BSNL के यूजर्स को मिला तोहफा, 96 रुपए वाले वाउचर में मिलेगा ये लाभ

Join Us icon

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने हाल ही में घोषणा की थी कि भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के प्रीपेड सिम को 20 अप्रैल तक बंद नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं यूजर्स को आउटगोइंग कॉल के लिए सरकार 10 रुपए का रिचार्ज भी कराएगी। वहीं, अब नई खबर सामने आई है जो बीएसएनएल यूजर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

दरअसल, कंपनी ने अपने एक प्रीपेड प्लान वाउचर की उपलब्धता को बढ़ाया है। इस वाउचर का नाम Vasantham Gold है जिसकी कीमत 96 रुपए है। फिलहाल यह प्लानसिर्फ दो सर्कल चेन्नई और तमिलनाडु में लागू होता है। इसे भी पढ़ें: BSNL और Vodafone-Idea ने बदला अपना नाम, जानें क्या है पूरा मामला

टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने इस वाउचर की उपलब्धता को और 90 दिन के लिए बढ़ा दिया है। इसका सीधा मतलब है कि यह प्लान 30 जून 2020 तक उपलब्ध रहेगा। आपको बता दें कि वसंतम गोल्ड प्लान एक प्रोमोशनल ऑफर है।

smartphone-calling-4 91Mobiles

अगर बात करें इस प्लान में मिलने वाले अन्य लाभ की तो इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर लोकल या एसटीडी कॉल (मुंबई व दिल्ली सर्कल को छोड़कर) करने के लिए हर दिन 250 कॉलिंग मिनट्स मिलते हैं। इसके अलावा यूजर्स को हर दिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं।

गौरतलब है कि कंपनी द्वारा दी जा रही कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा सिर्फ 21 दिन के लिए ही वैध होगी। 21 दिन के बाद यूजर्स कॉल करने के लिए किसी ओर प्रकार का रिचार्ज कराना होगा। हालांकि, वैधता 90 दिन की मिलेगी। इस वैधता के दौरान यूजर्स को इनकमिंग कॉल आती रहेगी। इसे भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब बिना रिचार्ज चलता रहेगा आपका सिम

बता दें कि कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए बीएसएनएल यूजर्स को मोबाइल स्क्रीन पर BSNL Mobile की जगह अब ‘BSNL Stay at Home’ दिखाई दे रहा है। फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण का कोई इलाज नहीं और सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग से ही इस बिमारी को हराया जा सकती है।

बता दें कि चीन के वुहान में नवंबर 2019 से को कोरोना संक्रमण की शुरूआत हुई थी। वहीं, आज इस वायरस की चपेट में चीन समेत पूरा विश्व आ चुका है। इस खतरनाक वायरस को देखते हुए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत में 21 दिनों की बंदी की घोषणा की है। यानी 14 अप्रैल तक पूरा इंडिया लॉकडाउन रहेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here