जियो की टक्कर में बीएसएनएल ने लॉन्च किया 269 रुपए वाला प्रीपेड पैक, मिलेगा 2.6जीबी डाटा और बहुत कुछ

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/03/bsnl-pic.jpg

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) काफी समय से प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की टक्कर में अपने नए प्लान पेश कर रही है। वहीं, बीच-बीच में पुराने प्लान्स में बदलाव भी कर रही है। वहीं, इस बार कंपनी ने रिपब्लिक डे 2019 के मौके पर अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया प्लान पेश किया है। बीएसएनएल के नए प्लान को 269 रुपए में पेश किया गया है। इस प्लान की वैधता 26 दिनों की है। आइए आगे आपको इस प्लान में मिलने वाले सभी लाभ की जानकारी देते हैं।

बीएसएनएल के 269 रुपए वाला प्लान कुल 26 दिनों के लिए यूजर्स को 2.6जीबी डाटा मिलेगा। इसके सात ही इस प्लान में 2,600 मिनट का टॉकटाइम और 260 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। इस प्लान को कंपनी ने पूरे देश (दिल्ली और मुंबई) के लिए पेश किया ह। लेकिन, यह लान सीमित समय के लिए उतारा गया है। इस प्लान का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को 26 जनवरी से 31 जनवरी तक रिचार्ज कराना होगा। यह प्लान शनिवार यानी 26 जनवरी से उपलब्ध हो गया है।

जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के 1 साल की वेलिडिटी वाले प्लान, देखें कौन-सा है बेस्ट

बता दें कि कुछ दिनों पहले बीएसएनएल द्वारा 99 रुपए के प्रीपेड प्लान में कुछ बदलाव किए गए थे। बदलाव के बाद इस पैक की वैधता 24 दिनों की हो गई है। वहीं, लॉन्च के सयम बीएसएनएल द्वारा इस पैक की वैधता 26 दिन रखी गई थी। इसके अलावा बीएसएनएल ने सिम रिप्लेसमेंट के चार्ज को भी बढ़ाकर 10 से 100 रुपए कर दिया था।

देखें 50 रुपये से कम के मंथली प्लान में कौन है बेस्ट, जियो, एयरटेल, वोडाफोन या बीएसएएनल

बीएसएनएल की ओर से इस पैक को प्रीपेड ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल का फायदा देने के लिए पेश किया गया था। इस बदलाव के बाद बीएसएनएल प्रीपेड यूज़र अब (दिल्ली और मुंबई सर्कल को छोड़कर) अनलिमिटेड कॉल का फायदा सिर्फ 24 दिनों तक उठा सकेंगे। इसके अलावा इस पैक में मिलने वाली पर्सनलाइज़्ड रिंग बैक टोन का एक्सेस मुफ्त ही रहेगा।