बीएसएनएल ने लॉन्च किया सबसे सस्ता प्लान, फ्री वॉयस कॉल के साथ 90जीबी डाटा

Join Us icon

टेलीकॉम जगत में रिलायंस जियो बेहद ही सफलतापूर्वक अपना एक साल पूरा कर लिया है। इस दौरान कंपनी ने अनेंको उप​लब्धियां हासिल की है। वहीं दूसरी ओर अन्य टेलीकॉम कंप​निया आज भी जियो के सामनें नए नए प्लान लाकर ग्राहकों को लुभा रही है। इसी सूची में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने एक और प्लान जारी किया है जिसमें 90 दिनों के लिए 90जीबी डाटा दिया जा रहा है।

जियो का एक साल: रिलायंस जियो की 5 मुफ्त सेवाएं जो आज भी बनी है दूसरे आॅपरेटर्स के लिए सिरदर्दी

सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से जारी यह नया प्लान 429 रुपये का है।

इस प्लान में 429 के रिचार्ज पर किसी भी नेटवर्क पर लोकल व नेशनल कॉल मुफ्त दी जा रही है।

bsnl-1

इसके तहत 90जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा जो हर दिन 1जीबी के हिसाब के बीएसएनएल ग्राहक के नंबर पर क्रेडिट होगा।

कंपनी की ओर से यह प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए शुरू किया गया है जो 90 दिनों की वैधता के साथ आता है।

12​ सितंबर को भारत में लॉन्च हो रहा है सैमसंग गैलेक्सी नोट 8

आपको बता दें कि इस प्लान को लेकर बीएसएनएल बोर्ड के निदेशक आरके मित्तल का कहना है 429 रुपये प्लान में ग्राहकों को प्रति माह सिर्फ 143 रुपये का खर्चा वहन करना होगा और यह बाज़ार में मौजूद अभी तक के सभी प्लान्स में से सबसे सस्ता है।