
OPPO ने हाल ही में इंडिया में अपनी ‘रेनो सीरीज़’ को बढ़ाते हुए तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें Oppo Reno 2, Reno 2Z और Reno 2F शामिल है। ये तीनों ही स्मार्टफोन पूरी दुनिया में सबसे पहले भारत में ही लॉन्च किए गए हैं। बता दें कि Oppo Reno 2 विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो क्वॉड रियर कैमरे के साथ 20x digital zoom और 5x hybrid zoom सपोर्ट करता है। Reno 2 से यह रिकॉर्ड बनाने वाली OPPO सिर्फ इतने पर रूकने वाली नहीं है। OPPO ने बता दिया है कि कंपनी 65W SuperVOOC तकनीक पर काम कर रही है और जल्द ही इस टेक्नोलॉजी से लैस स्मार्टफोन टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा।
इस सुपर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी की जानकारी स्वयं OPPO Vice President Brian Shen ने दी है। ब्रायन ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर पोस्ट करते हुए कंफर्म किया है कि Oppo 65W SuperVOOC तकनीक से लैस स्मार्टफोन लाने के लिए तैयार है और इस स्मार्टफोन को ब्रांड की रेनो सीरीज़ के तहत ही लॉन्च किया जाएगा। ओपो अधिकारी ने फोन के नाम से पर्दा उठाते हुए बता दिया है कि यह स्मार्टफोन Oppo Reno Ace नाम के साथ टेक मंच पर दस्तक देगा और कंपनी अक्टूबर महीने में ही Reno Ace का मास प्रोडक्शन शुरू कर देगी।

65W SuperVOOC
मोबाइल फोन चार्जिंग की नई तकनीक 65W SuperVOOC fast charging technology को कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर पेश नहीं किया है। लेकिन उम्मीद है कि इस 16 सितंबर को OPPO अपनी नई चार्जिंग तकनीक 65W SuperVOOC टेक मंच पर पेश कर देगी। यह तकनीक दुनिया की सबसे तेज मोबाइल चार्जिंग तकनीक होगी जो शायद 10 मिनट के चार्ज में ही फोन की बैटरी को 50 प्रतिशत तक पावर प्रदान करने की क्षमता से लैस होगी।
Oppo Reno Ace
कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट ने Oppo Reno Ace स्मार्टफोन के नाम का खुलासा करते यह तो बता दिया है कि अगले महीने से ही यह फोन मास प्रोडक्शन के लिए जाएगा। लेकिन इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स क्या होगी यह जानकारी अभी गुप्त ही रखी गई है। यह पुख्ता हो चुका है कि Oppo Reno Ace को कंपनी 65W SuperVOOC fast charging technology के साथ लॉन्च करेगी। आपको बता दें कि Oppo Reno Ace दुनिया का सबसे तेज चार्जिंग वाला स्मार्टफोन होगा।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ब्रायन ने एक फोन की फोटो भी शेयर की थी जिसे अब Oppo Reno Ace माना जा रहा है। फोटो में फोन के कर्व्ड बेजल लेस डिसप्ले पर बना दिखाया गया था जिसमें स्क्रीन के दोनों साईड बॉडी पार्ट नहीं था और डिसप्ले बैक पैनल की ओर कर्व्ड थी। इस फोटो में डिसप्ले का उपरी और नीचला हिस्सा भी अल्ट्रा स्लीम दिखाया गया था। फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी सेंसर, बटन व नॉच नहीं दी गई थी। यह भी पढ़ें : Exclusive: 19 सितंबर से शुरू होगी Vivo V17 Pro की प्री-बुकिंग और 27 को होगी सेल
Oppo Reno Ace को लेकर माना जा रहा है कि यह फोन एक प्रीमियम डिवाईस होगा जो फ्लैगशिप सेग्मेंट में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले दी जा सकती है। वहीं चर्चा है कि Oppo Reno Ace को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। बहरहाल आने वाली 16 सितंबर को Oppo Reno Ace को लेकर कोई घोषणा की जा सकती है।


















