बीएसएनएल का होली धमाका, 399 रुपये में 30जीबी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल

Join Us icon

पिछले कुछ हफ्तों से देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) बाजार में काफी आक्रामक नज़र आ रही है। बीएसएनएल एक के बाद एक नए और आर्कषक प्लान्स पेश कर रही है जो जियो, एयरटेल व वोडाफोन जैसी निजी कं​​पनियों को खासी टक्कर दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही जहां बीएसएनएल ने 319 रुपये का वॉयस प्लान पेश किया था वहीं अब कंपनी 399 रुपये का ‘होली धमाका’ लेकर आई है।नोकिया-वोडाफोन अब चॉंद पर देगा 4जी नेटवर्क

बीएसएनएल की ओर से नया प्लान पेश किया है जिसे ‘होली धमाका’ नाम दिया गया है। कंपनी ने इस प्लान को होली के उपलक्ष में पेश किया है और यह प्लान बीएसएनएल के पोस्ट-पेड यूजर्स के लिए है। इस प्लान की कीमत 399 रुपये है तथा यह एक माह यानि 28​ दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है।

girl-with-phone-indian-12

बीएसएनएल के होली धमाका प्लान में अंर्तगत अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है जो लोकल, एसटीडी के साथ ही रोमिंग में भी काम करती है। ये फ्री कॉल आॅननेटवर्क व आॅफनेटवर्क दोनों पर लागू होगी। वहीं इंटरनेट डाटा की बात करें तो कंपनी की ओर इस प्लान में 30जीबी डाटा दिया जा रहा है जो बिना किसी दैनिक वेलिडिटी के ​काम करेगा।

जियो ने जीता दुनिया का दिल, मिला ऐसा अवॉर्ड जिसपर आपको भी होगा गर्व

बीएसएनएल के इस 30जीबी डाटा का यूज़ 28 दिन में कभी भी किया जा सकता है। यह इंटरनेट डाटा 4जी, 3जी व 2जी तीनों नेटवर्क पर काम करेगा। गौरतलब है कि बीएसएनएल की 4जी सेवा फिलहाल सिर्फ केरल सर्किल में ही उपलब्ध है।