1,599 रुपये में लॉन्च हुआ boAt Airdopes ProClip, स्टाइलिश डिजाइन के साथ पावरफुल साउंड

Join Us icon

भारत की प्रमुख मोबाइल एक्सेसरीज निर्माता कंपनी boAt ने आज भारतीय बाजार में अपना नया टीडब्ल्यूएस Airdopes ProClip लॉन्च किया है। प्रीमियम लुक और शानदार फीचर्स से लैस इस डिवाइस की कीमत सिर्फ 1,599 रुपये है। खास बात यह कही जा सकती है कि इस प्रोडक्ट का डिजाइन भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर किया गया है। यह ईयरबड उन यूजर्स के लिए है जो हर वक्त म्यूजिक से जुड़े रहना चाहते हैं, चाहे वे ऑफिस में हों, वर्कआउट कर रहे हों या फिर किसी और एक्टिविटी में व्यस्त हों।

इसके डिजाइन की बात करें तो सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि कंपनी ने ट्रेडिशनल इन-ईयर ईयरबड्स से हटकर इसे अलग डिजाइन में पेश किया है। boAt Airdopes ProClip में ओपन-ईयर डिजाइन है, जो कानों को पूरी तरह से बंद करने के बजाय क्लिप के सहारे कान पर टिका रहता है। हालांकि ओपन-ईयर ईयरबड्स की सबसे बड़ी कमी साउंड लीक होना मानी जाती है, लेकिन ProClip में आपको यह कमी नहीं मिलेगी। कंपनी ने सोनिक सील टेक्नोलॉजी का उपयोग किया है, जिसकी मदद से पब्लिक प्लेस पर भी आप बिना ज्यादा शोर-शराबे के म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं या फिर कॉल कर सकते हैं। कंपनी ने boAt Airdopes ProClip को वेलवेट व्हाइट, सिल्क ग्रे और सैटिन व्हाइट सहित तीन रंगों में पेश किया है।

1599-rs-boat-airdopes-proclip-open-ear-launch-in-india

डिजाइन के बाद स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Airdopes ProClip में आपको 12mm साउंड ड्राइवर मिलता है, जो कि काफी अच्छी बात कही जा सकती है। इस प्राइस रेंज में बहुत कम ही डिवाइस हैं, जिनमें आपको इतना बड़ा साउंड ड्राइवर मिले। वहीं इसके केस के साथ 500mAh की बैटरी मिल जाती है, जबकि प्रत्येक ईयरबड में 50mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह ईयरबड 52 घंटे तक का प्लेबैक देने में सक्षम है। इसके साथ ही डिवाइस में आपको IPX4 रेटिंग मिलती है, जो इसे पसीने और नमी से काफी हद तक सुरक्षित रखती है। हालांकि यहां एक कमी कही जा सकती है कि धूल से बचाने के लिए कोई रेटिंग नहीं दी गई है। वहीं यदि वॉटर-रेजिस्टेंट रेटिंग IPX6 तक होती, तो इसे और बेहतर कहा जा सकता था।

boAt Airdopes ProClip के डिजाइन और फीचर्स देखने के बाद यही कहेंगे कि यह डिवाइस उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है, जो इन-ईयर टीडब्ल्यूएस पसंद नहीं करते हैं। कानों के ऊपर यह काफी आसानी से क्लिप हो जाता है और आपको अच्छा अहसास कराता है। देखने में यह काफी स्टाइलिश है और कंपनी ने इसे आकर्षक रंगों में भी पेश किया है। boAt Airdopes ProClip की कीमत 1,599 रुपये रखी गई है, जो काफी प्रतियोगी कही जा सकती है। यह डिवाइस उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो म्यूजिक के साथ बाहरी दुनिया से भी अपने आप को जोड़े रखना चाहते हैं, क्योंकि इन-ईयर टीडब्ल्यूएस बाहरी साउंड को काफी हद तक बंद कर देते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here