
सरकार के स्वामित्व वाली टेल्को भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) 31 मार्च, 2022 तक मुफ्त 4G सिम कार्ड देने का फैसला लिया है। कंपनी ने टेलीकॉम सर्किल में इस ऑफर को बढ़ा दिया है और अन्य टेलीकॉम सर्किलों में भी इस ऑफर का विस्तार करने की संभावना जताई जा रही है। वहीं,Free Sim Card वाले इस ऑफर को बीएसएनएल ने 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक प्रमोशनल पीरियड के दौरान पेश किया था। ऐसे में यदि आप अपने मौजूदा मोबाइल नंबर को बीएसएनएल में पोर्ट करना चाहते हैं, तो यह सही समय है क्योंकि इस समय आपको बीएसएनएल 4 जी सिम कार्ड बिलकुल फ्री मिल सकता है।
ऐसे मिलेगा BSNL की 4G SIM
BSNL का फ्री सिम लेने के लिए ग्राहकों को पहचान पत्र के साथ ही एड्रेस प्रूफ और आवश्यक दस्तावेज नजदीकी बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र या किसी नजदीकी बीएसएनएल रिटेलर शॉप को जमा करने होंगे। बता दें कि यह ऑफर अभी सिर्फ बीएसएनएल केरल टेलीकॉम सर्किल में ही उपलब्ध है। साथ ही आपको बता दें कि बीएसएनएल का 4जी सिम कार्ड खरीदने के अब कई फायदे मिल रहे हैं।
सिम के एक्टिवेशन के समय, नए या एमएनपी ग्राहकों को केवल रिचार्ज राशि का भुगतान करना होगा। बीएसएनएल के पास पहले से ही प्रीपेड प्लान वाउचर की एक बड़ी लिस्ट है, जो 106 रुपये से शुरू होती है।
फ्री मिल रहा 5GB डाटा
हाल ही में कंपनी ने ट्वीट करते हुए साफ बता दिया है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए ही पेश किया गया है जो आने सिर्फ आने वाली 15 जनवरी तक ही वैध रहेगा। यानी जो भी मोबाइल उपभोक्ता Number Port करवाकर बीएसएनएल से जुड़ना चाह रहे हैं उसे 15 जनवरी से पहले ऐसा करने पर 5 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। यह डाटा 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आएगा जो चुने गए प्लान की वैधता के हिसाब से भी काम करेगा। बीएसएनएल ने नंबर पोर्ट करवाने वाले यूजर्स के लिए एक WhatsApp Number भी शेयर किया है।






















