Amazon Great Indian Festival 2025: घर और ऑफिस के लिए बेस्ट प्रिंटर, सेल में पाएं जबरदस्त डिस्काउंट

दिवाली के मौके पर Amazon Great Indian Festival 2025 में जबरदस्त ऑफर्स चल रहे हैं। खासतौर पर प्रिंटर कैटेगरी में ग्राहकों के लिए जबरदस्त डील्स मौजूद हैं। Epson, Brother और HP जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स के ऑल-इन-वन प्रिंटर्स पर भारी छूट दी जा रही है। ये प्रिंटर्स घर और ऑफिस दोनों के लिए एकदम परफेक्ट हैं, क्योंकि इनमें हाई-स्पीड प्रिंटिंग, वायरलेस कनेक्टिविटी और किफायती इंक टैंक सिस्टम जैसी खूबियां मिलती हैं। आपको बता दें कि अमेजन दिवाली स्पेशल सेल में यूजर को Axis, BOBCard, IDFC और RBL जैसे बैंक कार्ड्स से पेमेंट करने पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिल रहा है, जो 65,000 रुपये तक हो सकता है। हालांकि यह ऑफर सिर्फ क्रेडिट कार्ड और EMI पेमेंट पर ही लागू होता है। आइए जानते हैं इस सेल में प्रिंटर्स पर क्या डील मिल रही है?
Epson EcoTank L3211 All-in-One Ink Tank Printer
Epson EcoTank L3211 ऑल-इन-वन इंक टैंक प्रिंटर है, जो प्रिंट, स्कैन और कॉपी तीनों काम आसानी से करता है। इसका डिजाइन कॉम्पैक्ट है और यह स्पेस-सेविंग है, जिससे यह घर या छोटे ऑफिस के लिए आदर्श है। Epson की Heat-Free Technology इसे एनर्जी-एफिशिएंट बनाती है और कम मेंटिनेंस कॉस्ट के साथ लंबे समय तक उपयोग किया जा सकता है। इस प्रिंटर में 5760 x 1440 dpi का हाई प्रिंट रिजॉल्यूशन मिलता है, जिससे प्रिंट आउट्स क्लियर और शार्प निकलते हैं। साथ ही, इसका स्पिल-फ्री रिफिलिंग सिस्टम इंक भरने को आसान बनाता है। यह प्रिंटर A4, A5, A6, B5, C6 और DL जैसे कई पेज साइज को सपोर्ट करता है। Epson EcoTank L3211 Windows XP से लेकर Windows 10 और Mac OS X 10.6.8 या उसके बाद के सभी वर्जन पर काम करता है। कंपनी की ओर से फ्री होम इंस्टॉलेशन और ऑनसाइट वारंटी भी दी जाती है, जिससे ग्राहक को मेंटिनेंस की कोई चिंता नहीं रहती है।
सेलिंग प्राइसः 14,999 रुपये
डील प्राइसः 10,499 रुपये
Brother Ink Tank DCP-T535DW WiFi Auto Duplex Printer
Brother DCP-T535DW हाई-परफॉर्मेंस इंक टैंक प्रिंटर है, जो प्रिंट, स्कैन और कॉपी तीनों फंक्शन के लिए उपयोगी है। इसका सबसे खास फीचर है Wi-Fi (Dual Band) कनेक्टिविटी और Auto Duplex Printing, जिससे पेपर और टाइम दोनों की बचत होती है। यह प्रिंटर 27 पेज प्रति मिनट (ब्लैक) और 11 पेज प्रति मिनट (कलर) की तेज स्पीड से प्रिंट करता है। इसका रिजॉल्यूशन 1200 x 6000 dpi तक है, जो प्रोफेशनल क्वालिटी के प्रिंट देता है। स्कैनिंग की बात करें, तो इसमें 1200 x 2400 dpi का ऑप्टिकल रिजॉल्यूशन और 19200 x 19200 dpi का इंटरपोलेटेड रिजॉल्यूशन दिया गया है, जो हाई-क्लैरिटी स्कैन रिजल्ट्स सुनिश्चित करता है। Brother DCP-T535DW में 150 पेज की इनपुट शीट कैपेसिटी और 220 GSM तक पेपर सपोर्ट मिलता है। यह Windows, Mac, Linux और Chrome OS के साथ कम्पैटिबल है। मोबाइल से प्रिंट करने के लिए इसमें Brother Mobile Connect फीचर दिया गया है, जिससे Android और iPhone दोनों से डायरेक्ट प्रिंटिंग संभव है। इसमें रिफिलेबल इंक बॉटल टेक्नोलॉजी दी गई है और अतिरिक्त ब्लैक इंक बॉटल भी साथ में मिलती है। यह मॉडल घरेलू और बिजनेस दोनों उपयोगों के लिए परफेक्ट है क्योंकि यह Auto Duplex, Borderless और Wireless Printing जैसे फीचर्स के साथ आता है।
सेलिंग प्राइसः 18,290 रुपये
डील प्राइसः 16,199 रुपये
HP Smart Tank 589 All-in-One WiFi Colour Printer
HP Smart Tank 589 उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो घर और ऑफिस दोनों जगह हाई-वॉल्यूम प्रिंटिंग करते हैं। यह प्रिंटर Wi-Fi और हाई-स्पीड USB 2.0 कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसकी प्रिंटिंग स्पीड 30 पेज प्रति मिनट (ब्लैक) और 24 पेज प्रति मिनट (कलर) है। बता दें कि इसमें 100 शीट्स का इनपुट ट्रे और 30 शीट्स का आउटपुट ट्रे दिया गया है। साथ ही, इसमें आपको 33 सेगमेंट + 1.2 इंच के एलसीडी डिस्प्ले के साथ यह यूजर-फ्रेंडली एक्सपीरियंस देता है। यह A4, A6, B5, DL लिफाफा और लीगल साइज पेपर को सपोर्ट करता है। HP Smart Tank 589 में इस्तेमाल होने वाली HP GT सीरीज की ओरिजिनल इंक बॉटल्स बेहद किफायती हैं। ब्लैक बॉटल 135ml और कलर बॉटल्स (Cyan, Magenta, Yellow) 70ml क्षमता के साथ आती हैं, जो शार्प और प्रोफेशनल क्वालिटी प्रिंट सुनिश्चित करती हैं। यह Windows 11, Windows 10 और macOS 10.15/11/12 पर काम करता है। HP का यह मॉडल 3,000 पेज प्रति माह की ड्यूटी साइकिल को संभाल सकता है और 1 साल की वारंटी के साथ आता है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन और हाई कैपेसिटी इंक टैंक इसे लंबी अवधि के लिए भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं।
सेलिंग प्राइसः 17,275 रुपये
डील प्राइसः 11,799 रुपये
Canon PIXMA MegaTank G3000 – WiFi InkTank All-in-One Printer
Canon PIXMA MegaTank G3000 ऑल-इन-वन कलर प्रिंटर है जो प्रिंट, स्कैन और कॉपी जैसी सभी जरूरतों को पूरा करता है। यह घर और ऑफिस दोनों के लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसकी WiFi कनेक्टिविटी के साथ आप बिना केबल के सीधे अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप से प्रिंट निकाल सकते हैं। यह Canon Print Service और PIXMA Cloud Link ऐप के साथ मोबाइल प्रिंटिंग को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर का एक्सपीरियंस और आसान हो जाता है। इस प्रिंटर की प्रिंट क्वालिटी बेहतर है। यह 4800×1200 dpi तक की रिजॉल्यूशन देता है और इसकी प्रिंट स्पीड ब्लैक में 8.8 ipm और कलर में 5.0 ipm तक जाती है। इसका इंक टैंक सिस्टम बहुत ही किफायती है। ब्लैक प्रिंट का खर्च लगभग ₹0.10 और कलर प्रिंट का खर्च ₹0.24 प्रति पेज आता है। एक बार इंक भरने पर यह 6000 ब्लैक और 7000 कलर पेज तक प्रिंट कर सकता है। बताते चलें कि यह A4, A5, B5, Letter, Legal और Envelope जैसे कई पेपर साइज को सपोर्ट करता है और 275 GSM तक के मोटे पेपर पर भी आसानी से प्रिंट कर सकता है। इसमें 100 शीट की इनपुट कैपेसिटी है, जो छोटे ऑफिस के लिए पर्याप्त है। Canon ने इसमें Borderless Printing का फीचर भी दिया है, जो फोटो प्रिंटिंग के लिए शानदार है। Canon G3000 में पावर खपत भी बहुत कम है। Idle मोड में यह केवल 0.3W तक बिजली लेता है।
सेलिंग प्राइसः 17,195 रुपये
डील प्राइसः 11,299 रुपये
Canon PIXMA MegaTank G2730 – InkTank All-in-One Printer
Canon PIXMA MegaTank G2730 एक और दमदार ऑल-इन-वन प्रिंटर है, जो खासकर घरेलू और छोटे ऑफिस के उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है। यह USB 2.0 कनेक्टिविटी के साथ आता है और इसकी सेटअप प्रक्रिया बेहद आसान है। इसका प्रिंट रिजॉल्यूशन 4800 x 1200 dpi है, जो बहुत ही क्लियर और शार्प प्रिंट प्रदान करता है। वहीं प्रिंट स्पीड ब्लैक में 11 ipm और कलर में 6 ipm है। इसके इंक टैंक की क्षमता भी बेहतर है। ब्लैक पेज के लिए लगभग ₹0.13 और कलर पेज के लिए ₹0.25 का खर्च आता है। इसकी मदद से आप A4, A5, A6, Legal, B5 आदि जैसे प्रिंटआउट ले सकते हैं। साथ ही, 275 GSM तक के पेपर पर प्रिंटिंग की सुविधा देता है। इसमें Borderless Print और Economy Print Mode जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। Canon G2730 में GI71 सीरीज की इंक बोतलें इस्तेमाल होती हैं और यह छोटे पैक में आती हैं ताकि रिफिलिंग में कोई दिक्कत न हो। इस मॉडल में ऑटोमेटिक डुप्लेक्स (दोनों साइड प्रिंटिंग) फीचर नहीं है, लेकिन इसकी क्वालिटी और इंक एफिशिएंसी इस कमी को पूरा कर देती है।
सेलिंग प्राइसः 13,365 रुपये
डील प्राइसः 8,999 रुपये
HP Smart Tank 580 – All-in-One WiFi Colour Printer
HP Smart Tank 580 ऑल-इन-वन प्रिंटर है, जिसमें आपको प्रिंट, कॉपी और स्कैनिंग की सुविधा मिलती है। इसका फ्लैटबेड स्कैनर तेज और शार्प स्कैन सुनिश्चित करता है। आपको बता दें कि यह प्रिंटर Wi-Fi और Hi-Speed USB 2.0 के साथ आता है और Wi-Fi Direct फीचर से सीधे स्मार्टफोन या लैपटॉप से कनेक्ट होकर बिना किसी नेटवर्क के प्रिंटिंग की जा सकती है। इस प्रिंटर की प्रिंट क्वालिटी बेहतर है। HP GT53/GT53XL ब्लैक और HP GT52 Cyan/Magenta/Yellow इंक बोतलें उपयोग कर हाई क्वालिटी वाले प्रिंट तैयार किए जा सकते हैं। ब्लैक प्रिंट की स्पीड 30 पेज प्रति मिनट (ppm) और कलर प्रिंट 24 ppm तक है। पहली पेज आउट केवल 14 सेकंड में आती है, जिससे प्रिंटिंग तेज और समय बचाने वाली है। HP Smart Tank 580 कई पेपर साइज सपोर्ट करता है, जैसे- A4, B5, A6, DL एंवेलप, Legal आदि। इसमें 100 शीट की इनपुट ट्रे और 30 शीट की आउटपुट ट्रे है। प्रिंटर का LCD डिस्प्ले (33 सेगमेंट + 1.2 इंच) और कई स्मार्ट बटन हैं जैसे कि Power, Cancel, Resume, Color Copy, Black Copy, ID Copy, Wi-Fi, Info, जो उपयोग को आसान बनाते हैं। यह प्रिंटर Windows 11/10 और macOS 10.15/11/12 के साथ कंपेटिबल है और 3,000 पेज प्रति माह के ड्यूटी साइकिल के लिए आदर्श है।
सेलिंग प्राइसः 18,848 रुपये
डील प्राइसः 14,499 रुपये
HP Smart Tank 670 – All-in-One Auto Duplex WiFi Ink Tank Printer
HP Smart Tank 670 ऑल-इन-वन प्रिंटर है, जो प्रिंट, स्कैन और कॉपी जैसे सभी कार्य आसानी से कर सकता है। यह वर्कलोड को आसान बनाने के लिए ऑटो डुप्लेक्स (दोनों साइड प्रिंटिंग) फीचर के साथ आता है। फ्लैटबेड स्कैनर और वायरलेस कनेक्टिविटी की वजह से घर और ऑफिस दोनों के लिए उपयोगी है। यह प्रिंटर Wi-Fi, ब्लूटूथ और ड्यूल Hi-Speed USB 2.0 पोर्ट्स के साथ आता है, जिससे इसे विभिन्न डिवाइसेज के साथ आसानी से जोड़ा जा सकता है। प्रिंट स्पीड ब्लैक में 30 ppm और कलर में 24 ppm तक है। HP GT53 (Black) और GT52 (Cyan, Magenta, Yellow) इंक बोतलों के उपयोग से sharp और vivid prints मिलते हैं। HP Smart Tank 670 में 60 शीट की इनपुट ट्रे और 25 शीट की आउटपुट ट्रे है, जो A4, A5, A6, B5 (JIS), एंवेलप और अन्य पेपर साइज को सपोर्ट करती है। प्रिंटर का 2-लाइन LCD और स्मार्ट गाइडेड बटन नेविगेशन को सहज बनाते हैं। यह प्रिंटर 3,000 पेज प्रति माह के वॉल्यूम को संभाल सकता है।
सेलिंग प्राइसः ₹21,305 रुपये
डील प्राइसः 17,499 रुपये