जियो के जवाब में बीएसएनएल ने लॉन्च किया सबसे सस्ता डाटा प्लान, 36 रुपये में 1जीबी डाटा

Join Us icon

रिलायंस जियो से मिल रही कड़ी प्रतियोगिता को देखते हुए भारत सरकार उपक्रम बीएसएनएल ने अब तक का सबसे सस्ता डाटा प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने 3जी मोबाइल इंटरनेट शुल्क में लगभग तीन गुना कटौती की है। इस कटौती के बाद बीएसएनएल सेवा के तहत 1जीबी डाटा का कीमत लगभग 36 रुपये हो गया है जो फिलहाल भारत में किसी भी डाटा प्लान से कम है।

3जी डाटा सर्विस लॉन्च करते वक्त ​कंपनी का कहना है कि हमने अपने सभी डाटा पैक के साथ चार गुना अतिरिक्त डेटा देने का फैसला किया है। इसके तहत 291 रुपए के प्लान में अब ग्राहक को 28 दिन की वैधता के साथ 8जीबी डेटा मिलेगा। ज​बकि इसी प्लान में पहले उपभोक्ता सिर्फ 2जीबी डाटा का उपयोग कर सकते थे। वहीं 78 रुपए के प्लान में अब 2जीबी डाटा मिलेगा।

4जी नेटवर्क कवरेज में रिलायंस जियो सबसे आगे : रिपोर्ट

भारत में रिलायंस जियो की सर्विस लॉन्च होने के बाद हाल में एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया स​हित कई आॅपरेटरों ने अपने डाटा और कॉलिंग शुल्क में कमी की थी। वहीं अब ​बीएसएनएल ने नया प्लान पेश किया है। हालांंकि मालूम हो कि बीएसएनएल के पास भारत में फिलहाल 4जी सर्विस नहीं है, भारत में 3जी सर्विस दे रही है ज​बकि दूसरे आॅपरेटर्स ने अपने 4जी प्लान के लिए टै​रीफ की घोषणा की है।

​रिलायंस जियो के सभी प्लान है नियमानुसार: ट्राई

गौरतबल है कि इससे पहले भी हमने जानकारी दी थी कि नए साल में बीएसएनएल द्वारा बेहद कम कीमत में डाटा टैरीफ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं रिलायंस जियो से मिल रही कड़ी प्रतियोगिता को देखते हुए हाल में बीएसएनएल ने कॉलिंग से लेकर डाटा तक के कई प्लान लॉन्च किये हैं।