51 रुपये में 28 दिन तक डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड फ्री कॉल, इस कंपनी ने किया कमाल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/07/girl-with-phone-indian-12.jpg

महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL कमाल का प्लान लेकर आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल की ओर से सिर्फ 51 रुपये का नया प्लान पेश किया गया है जो कस्टमर्स को फ्री कॉलिंग और भरपूर हाई स्पीड इंटरनेट डाटा दे रहा है। यह बीएसएनएल प्लान क्या है, इसकी पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

बीएसएनएल ने 51 रुपये का प्लान एक स्पेशल ऑफर के तहत पेश किया है जो खासतौर पर नए ग्राहकों के लिए है। दरअसल इस प्लान में FREE BSNL SIM दी जा रही है जो तमाम बेनिफिट्स के साथ आएगी। इसी नई सिम पर कस्टमर्स को टेलीकॉम सर्विसेज मुफ्त मिलेगी। ग्राहको को 51 रुपये की पेमेंट करनी होगी जिसके बदले में बीएसएनएल नई सिम देगी और सिम के साथ कॉलिंग, डाटा और एसएमएस फ्री मिलेंगे।

₹51 is all it takes to switch the network on.

Get your FREE BSNL SIM with unlimited calling, 2GB high-speed data/day, 100 SMS/day, and 28 days validity — made for a smarter start.

Offer valid till 30th June 2026.#BSNLIndia #NewConnection #SwitchOn #StayConnectedpic.twitter.com/m6ec75TMmr

— BSNL India (@BSNLCorporate) June 2, 2026

BSNL ₹51 प्लान डिटेल

51 रुपये में नई सिम देने के साथ ही कंपनी इसमें 28 दिन की वैलिडिटी भी लेकर आई है। यानी तकरीबन 1 महीना तक मोबाइल नंबर पर कोई एक्स्ट्रा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन 28 दिनों तक बीएसएनएल यूजर्स फ्री कॉलिंग का फायदा उठा पाएंगे। ये वॉयस कॉलिंग पूरी तरह से फ्री होगी और इनका इस्तेमाल हर कंपनी ने नंबर पर पूरी तरह से मुफ्त किया जा सकेगा।

unlimited calling के साथ ही बीएसएनएल के 51 रुपये वाले प्लान में कंपनी डेली 2जीबी डेटा भी दे रही है। यह मोबाइल डेटा प्रतिदिन ग्राहक के अकाउंट में क्रेडिट होगा जिसका इस्तेमाल 24 घंटे के भीतर ही करना होगा। नया दिन शुरू होते ही फिर से 2GB data मिल जाएगा। देखा जाए तो 51 रुपये में कुल 56GB इंटरनेट डेटा का लाभ मिलेगा। इस प्लान में कंपनी 28 दिनों तक हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी दे रही है।

बताते चलें कि BSNL ने यह नया ₹51 वाला ऑफर सीमित समय के लिए पेश किया है जिसका फायदा 30 जून तक ही उठाया जा सकता है। किसी भी नजदीकी स्टोर पर जाकर फ्री सिम और कॉलिंग व डेटा बेनिफिट पाया जा सकता है।

BSNL का 30 दिन वाला प्लान

अगर आप पहले से ही बीएसएनएल ग्राहक हैं और कोई नया नंबर नहीं खरीदना चाहते हैं। तो कंपनी का 255 रुपये वाला प्लान आपको काम का सकता है। यह प्रीपेड प्लान पूरे 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। कंपनी की ओर से इसमें डेली 2.5GB data दिया जा रहा है। 2.5जीबी डाटा प्रतिदिन के हिसाब से कस्टमर्स को पूरे प्लान में कुल 75जीबी डाटा प्राप्त होगा। गौरतलब है कि यह डाटा 4जी स्पीड पर आएगा।

अगर आप ऐसे एरिया में रहते हैं जहां BSNL 4G नेटवर्क फास्ट आता है तो यह Jio 5G या Airtel 5G से बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस बीएसएनएल के 30 दिन वाले प्लान में कंपनी कस्टमर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है। वहीं मुफ्त कॉलिंग के साथ ही मोबाइल यूजर्स को इस प्लान में 100एसएमएस रोजाना प्राप्त होंगे। देखा जाए तो इस प्लान का एक दिन का खर्च 7.5 रुपये के करीब ही पड़ेगा।