520KM की रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार BYD e6 भारत में लॉन्च, सिर्फ़ आधे घंटे में होती है 50% चार्ज

Join Us icon

चाइनीज कार कंपनी BYD (बिल्ड योर ड्रीम) ने भारत में अपनी नई मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) BYD e6 को भारत में लॉन्च किया है। BYD की यह इलेक्ट्रिक व्हीकल को भारत में 29.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में पेश किया गया है। कार कंपनी का कहना है कि यह नई लॉन्च की गई एमपीवी पैसेंजर व्हीकल के रूप में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगी, बल्कि इंडियन B2B सेगमेंट के लिए होगी। बता दें कि BYD कंपनी भारत में 2007 से बिज़नेस कर रही है।

BYD के भारत में दो फैक्टरियां हैं, जिनमें वह इलेक्ट्रिक बस और ट्रक, सोलर पैनल, बैटरी इनर्जी स्टोरेज और दूसरे प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है। BYD की लेटेस्ट e6 MPV में 71.7 kWh Blade Battery दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का कहना है कि यह करीब 520 किमी की रेंज ऑफर करती है। इस गाड़ी में 70kWh इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है जिसका मैक्सिम टॉर्क 180 Nm और टॉप स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा है।

BYD e6 के फ़ीचर्स

byd-e6-india-price

BYD का कहना है कि e6 इलेक्ट्रिक व्हीकल AC और DC दोनों फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। इसके साथ ही कंपनी का दावा है कि यह 30 प्रतिशत से 80 प्रतिशत चार्ज सिर्फ आधे घंटे में चार्ज हो जाती है। BYD e6 इलेक्ट्रिक व्हीकल में LED लाइट, LED टेल लाइट, इलेक्ट्रिक एडजेस्टेबल ड्राइविंग और फ्रंट पैसेंजर सीट के साथ लॉन्च किया गया है। इसके साथ कार में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ और वाईफाई दिया गया है। इसके साथ ही कार में 10.1 इंच का टच स्क्रीन सिस्टम भी दिया गया है।

BYD e6 इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 4695mm, चौड़ाई 1810mm और ऊंचाई 1670mm है। इस इलेक्ट्रिक कार में 580L का बूट स्पेस मिलता है। इसके साथ ही व्हीलबेस की बात करें तो यह 2800mm है। BYD e6 में 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। सेफ़्टी फ़ीचर्स की बात करें तो लेटेस्ट e6 में 4 एयरबैग, रियर कैमरा, टीपीएसम, इएसपी, हिल असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे कई फ़ीचर मिलते हैं।  यह भी पढ़ें : iQOO करेगा Xiaomi से सीधा मुक़ाबला, Redmi Note 11 सीरीज़ की टक्कर में ला रहा iQOO U5 सीरीज

वारंटी की बात करें तो BYD e6 इलेक्ट्रिक कार में तीन साल या 1.25 लाख KM की वारंटी मिलती है। इसके साथ ही बैटरी में 8 साल या 5 लाख किलो मीटर की वारंटी और मोटर में 8 साल या 1.5 लाख किलोमीटर की वारंटी ऑफर की जा रही है। यह भी पढ़ें : POCO M4 Pro 5G स्मार्टफोन 33W फ़ास्ट चार्ज और 6nm चिपसेट के साथ होगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है JioPhone Next?

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here