
BSNL ने एक बार फिर Jio, Airtel और Vi को झटका देते हुए अपने एक शानदार प्लान को पेश किया है। दरअसल, बीएसएनएल ने फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) प्लान के तहत ओटीटी बेनेफिट्स के साथ 999 रुपये वाले एक प्रीमियम ब्रॉडबैंड प्लान को लॉन्च किया है। फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) प्लान जिसे सुपर स्टार प्रीमियम प्लस कहा जाता है। इस बात की जानकारी सबसे पहले केरल टेलिकॉम साइट ने दी है। अगर बात करें इस प्लान की तो इसमें 2000 जीबी (2 TB) तक 150 एमबीपीएस की स्पीड वाला इंटरनेट डाटा मिल रहा है। वहीं, डाटा खत्म होने पर स्पीड 10 एमबीपीएस तक कम हो जाती है। लेकिन, इस्तेमाल करने के लिए डाटा मिलता रहेगा।
BSNL का 999 रुपए वाला प्लान
इस प्लान की खास बात है कि इसे सब्सक्राइब करने वाले यूजर्स को डिज़्नी+ हॉटस्टार प्रीमियम का एक्सेस मिलेगा। वहीं. सुपर स्टार प्रीमियम प्लस प्लान के साथ, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (आईएसपी) 8 अलग-अलग OTT एप्लीकेशन से प्रीमियम ओटीटी कंटेंट देता है। आइए आगे आपको इस प्लान के बारे में पूरी जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: Jio के पास भी नहीं BSNL के इस ऑफर का तोड़, इन सभी प्लान पर फ्री मिलेगा 2000 रुपए से भी महंगा गिफ्ट
इस प्लान को लेने वाले यूजर्स को लायंस गेट एलएलपी, शेमारू मी और शेमारू गुजराती, हंगामा म्यूजिक और हंगामा प्ले एसवीओडी, सोनी लिव प्रीमियम, ज़ी5 प्रीमियम, वूट सेलेक्ट और YuppTV लाइव जैसे OTT प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा बीएसएनएल ने सभी टेलीकॉम सर्किलों में नए ग्राहकों के लिए मौजूदा ब्रॉडबैंड प्लान सुपर स्टार प्रीमियम -2 की कीमत 949 रुपये और फाइबर प्रीमियम की कीमत 999 रुपये बंद कर दिया है। इन प्लान के तहत मौजूदा ग्राहकों को योजना की समाप्ति तक प्लान का लाभ मिलता रहेगा। इसे भी पढ़ें: 90 दिन फ्री वैलिडिटी ऑफर के साथ BSNL ने लगाया मास्टर स्ट्रोक! Jio, Airtel या Vi किसी के पास नहीं इसका तोड़
लेटेस्ट वीडियो
JioFiber Rs 999 ब्रॉडबैंड प्लान
अगर बात करें जियो के 999 रुपए वाले ब्रॉडबैंड प्लान की तो इसमें 150Mbps तक की डाउनलोड और अपलोड स्पीड के साथ अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 1000 रुपए की कीमत वाले Amazon Prime, Disney+ Hotstar सहित 14 OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस देता है। वहीं, ब्रॉडबैंड प्लान में Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, Zee5, Sony Liv, Voot Select सहित सभी 15 OTT ऐप्स का लाभ भी मिलता है।






















