सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ 30 जुलाई को आ रहा Black Shark 2 Pro, करेगा गेमिंग सेगमेंट में राज

Join Us icon

Xiaomi ने इस साल भारत में अपने गेमिंग सेंट्रिक स्मार्टफोन Black Shark 2 को लॉन्च किया था। वहीं, एक बार फिर कंपनी गेमिंग के शौकीन लोगों के लिए अपना नया Black Shark 2 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट वीबो पर एक पोस्टर जारी कर इस बात की घोषणा की है कि कंपनी Black Shark 2 Pro को चीन की मार्केट में 30 जुलाई को लॉन्च करने वाली है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च डेट के अलावा Black Shark 2 Pro को लेकर कोई और जानकारी नहीं दी है।

उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस फोन को स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी ने इससे पहले Black Shark 2 को स्नैपड्रैगन 855 के साथ पेश किया था। वहीं, उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी Pro मॉडल को ब्लैक शार्क के डिजाइन पर पेश कर सकती है।
screenshot-2019-07-19-at-11-56-52-am
बता दें कि हाल ही में क्वॉलकॉम ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 प्लस की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद कई स्मार्टफोन कंपनियों ने इस लेटेस्ट चिपसेट के साथ आने वाले अपने नए डिवाइस भी टीज कर दिए हैं। इनमें से एक Asus ने खुलासा किया था कि कंपनी का लेटेस्ट अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन Asus ROG Phone 2 इस नए प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा जिन कंपनियों ने इस प्रोसेसर के साथ आने वाले अपने अपकमिंग डिवाइस टीज किए थे, जिनमें Black Shark, Lenovo, iQOO by Vivo और Vivo NEX शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: गेमिंग लवर्स के लिए आया Black Shark 2, इस कीमत में मिलेंगे यह खास फीचर्स

स्नैपड्रैगन 855 प्लस पहले से मौजूद स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का ओवरक्लॉक किया हुआ वर्जन है। यह चिपसेट एसडी 855 के जैसे 7एनएम प्रोसेस से बना है। इसके अलावा इसमें एसडी 855 के जैसे ही कस्टम Kryo 485 कोर के साथ आठ कोर होंगे। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि यह नया प्रोसेसर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस को भी 15 प्रतिशत बढ़ा देगा। इसके अलावा इसमें शामिल एड्रिनो 640 जीपीयू को भी ओवर-क्लॉक किया गया है।
smartphone in india with 48mp camera oppo reno oneplus 7 pro xiaomi redmi note 7 honor vivo
Black Shark 2 की स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39-इंच की ट्रू व्यू ऐमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ ही इस फोन में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया है। इसके अलावा गेमिंग एक्सपीरिएंस को बेहतर करने के लिए इस फोन में एड्रेनो 640 जीपीयू चिप का इस्तेमाल किया गया है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Black Shark 2 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। रियर कैमरा में 2x ऑप्टिकल जूम दिया गया है, वहीं सेल्फी के लिए डिवाइस में f/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा 4G वीओएलटीई सपोर्ट, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स इसे अडवांस बनाते हैं। Black Shark 2 की मोटाई केवल 8.77एमएम है और लंबे बैकअप के लिए फोन में 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here