boAt Nirvana Eutopia 2 ANC भारत में लॉन्च, 4,999 रुपये में 80 घंटे की बैटरी, 45dB ANC और Hi-Res Audio

boAt ने भारत में अपनी प्रीमियम Nirvana ऑडियो सीरीज का विस्तार कर दिया है। इसके तहत Nirvana Eutopia 2 ANC वायरलेस हेडफोन लॉन्च हुए है। यह नया हेडफोन उन यूजर्स के लिए है जो करीब 5,000 रुपये के बजट में प्रीमियम फीचर्स वाला ऑडियो प्रोडक्ट लेना चाहते हैं। इसमें 45dB Adaptive Hybrid Active Noise Cancellation (ANC), 3D Spatial Audio, Hi-Res Audio और 80 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स मिल जाएंगे। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।
boAt Nirvana Eutopia 2 ANC की कीमत और उपलब्धता
boAt Nirvana Eutopia 2 ANC को 4,999 रुपये की लॉन्च प्राइस पर पेश किया गया है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकेगा। यह हेडफोन Cosmic Black और Utopian White दो कलर ऑप्शन में मिलेगा।
boAt Nirvana Eutopia 2 ANC के फीचर्स
boAt Nirvana Eutopia 2 ANC में डुअल-ड्राइवर सेटअप दिया गया है। जो Hi-Res Audio और 3D Spatial Audio को सपोर्ट से लैस है। इसके साथ 45dB Adaptive Hybrid ANC मिलता है। जो आसपास के शोर को कम करके बेहतर ऑडियो अनुभव देगा। यह डिवाइस म्यूजिक सुनने, फिल्में देखने, गेमिंग और ट्रैवल के दौरान उपयोगी साबित होगा।
कंपनी के मुताबिक, यह हेडफोन एक बार फुल चार्ज होने पर 80 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकता है। वहीं, सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से 12 घंटे तक का उपयोग किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4 और Google Fast Pair का सपोर्ट दिया गया है, जिससे डिवाइस से जल्दी कनेक्ट किया जा सकता है। कॉलिंग के दौरान बेहतर वॉयस क्वालिटी के लिए इसमें AI ENx तकनीक है, जो बैकग्राउंड नॉइज को कम करने में मदद करती है।
boAt Hearables App के जरिए यूजर्स EQ सेटिंग्स और कंट्रोल्स को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज भी कर सकते हैं। लंबे समय तक उपयोग के लिए हेडफोन में मेमोरी फोम ईयर कुशन दिए गए हैं। इसका फोल्डेबल और स्विवेल डिजाइन इसे आसानी से कैरी करने में मदद करता है। कंपनी बॉक्स में हार्ड कैरी केस भी दे रही है, जिससे ट्रैवल के दौरान हेडफोन सुरक्षित रहता है।
5,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में boAt Nirvana Eutopia 2 ANC की टक्कर Noise Airwave Max 5 से हो सकती है। जो 50dB ANC के साथ आते हैं। हालांकि, boAt का नया हेडफोन 80 घंटे की बैटरी, Hi-Res Audio, 3D Spatial Audio और AI ENx जैसी खूबियों के साथ बढ़िया विकल्प बनकर सामने आया है। यदि आपका बजट 5 हजार रुपये के आसपास है तो आप इसे चुन सकते हैं। यह आपको निराश नहीं करेगा। ऐसे ही और अपडेट लेने के लिए हमारी वेबसाइट 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।