32 से 65 इंच में लॉन्च हुए ये QLED Google TV, कीमत सिर्फ 10,999 रुपये से शुरू

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/blaupunkt-qled-tv-range-launched-india-price-specifications.jpg
Highlights

जर्मन ब्रांड Blaupunkt ने अपनी QLED Google TV रेंज लॉन्च की है, जो 32-इंच, 40-इंच, 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच जैसे कई स्क्रीन साइज में उपलब्ध है। ये नए मॉडल Flipkart के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। जैसा कि नाम से स्पष्ट है, Blaupunkt TVs में Google TV OS दिया गया है, जो 10,000 से अधिक ऐप्स और गेम्स का सपोर्ट प्रदान करता है। इन टीवी में 4 बिल्ट-इन स्पीकर्स के साथ 70 वॉट साउंड सपोर्ट भी मिलता है। यहां इसके सभी प्रमुख फीचर्स की जानकारी दी गई है।

Blaupunkt QLED Google TV कीमत

मॉडल कीमत
32-इंच 10,999 रुपये
40-इंच 15,499 रुपये
50-इंच 27,999 रुपये
55-इंच 31,999 रुपये
65-इंच 44,999 रुपये

Blaupunkt QLED Google TV फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस