10000mAh Battery वाला फोन खरीदें डिस्काउंट के साथ! कंपनी दे रही पूरे 3000 रुपये की छूट

बड़ी बैटरी वाला फोन डिस्काउंट के साथ खरीदना है जो टेक कंपनी रियलमी अपने फैंस के लिए बढिया मौका लेकर आई है। ब्रांड का लेटेस्ट 10001mAh battery वाला स्मार्टफोन realme Narzo Power छूट के साथ बेचा जा रहा है और इसपर पूरे 3,000 रुपये का फायदा पाया जा सकता है। कंपनी की ओर से दरअसल realme NARZO Power Days की शुरुआत की गई है जिसमें रियलमी फोन को डील और ऑफर के साथ परचेज किया जा सकता है।
realme Narzo Power दो मेमोरी वेरिएंट्स लाया गया है। यह 8GB RAM वाला 5G फोन है जिसे 128GB और 256GB स्टोरेज पर बेचा जा रहा है। कीमत की बात करें तो 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट 27,999 रुपये में लॉन्च हुआ था और 256जीबी मेमोरी वेरिएंट को 29,999 रुपये में लाया गया था। अब इन दोनों वेरिएंट्स पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद रियलमी नारज़ो पावर 24,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर खरीदा जा सकता है।
यह डील शॉपिंग साइट अमेजन और कंपनी वेबसाइट पर चल रही है। ऑफर में रियलमी नारज़ो पावर 5जी फोन पर 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही बैंक कार्ड पर कंपनी 2,000 रुपये की छूट भी दे रही है। यह बेनिफिट डेबिट और क्रेडिट दोनों कार्ड्स पर मिलेगा। ग्राहक इन दोनों ऑफर्स का फायदा एक साथ उठा सकते हैं जिससे कुल 3,000 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त होगा।
realme Narzo Power 5G फोन को Titan Silver और Titan Blue कलर में खरीदा जा सकता है। यह बड़ी बैटरी वाला मोबाइल डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए या डील की डिटेल जानने के लिए क्लिक करें : रियलमी / अमेजन
पावर बैकअप के लिए रियलमी नारज़ो पावर में 10,001एमएएच बैटरी दी गई है जो इसकी सबसे बड़ी यूएसपी है। कंपनी की मानें तो एक बार फुल चार्ज करने के लिए बाद यह स्मार्टफोन लगातार 32 दिन ऑन रह सकता है। यह रियलमी फोन 8 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आया है जिसे TÜV Rheinland से 5-स्टार सर्टिफिकेशन प्राप्त है। स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। यह मोबाइल 27W Reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है जिसके चलते फोन से दूसरा फोन चार्ज कर सकते हैं।
realme Narzo Power 5G एंड्रॉयड 16 आधारित रियलमी यूआई 7.0 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन में कंपनी Hyper Vision+ AI Chip लगाई है जो हैवी गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस को स्मूथ रखने में मदद करती है।
रियलमी नारज़ो पावर स्मार्टफोन में 1280 x 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह AMOLED पैनल पर बनी 4D curve+ स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही 6000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए realme Narzo Power डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल वाला मेन IMX882 OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह बड़ी बैटरी वाला रियलमी फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।