BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब बिना रिचार्ज चलता रहेगा आपका सिम

Join Us icon

देश में चल रहे 21 दिनों के लॉकडाउन को देखते हुए बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए शानदार कदम उठाया है। दरअसल, सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने अपने प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए दो नए ऑफर्स का ऐलान किया है। BSNL ने 20 अप्रैल 2020 तक अपने रिचार्ज की वैलिडिटी बढ़ा दी है। इसके अलावा कंपनी बिना कोई पैसा वसूल सभी ग्राहकों को 10 रुपए का टॉक टाइम ऑफर कर रही है।

BSNL के इस फैसले के बाद कंपनी के ग्राहकों को लॉकडाउन के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशान नहीं होगी। हाल ही में टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने सभी टेलिकॉम कंपनियों से अपने प्रीपेड रिचार्ज की वैलिडिटी बढ़ाने के लिए कहा था। शायद इसी को देखते हुए कंपनियां ट्राई की बात को फॉलो कर रही हैं।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को न्यूज एजेंसी को इस बात की जानकारी दी थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीएसएनएल के प्रीपेड सिम को 20 अप्रैल तक बंद नहीं किया जाएगा। इसके अलावा 10 रुपए का टॉक टाइम भी यूजर्स को प्रोवाइड किया जाएगा। ताकि गरीब लोगों और जरूरतमंद लोग एक दूसरे से कनेक्ट कर पाएं। इसे भी पढ़ें: Jio के बाद Airtel ने पेश किया ये शानदार टूल, ऐसे कर पाएंगे Covid-19 का टेस्ट
bsnl
हाल ही में वोडाफोन ने अपने 95 रुपए वाले पैक की वैधता में बढ़ौतरी की है। बता दें कि वोडाफोन ने 95 रुपये वाले प्लान में की वैधता को बढ़ाकर 56 दिन की वैलिडिटी कर दी है। इससे पहले इसकी वैधता 28 दिन की थी।

हाल ही में Reliance Jio ने अपने ‘जियो डेटा पैक’ के तहत हर दिन 2 जीबी मुफ्त डेटा देने का ऐलान किया था। यह डाटा पैक 1 अप्रैल तक के लिए ही वैध है। Coronavirus महामारी को देखते हुए रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ने COVID-19 जांच करने वाले टूल को लॉन्च किया था। इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन पीरियड में जानें कौन सी कंपनी दे रही है क्या फायदा, Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea

बता दें कि चीन के वुहान में नवंबर 2019 से को कोरोना संक्रमण की शुरूआत हुई थी। वहीं, आज इस वायरस की चपेट में चीन समेत पूरा विश्व आ चुका है। इस खतरनाक वायरस को देखते हुए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत में 21 दिनों की बंदी की घोषणा की है। यानी 14 अप्रैल तक पूरा इंडिया लॉकडाउन रहेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here