OnePlus 13R पर तगड़ा ऑफर, लॉन्च प्राइस से 5000 रुपये सस्ता बिक रहा है यह फोन

OnePlus 15 इंडिया में लॉन्च हो चुका है। यह इंडिया का पहला Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर वाला फोन बनकर आया है और वनप्लस 15 का प्राइस 72,999 रुपये से शुरू होता है। इस फोन लॉन्च के साथ ही कंपनी ने जानकारी दे दी है कि वह जल्द OnePlus 15R भी लेकर आएगी। एक ओर जहां वनप्ल्स 15आर आने वाला है, वहीं दूसरी ओर OnePlus 13R की कीमत में कटौती हो गई है। यह वनप्लस फोन अपने लॉन्च प्राइस से 5 हजार रुपये सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है।
वनप्लस 13आर को कंपनी वेबसाइट और शॉपिंग साइट अमेजन पर डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। यह मोबाइल 12GB RAM + 256GB Storage के साथ 42,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। अब OnePlus 13R को 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। यानी वनप्लस फैंस और मोबाइल के ग्राहक इसे 5,000 रुपये सस्ते रेट पर पा सकते हैं।
42,999 रुपये में लॉन्च हुए वनप्लस पर कंपनी पहले ही 3,000 रुपये का प्राइस कट कर चुकी है। कीमत में कटौती के बाद इसका रेट घटकर 39,999 रुपये हो गया है। प्राइस ड्रॉप के अलावा OnePlus 13R पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। बैंक कार्ड पर मिल रही छूट के साथ यह 37,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। यह डिस्काउंट Axis और HDFC Bank Credit Card EMI पर मिलेगा।
वनप्लस 13आर को डिस्कांउट के साथ खरीदने या इस फोन पर मिल रहे ऑफर्स की विस्तृत जानकारी के लिए क्लिक करें: वनप्लस / अमेजन
वनप्लस 13आर स्मार्टफोन 19.8:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है तथा स्मार्टफोन में 2780 x 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह एलटीपीओ4.1 स्क्रीन है जो एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ फ्लैक्सिबल रिफ्रेश रेट तथा 4500nits पिक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है तथा फोन स्क्रीन को Gorilla Glass GG7i की प्रोटेक्शन प्राप्त है।
OnePlus 13R 5G स्मार्टफोन एंडरॉयड 15 आधारित OxygenOS 15.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह मोबाइल चिपसेट में 2.27GHz से लेकर 3.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 17,09,077 एनटूटू स्कोर अचीव कर चुका है। ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 750 GPU मौजूद है।
वनप्लस 13आर स्मार्टफोन फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल LYT700 OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 50MP Telephoto सेंसर तथा 8MP Ultrawide एंगल लेंस मिलता है। यह वनप्लस का मोबाइल एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर सपोर्ट करता है जो EIS फीचर से लैस है।
पावर बैकअप के लिए OnePlus 13R स्मार्टफोन में तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 14 घंटे, 42 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुका है। वहीं फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। टेस्ट के दौरान इसने बैटरी को 20% से 100% चार्ज करने में 47 मिनट का समय लिया।