देखें 50 रुपये से कम के मंथली प्लान में कौन है बेस्ट, जियो, एयरटेल, वोडाफोन या बीएसएएनल

Join Us icon

भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो के आने के बाद अब तक कई बड़े बदलाव देखे गए हैं। हम काफी सयम से देख रहे हैं कि जियो के कम कीतम में ज्यादा लाभ देने के कारण दूसरी कंपनियां को भी अपने प्लान्स की कीमत कम रखते हुए ज्यादा लाभ देना पड़ रहा है। हालांकि, इन कंपनियों के बीच छीड़ी इस प्राइस वॉर में फायदा यूजर्स का है और जो सही भी है। यहां तक कि 50 रुपए से कम भी कंपनियां फ्री कॉल, डाटा और कई लाभ अपने प्लान में दे रही हैं।

इसलिए हम आपके लिए एयरटेल, रिलांयस जियो, वोडाफोन, बीएसएनएल के 50 रुपए से कम वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की जानकारी लेकर आए हैं। इन 50 रुपए के अंदर आने वाले प्रीपेड प्लान में से आप ज्याजा बेनिफिट्स मिलने वाले प्लान को सिलेक्ट कर सकते हैं।

रिलायंस जियो (49 रुपए वाला प्रीपेड प्लान)
50 रुपए के अंदर आने वाले प्लान्स में सबसे पहले बात करते हैं रिलायंस जियो के 49 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल कॉल और नेशनल कॉल बिना किसी एफयूपी लिमिट के मिलती है। इसका मतलब यूजर्स इस प्लान में जितनी चाहें उतनी फ्री में कॉल कर सकते हैं। डाटा के लिए यूजर्स को इस प्लान में 1जीबी 4जी डाटा और 50 फ्री SMS मिल रहे हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसका मतलब आपको पूरे 28 दिन के लिए 1जीबी डाटा मिलता है।

जियो के 4 लंबी वैलिडिटी प्लान, क्या फायदेमंद हैं?

एयरटेल (47 रुपए वाला प्लान)
कंपनी के 35 रुपए प्लान में फ्री डाटा, टॉक टाइम और आदि लाभ मिलते हैं। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैधता, 100एमबी 3जी/4जी डाटा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को 26.66 रुपए का टॉक टाइम मिलता है।

वोडाफोन (47 रुपए का प्लान)
वोडाफोन भी एयरटेल, जियो और बीएसएनलएल की तरह ही प्लान पेश कर रही है। इस 47 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैधता, 50 फ्री एसएमएस, 500एमबी 3जी/4जी डाटा मिल रहा मिलता है। वहीं, इस प्लान में यूजर्स को 7,500 सेकंड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है।

200 रुपये से कम में जियो के बेस्ट मंथली प्लान, जानें आपके लिए कौन सा प्लान है बेस्ट

बीएसएनएल (19 रुपए का प्लान)
आखिर में बात करते हैं बीएसएनल के 19 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की। 19 रुपए वाला प्लान सिर्फ चेन्नई और तमिलनाडु राज्य में उपलब्ध है। इसमें यूजर्स को 53 दिनों की वैधता मिल रही है। हालांकि, यह प्लान सिर्फ आपके मौजूदा प्लान में मौजूद कॉल रेट को कम करेगा। इससे आपको कॉल रेट 15 पैसा प्रति मिनट मिलेगी। वहीं, नेट कॉल 35 पैसा प्रति मिनट मिलेगा।

हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here