
रिलायंस जियो के बाद एयरटेल ने भी अपने टैरिफ प्लान्स की कीमतें बढ़ा दी है। निजी टेलीकॉम कंपनियों में मची रार के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारतीय टेलीकॉम निगम लिमिटेड ने अपने ग्राहकों को खास तोहफा देते हुए नया इंटरनेट प्लान पेश किया है। इस प्लान के तहत हर दिन 3जीबी इंटरनेट डाटा वाला प्लान पेश किया है।
एयरटेल लाया है 300जीबी 4जी डाटा का प्लान, क्या आप मानेंगे यह है जियो सस्ता प्लान?
बीएसएनएल की ओर से ट्रिपल ऐस नाम के साथ नया प्लान पेश किया है। इस आॅफर का लाभ उठाने के लिए बीएसएनएल कस्टमर्स को 333 रुपये से रिचार्ज कराना है। 333 रुपये का यह प्लान 56 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है तथा इसमें 56 दिनों तक हर दिन 3जीबी इंटरनेट डाटा दिया जाएगा।
हर दिन 3जीबी डाटा के हिसाब से इस प्लान में कस्टमर्स को कुछ 168 जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा। प्रतिदिन मिलने वाले 3जीबी इंटरनेट डाटा को 3जी तथा 2जीबी की स्पीड पर यूज किया जा सकेगा।
16 नवंबर को लॉन्च होगा वनप्लस 5टी, 21 नवंबर से जाएगा सेल पर
ट्रिपल ऐस प्लान के साथ ही पिछले हफ्ते बीएसएनएल ने ‘लूट लो’ आॅफर भी लॉन्च किया था जो पोस्टपेड ग्राहकों के लिए था। इस ऑफर के तहत हर रिचार्ज पर रिचार्ज मूल्य में 60 प्रतिशत की छूट तथा हर प्लान में मिलने वाले इंटरनेट डाटा पर 500 प्रतिशत तक अतिरिक्त इंटरनेट डाटा मिल रहा है।



















