सिर्फ 39 रुपये में करिए दिल खोल कर बातें, यह टेलीकॉम कंपनी लाई बेहद ही शानदार प्लान

Join Us icon

देर की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड ने कुछ दिनों पहले ही 99 रुपये और 319 रुपये के दो वॉयस प्लान पेश किए था। 99 रुपये वाला प्लान जहां 26 दिनों की वैधता के साथ आता है वहीं कंपनी का 319 रुपये वाला प्लान 90 दिनों की वेलिडिटी के साथ पेश किया गया था। वहीं अब बीएसएनएल की ओर से 39 रुपये का नया वॉयस पैक पेश किया गया है जो छोटी वेलिडिटी के साथ अनलिमिटेड बेनिफिट देता है।

बीएसएनएल की ओर से 39 रुपये का नया प्लान पेश किया गया है जो प्रीपेड कस्टमर्स के लिए है। कंपनी की ओर से यह पैक 10 दिनों की वेलिडिटी के साथ पेश किया गया है। जैसा कि हमनें पहले ही बताया कि यह एक वॉयस पैक है जो यूजर्स को सिर्फ वॉयस कॉल की सुविधा प्रदान करता है। 39 रुपये का रिचार्ज कराने पर बीएसएनएल अपने ग्राहकों को 10 दिनों के लिए आॅननेटवर्क व आॅफनेटवर्क अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल दे रही है।

Pic credit - Indianexpress
Pic credit – Indianexpress

प्लान के अंदर दी जाने वाली वॉयस कॉल का यूज़ रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगा। बेशक इस प्लान में इंटरनेट डाटा नहीं मिल रहा हो लेकिन कंपनी यूजर्स को फ्री कॉलर ट्यून सर्विस (पीआरबीटी) की फ्री सर्विस भी दे रही है। ग्राहक 10 दिनों तक अपनी पसंद के अनुसार कोई भी कॉलर ट्यून मुफ्त में लगवा सकते हैं। कंपनी की ओर से ये दोनों प्लान्स दिल्ली और मुंबई को छोड़कर पूरे भारत में लागू कर दिए गए हैं। ये प्लान उन लोगों को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं जो इंटरनेट का कम लेकिन कॉलिंग का ज्यादा यूज़ करते हैं। इंटरनेट डाटा के लिए कंपनी के अन्य पैक से रिचार्ज कराना होगा।

एंडरॉयड ‘पी’ के 5 फीचर्स जो बनाते हैं इसे बेहद खास और एडवांस

गौरतलब है कि हाल ही में बीएसएनएल ने 349 रुपये का प्रीपेड प्लान भी पेश किया गया है जो 54 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। प्लान के तहत बीएसएनएल ग्राहकों को 1जीबी डाटा प्रतिदिन दे रही है। हर दिन 1जीबी के हिसाब से प्लान में पूरी वेलिडिटी के लिए कुल 54जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त हो रहा है। इसके साथ ही 54 दिनों के लिए कंपनी लोकल व एसटीडी वॉयस कॉल पूरी तरह से फ्री दे रही है, जो रोमिंग के दौरान भी काम करती है। वहीं प्लान में ग्राहकों को हर दिन 100एसएमएस भी प्राप्त होंगे।