ईद के मौके पर बीएसएनएल का तोहफा, 786 रुपये में 150 दिनों तक हर दिन 2जीबी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल मुफ्त

Join Us icon

इंडियन टेलीकॉम कंपनियां बाजार में मची प्राइस वॉर के बीच अधिक से अधिक यूजर्स को लुभाना चाहती है। कम कीमत पर अधिक बेनिफिट देकर प्रतिद्वंदी कंपनियों को टक्कर देने के प्रयास में नए नए प्लान निकाले जाते है। रमजान के मौके पर अपने यूजर्स को नया तोहफा देते हुए सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारतीय संचार ​निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 786 रुपये का नया प्लान पेश किया है। बीएसएनएल का यह प्लान लंबी वेलिडिटी वाले प्लान्स में बेहतरीन फायदा देता है।

बीएसएनएल की ओर से पेश किया गया 786 रुपये का ईद मुबा​रक पैक प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है। यह प्लान 150 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। बीएसएनएल अपने कस्टमर्स को इस प्लान में हर दिन 2जीबी इंटरनेट डाटा दे रही है। हर दिन 2जीबी इंटरनेट डाटा के हिसाब से ग्राहकों को 150 दिनों में कुल 300जीबी डाटा प्राप्त होगा। लंबी वेलिडिटी के चलते बीएसएनएल का यह प्लान ग्राहकों को ढ़ेर सारा बेनिफिट देता है।

बीएसएनएल टैरीफ प्लान और आॅफर्स और हॉट न्यूज की पूरी जानकारी हिंदी में

इंटरनेट डाटा के साथ ही इस प्लान में हर दिन 100एसएमएस प्राप्त होंगे। 150 दिन के हिसाब से यूजर्स को कुल 15,000 एसएमएस मिलेंगे जिनका यूज़ लोकल व एसटीडी नंबरों पर किया जा सकता है। इसी तरह लोकल व एसटीडी आॅननेटवर्क तथा आॅफनेटवर्क भी बीएसएनएल अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रही है। ये वॉयस कॉल रोमिंग के दौरान भी पूरी तरह से फ्री ही रहेंगी।

बीएसएनएल ने यह 786 रुपये वाला प्लान रमजान के मौके पर ईदी के तौर पर पेश किया है। यह प्लान सीमित आॅफर के लिए ही है। बीएसएनएल ग्राहक 26 जून तक इस आॅफर का लाभ उठा सकते हैं औैर इस तारीख से पहले 786 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। कंपनी की ओर से यह प्लान पूरे देश में रोलआउट कर दिया गया है।