​रिलायंस जियो के सभी प्लान है नियमानुसार: ट्राई

Join Us icon

अपनी एंट्री के बाद से ही रिलायंस जियो सुर्खियों में रहा है। पहले अपनी मुफ्त सेवा व सर्विस तथा उसके बाद प्रतिद्वंदी कंपनियों से हुई खींचतान ने ​जियो को खबरों में बनाए रखा है। देश की बड़ी टेलीकॉम कं​पनियों एयरटेल तथा आइडिया द्वारा रिलायंस जियो की ट्राई में शिकायत किए जाने के बाद आज भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने ​रिलायंस जियो के टैरिफ प्लान को नियमों पर खरा बताया है।

लेनोवो ने नए फोन की फोटोज़ लीक

एनडीटीवी की खबर अनुसार दूरसंचार नियामक ट्राई ने अपने वक्तव्य में टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनियों द्वारा रिलायंस जियो पर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया गया है। ट्राई का कहना है कि ​रिलायंस जियो की वॉयस तथा डाटा की योजनाएं ट्राई द्वारा जारी नियमों व मौजूदा शुल्क दरों के अनुरूप ही है। सूत्रों के अनुसार ट्राई अपने इस फैसले को जल्द ही एयरटेल व आइडिया तक पहुॅंचा सकती है।

jio-free-service

आपके याद दिला दें कि एयरटेल व आइडिया ने रिलायंस जियो की मुफ्त सेवाओं पर सवाल उठाया था तथा जियो द्वारा 90 दिनों के बाद भी अपनी फ्री सर्विस जारी रखने के लिए ट्राई के समक्ष शिकायत की थी।
ताजा जानकारी के अनुसार ट्राई ने जियो की शुल्क दरों को मौजूदा नियमों व आदेशों के अनुकूल पाया है।

सैमसंग गैलेक्सी टैब ई 8.0 (2017) को मिला वाई-फाई सर्टिफिकेशन, जल्द हो सकता है लॉन्च

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अटॉर्नी जनरल ने भी हाल ही में ट्राई को चेताया था कि रिलायंस जियो की शुल्क दर योजना तथा सेवाएं ट्राई या उसके मौजूदा नियमों व आदेशों का उल्लंघन नहीं करती है,​ लिहाज़ा ट्राई को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।