बीएसएनएल लाया डाटा का सुनामी सिर्फ 98 रुपये में 39 जीबी डाटा, इससे सस्ता कोई नहीं

Join Us icon

भारत सरकार उपक्रम बीएसएनएल पर हमेशा से ही सुस्त होने का आरोप लगता आया है। कंपनी अपनी रणनीति में बदलाव करने के लिए काफी समय लेती है। पंरतु हाल के दिनों जिस तरह से बीएसएनएल द्वारा टैरिफ को लेकर तेजी दिखाई गई है तारीफ के काबिल है। निजी मोबाइल सेवा प्रदाताओं से मिल रही लगातार चुनौती के बाद कंपनी ने भी बेहद कम कीमत में अपनी टैरीफ प्लान पेश किए हैं। हाल में जियो, एयरटेल और वोडाफोन सहित दूसरे आॅपरेटर्स ने 100 रुपये से कम का प्लान लॉन्च किया है और इसे देखते हुए बीएसएनएल ने भी ऐसा ही नया प्लान पेश किया है जिसमें आपको ढेर सारा डाटा दिया जा रहा है।

कंपनी ने सुनामी डाटा प्लान नाम से इस आॅफर को उतारा है। इस प्लान की कीमत सिर्फ 98 रुपये है और इसके तहत यूजर्स को हर रोज 1.5जीबी डाटा मिलेगा। सुनामी प्लान की वैधता 26 दिनों की है और इस दौरान आपको कुल 39जीबी डाटा मिलेगा। कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। 5जीबी डाटा हर रोज़ देगा जियो, लॉन्च किए दो नए प्लान, एयरटेल-वोडाफोन को सीधी टक्कर

खास बात यह कही जा सकती है कि यदि डाटा खत्म भी हो जाता है तो भी आपको सुविधा बंद नहीं होगी बल्कि 3 पैसे प्रति 10 केबी के हिसाब से डाटा शुल्क लगेगा और इंटरनेट सुचारू रूप से चलेगा। हालांकि इस प्लान में अब तक कॉलिंग का कोई जिक्र नहीं किया गाय है। इसे खास कर डाटा के लिए ही पेश किया गया है। ​दिसंबर से हर घर में होगा इंटरनेट, 2,50,000 ग्राम पंचायतों को सुपरफास्ट ब्राडबैंड से जोड़ने की योजना पर सरकार ने दिया यह बड़ा बयान

गौरतलब है कि सिर्फ दिल्ली और मुंबई को छोड़कर भारत के सभी टेलीकॉम सर्किल में बीएसएनएल की सेवाएं हैं। हालांकि अब भी ज्यादातर क्षेत्र में इसकी 3जी सेवा ही चालु है जबकि कुछ सर्किल में कंपनी ने अपनी 4जी सर्विस शुरू कर दी है।

फिलहाल ​बीएसएनएल का यह प्लान सबसे सस्ता कहा जा सकता है। हालांकि रिलायंस जियो के पास 49 रुपये का प्लान है लेकिन वह सिर्फ फीचर फोन जियोफोन के लिए है। जबकि बीएसएनएल के इस प्लान का लाभ किसी भी फोन पर लिया जा सकता है।