लीक्स | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 28 Sep 2026 10:30:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 लॉन्च से पहले Samsung Galaxy A08 और M08 की भारतीय कीमतें आईं सामने, 6,000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m08-a08-india-price-leak-6000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m08-a08-india-price-leak-6000mah-battery/#respond Mon, 28 Sep 2026 10:30:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205038 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Samsung Galaxy M08 और Samsung Galaxy A08 को लेकर नई जानकारी सामने आई है। दरअसल लॉन्च से पहले ही इन दोनों बजट स्मार्टफोंस की कीमतें लीक हो गई हैं। बता दें कि दोनों फोन के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत शेयर की गई हैं। खास बात यह है कि Galaxy A08 ग्लोबल […]

The post लॉन्च से पहले Samsung Galaxy A08 और M08 की भारतीय कीमतें आईं सामने, 6,000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy M08 और Samsung Galaxy A08 को लेकर नई जानकारी सामने आई है। दरअसल लॉन्च से पहले ही इन दोनों बजट स्मार्टफोंस की कीमतें लीक हो गई हैं। बता दें कि दोनों फोन के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत शेयर की गई हैं। खास बात यह है कि Galaxy A08 ग्लोबल बाजार में पहले ही लॉन्च हो चुका है। वहीं, Galaxy M08 जल्द आ सकता है। यह दोनों समान स्पेसिफिकेशंस वाले रिब्रांड मॉडल होंगे। आइए, आगे कीमत और फीचर्स की डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy M08 और A08 की भारतीय कीमत संभावित 

टिप्स्टर संजू ने सैमसंग के आगामी फोंस की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। उनके अनुसार, Samsung Galaxy M08 4G के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वैरियंट की डीलर प्राइस और लिस्ट प्राइस 16,999 रुपये होगी। वहीं, Samsung Galaxy A08 4G के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल की डीलर और लिस्ट प्राइस 18,499 रुपये हो सकती है। दोनों कीमतों में GST शामिल होगा। हालांकि हमारा अनुमान है कि यह कीमत लॉन्च के समय कम हो सकती है, लेकिन फिलहाल आधिकारिक ऐलान का वेट करना होगा।

Samsung Galaxy M08 और A08 के स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy M08 और Galaxy A08 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इनमें 6.7-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है और इसमें वॉटरड्रॉप नॉच मिल सकता है।

परफॉरमेंस के लिए Samsung Galaxy M08 और Galaxy A08 फोन में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर लगाया जा सकता है। इसके साथ UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy M08 और Galaxy A08 के रियर पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। जिसके साथ 2MP का सेकेंडरी सेंसर हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

Samsung के इन फोंस की बड़ी खूबियों में 6,000mAh की बैटरी शामिल हो सकती है। बैटरी को 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। फोन की मोटाई 8mm और वजन 197 ग्राम रखा जा सकता है।

इसके अलावा Samsung Galaxy M08 और Galaxy A08 डिवाइस में IP64 रेटिंग, microSD कार्ड स्लॉट और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन को 6 साल तक के अपडेट मिलने की जानकारी दी गई है।

samsung-galaxy-a08-4g-uae-listed-price-specifications

फिलहाल Samsung ने भारत में Galaxy M08 और Galaxy A08 के लॉन्च की जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, भारतीय बाजार के लिए इनकी कीमतें सामने आने के बाद इनकी एंट्री जल्द होने की उम्मीद है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post लॉन्च से पहले Samsung Galaxy A08 और M08 की भारतीय कीमतें आईं सामने, 6,000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m08-a08-india-price-leak-6000mah-battery/feed/ 0
16999 में लॉन्च हो सकता है सस्ता स्मार्टफोन Samsung Galaxy F08 4G! मिल सकती है 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/4gb-ram-smartphone-samsung-galaxy-f08-4g-price-in-india-16999-leaked-with-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/4gb-ram-smartphone-samsung-galaxy-f08-4g-price-in-india-16999-leaked-with-specifications/#respond Mon, 28 Sep 2026 10:11:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205037 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सैमसंग से जुड़ी खबर कुछ ही दिनों पहले सामने आई थी कि कंपनी अपने लो बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy F08 पर काम कर रही है जिसे जल्द ही भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी तक इस अपकमिंग मोबाइल से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन ताजा लीक […]

The post 16999 में लॉन्च हो सकता है सस्ता स्मार्टफोन Samsung Galaxy F08 4G! मिल सकती है 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग से जुड़ी खबर कुछ ही दिनों पहले सामने आई थी कि कंपनी अपने लो बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy F08 पर काम कर रही है जिसे जल्द ही भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी तक इस अपकमिंग मोबाइल से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन ताजा लीक में लॉन्च से पहले ही इस सैमसंग स्मार्टफोन की कीमत सामने आ गई है। यह सस्ता मोबाइल फोन कुछ ही दिनों में बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Samsung Galaxy F08 प्राइस

सामने आई जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एफ08 स्मार्टफोन इंडिया में 4GB RAM + 64GB Storage पर लॉन्च किया जाएगा जिसका प्राइस 16,999 रुपये होगा। गौरतलब है कि यह 4G Samsung फोन है जो एंट्री लेवल स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा। बताते चलें कि Samsung Galaxy F series को मुख्यतौर पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Flipkart के साथ साझेदारी में बेचा जाता है। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि गैलेक्सी एफ08 4जी फोन की सेल Big Billion Days में हो सकती है जो 9 अक्टूबर से शुरू होगी।

Samsung Galaxy F08 स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी एफ08 4जी फोन को लेकर कहा गया है कि कंपनी इसे MediaTek Helio G100 चिपसेट पर लॉन्च करेगी। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। याद दिला दें कि पहले वाला Samsung Galaxy F07 स्मार्टफोन MediaTek Helio G99 चिपसेट पर लॉन्च किया गया था।

Samsung Galaxy F08 4G फोन को कंपनी एंड्रॉयड 16 पर लेकर आएगी जो OneUI के साथ मिलकर काम करेगा। सैमसंग के दूसरे स्मार्टफोंस की ही तरह इसमें भी 6 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी। वहीं उम्मीद कर सकते हैं कि फोन में वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी दिया जाएगा जो मोबाइल की फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 8GB RAM की ताकत (4जीबी + 4जीबी) देगा।

लीक के अनुसार यह सैमसंग स्मार्टफोन 6.7-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह एचडी+ रेजोल्यूशन वाली वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले होगी जिसे एलसीडी पैनल पर बनाया जाएगा। सामने आई डिटेल्स के मुताबिक इस फोन में यूजर्स को 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। लीक के मुताबिक Galaxy F08 4G की थिकनेस 8एमएम होगी और वजन 197 ग्राम होगा।

फोटोग्राफी के लिए इस सैमसंग स्मार्टफोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जाएगा जो 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस सैमसंग स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

samsung-galaxy-a08-4g-launch-globally-price-specifications

Samsung Galaxy F08 4G बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बनकर आ रहा है। लीक की मानें तो पावर बैकअप के लिए इसमें 6000mAh लगाई जाएगी। वहीं इस तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए गैलेक्सी एफ08 को 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है। सामने आई जानकारी के अनुसार इस सैमसंग फोन को IP64 रेटिंग से लैस किया जा सकता है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करेगा। वहीं मोबाइल में 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल सकता है।

The post 16999 में लॉन्च हो सकता है सस्ता स्मार्टफोन Samsung Galaxy F08 4G! मिल सकती है 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/4gb-ram-smartphone-samsung-galaxy-f08-4g-price-in-india-16999-leaked-with-specifications/feed/ 0
7,200mAh बैटरी के साथ आ सकता है Xiaomi 18! लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स हुए लीक https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-18-launch-timeline-features-leak-7200mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-18-launch-timeline-features-leak-7200mah-battery/#respond Mon, 28 Sep 2026 08:10:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205025 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Xiaomi 18 Pro मॉडल्स चीन में लॉन्च हो चुके हैं, लेकिन इसका स्टैंडर्ड मॉडल Xiaomi 18 अभी बाजार में नहीं आया है। इसी बीच इस फोन के लॉन्च टाइमलाइन और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लेकर नई जानकारी सामने आई है। लीक रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi 18 को कंपनी इस साल के अंत में अलग से […]

The post 7,200mAh बैटरी के साथ आ सकता है Xiaomi 18! लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi 18 Pro मॉडल्स चीन में लॉन्च हो चुके हैं, लेकिन इसका स्टैंडर्ड मॉडल Xiaomi 18 अभी बाजार में नहीं आया है। इसी बीच इस फोन के लॉन्च टाइमलाइन और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लेकर नई जानकारी सामने आई है। लीक रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi 18 को कंपनी इस साल के अंत में अलग से लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है कि फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर और 7,200mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Xiaomi 18 लॉन्च टाइमलाइन लीक

Xiaomi 18 से जुड़ा M261DB मॉडल नंबर चीन के Ministry of Industry and Information Technology (MIIT) की वायरलेस सर्टिफिकेशन में देखा गया है। टिप्सटर Digital Chat Station का दावा है कि यह मॉडल नंबर Xiaomi 18 का हो सकता है।

इससे पहले Xiaomi Group के को-फाउंडर और प्रेसिडेंट Lu Weibing ने भी Weibo पर बताया था कि स्टैंडर्ड Xiaomi 18 को कंपनी अलग समय पर लॉन्च करेगी। वहीं, XimiTime की रिपोर्ट के अनुसार, आगामी फोन को दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह Pro सीरीज की लॉन्चिंग के करीब तीन महीने बाद बाजार में आ सकता है।

Xiaomi 18 स्पेसिफिकेशंस लीक

लीक के मुताबिक, अपकमिंग Xiaomi 18 में 7,200mAh की बैटरी दी जा सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो स्टैंडर्ड मॉडल की बैटरी साइज Xiaomi 18 Pro से भी ज्यादा होगी। क्योंकि प्रो में 7,000mAh बैटरी दी गई है। हालांकि, बैटरी क्षमता को लेकर अभी Xiaomi की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए इसे फिलहाल लीक के तौर पर ही देखा जा रहा है।

Xiaomi 18 में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। फोन में 200MP का मेन रियर कैमरा सेंसर मिलने की बात कही गई है। यानी स्टैंडर्ड मॉडल भी परफॉरमेंस और कैमरा के मामले में शानदार साबित हो सकता है। हालांकि, Xiaomi 18 Pro और Pro Max की तरह स्टैंडर्ड मॉडल में सेकेंडरी रियर स्क्रीन नहीं मिलने की बात कही गई है।

xiaomi-18-pro-max-launched-china
Xiaomi 18 Pro

लीक के अनुसार, Xiaomi 18 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की जगह डुअल कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। वहीं, Xiaomi 18 Pro में Leica-सर्टिफाइड ट्रिपल कैमरा सिस्टम है। जो अलग-अलग फोकल लेंथ को कवर करता है।

Xiaomi 18 Pro में 6.4-इंच का डिस्प्ले है जो कंपनी के नए M11 पैनल पर आधारित है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4,000 निट्स है। इसके साथ Xiaomi Dragon Crystal Glass 3.0 प्रोटेक्शन दिया गया है।

फिलहाल Xiaomi 18 के लॉन्च और स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि कंपनी ने नहीं की है। इसलिए आगे देखना होगा कि यह लीक कितना सही साबित होता है। फोन के आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post 7,200mAh बैटरी के साथ आ सकता है Xiaomi 18! लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-18-launch-timeline-features-leak-7200mah-battery/feed/ 0
HMD Aura 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा और 90Hz डिस्प्ले के साथ मिल सकता है Helio G81 https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-aura-2-pro-specifications-leaked-50mp-camera-90hz-display/ https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-aura-2-pro-specifications-leaked-50mp-camera-90hz-display/#respond Fri, 25 Sep 2026 07:56:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204944 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

HMD अपने नए Aura सीरीज के स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। जिसे HMD Aura 2 Pro नाम से बाजार में उतारा जा सकता है। फोन से जुड़ी कुछ अहम जानकारी सोशल मीडिया साइट X पर सामने आई है। टिप्स्टर ने पोस्ट में फोन के संभावित स्पेसिफिकेशंस और फोटोज शेयर किए हैं। बताया गया है […]

The post HMD Aura 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा और 90Hz डिस्प्ले के साथ मिल सकता है Helio G81 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

HMD अपने नए Aura सीरीज के स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। जिसे HMD Aura 2 Pro नाम से बाजार में उतारा जा सकता है। फोन से जुड़ी कुछ अहम जानकारी सोशल मीडिया साइट X पर सामने आई है। टिप्स्टर ने पोस्ट में फोन के संभावित स्पेसिफिकेशंस और फोटोज शेयर किए हैं। बताया गया है कि Aura 2 Pro में 90Hz डिस्प्ले, MediaTek Helio G81 प्रोसेसर और 50MP कैमरा दिया जा सकता है। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।

HMD Aura 2 Pro के लीक स्पेसिफिकेशंस

लीक के अनुसार HMD Aura 2 Pro में 6.75 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्क्रीन में HD+ रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है।

परफॉरमेंस के लिए HMD Aura 2 Pro फोन में MediaTek Helio G81 चिपसेट दिए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके साथ 4GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाने का विकल्प मिलने की बात कही गई है। सॉफ्टवेयर के तौर पर Android 15 Go Edition दिया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए HMD Aura 2 Pro फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलने की जानकारी दी गई है। इसमें PDAF सपोर्ट हो सकता है। इसके साथ 2MP और 0.08MP के दो अन्य कैमरे दिए जा सकते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

HMD Aura 2 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। लीक के मुताबिक फोन 10W चार्जिंग सपोर्ट करेगा। यानी चार्जिंग स्पीड के मामले में यह डिवाइस बेसिक लग सकता है।

फोन में IP52 रेटिंग मिलने की बात कही गई है। डिवाइस में सेल्फ-रिपेयरेबल डिजाइन भी दिया जा सकता है। यानी कुछ हार्डवेयर पार्ट्स को रिपेयर या बदलने की सुविधा मिल सकती है। सिक्योरिटी के लिए HMD Aura 2 Pro फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.0 मिलने की जानकारी है। इसके अलावा फोन में OZO Playback सपोर्ट भी मिल सकता है।

HMD Aura 2 Pro के संभावित कलर

लीक के अनुसार HMD Aura 2 Pro को Meteor Black और Icy Blue कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

फिलहाल HMD की ओर से Aura 2 Pro को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए फोन की कीमत, लॉन्च और ऊपर बताए गए स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि के लिए कंपनी के ऐलान का इंतजार करना होगा। यदि आप इस आगामी डिवाइस को लेने की इच्छा रखते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post HMD Aura 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा और 90Hz डिस्प्ले के साथ मिल सकता है Helio G81 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-aura-2-pro-specifications-leaked-50mp-camera-90hz-display/feed/ 0
Vivo S2 FE की बॉक्स प्राइस और स्पेसिफिकेशंस लीक, 10000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s2-fe-box-price-specifications-leaked-10000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s2-fe-box-price-specifications-leaked-10000mah-battery/#respond Thu, 24 Sep 2026 10:14:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204886 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo ने हाल ही में भारत में अपनी S-सीरीज का Vivo S2 फोन लॉन्च किया है। वहीं, अब कंपनी इसमें एक और स्मार्टफोन जोड़ सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo S2 FE को भारत में Vivo V80 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जिसका  भारत में लॉन्च 6 अक्टूबर को कंफर्म हुआ है। जबकि […]

The post Vivo S2 FE की बॉक्स प्राइस और स्पेसिफिकेशंस लीक, 10000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने हाल ही में भारत में अपनी S-सीरीज का Vivo S2 फोन लॉन्च किया है। वहीं, अब कंपनी इसमें एक और स्मार्टफोन जोड़ सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo S2 FE को भारत में Vivo V80 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जिसका  भारत में लॉन्च 6 अक्टूबर को कंफर्म हुआ है। जबकि S2 FE को लेकर कंपनी ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इस बीच नए लीक में फोन की संभावित कीमत, डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस बताए आए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Vivo S2 FE की कीमत और लॉन्च डिटेल्स

टिप्सटर के अनुसार, Vivo S2 FE को भारत में Vivo V80 के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि, यह जानकारी लीक पर आधारित है इसलिए असल डिटेल्स आने का वेट करना होगा। लीक में स्मार्टफोन को ब्लैक और ग्रीन कलर में दिखाया गया है।

Xpertpick की रिपोर्ट के अनुसार, फोन के बॉक्स पर 6GB रैम +128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 39,999 रुपये सामने आई है। यह बॉक्स प्राइस यानी रिटेल प्राइस है। इसलिए फोन की रियल कीमत इससे कम हो सकती है। बता दें कि Vivo S2 को भारत में 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में Vivo S2 FE की कीमत इससे कुछ कम होने की उम्मीद है। फोन को Stellar Green, Zen White और Titan Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo S2 FE के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

Vivo S2 FE में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। डिस्प्ले की पीक HBM ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक हो सकती है।

परफॉरमेंस के लिए Vivo S2 FE में MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। हीट मैनेजमेंट के लिए स्मार्टफोन में 3,800 वर्ग मिलीमीटर का VC कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है। सॉफ्टवेयर अपडेट के मामले में फोन को तीन साल के OS अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने की जानकारी सामने आई है।

Vivo S2 FE में 10,000mAh की बैटरी लगाई जा सकता है। फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात कही गई है। लीक के मुताबिक फोन का वजन 225 ग्राम रखा जा सकता है। जबकि मोटाई 8.75mm बताई गई है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo S2 FE में 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की भी जानकारी सामने आई है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान कर सकती है।

यदि आप मिड रेंज में 10,000mAh की बड़ी बैटरी वाला फोन लेना चाहते हैं तो Vivo S2 FE शानदार विकल्प बन सकता है। यह इस रेंज में Poco X8 Power और Redmi Note 17 Pro Max जैसे फोंस को टक्कर दे सकता है। हालांकि असल मुकाबला ब्रांड के ऐलान के बाद ही समझ आ पाएगा। फोन के आगे के अपडेट लेने के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।



The post Vivo S2 FE की बॉक्स प्राइस और स्पेसिफिकेशंस लीक, 10000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s2-fe-box-price-specifications-leaked-10000mah-battery/feed/ 0
Snapdragon चिपसेट और 12GB RAM के साथ Vivo Y600K Turbo हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y600k-turbo-google-play-console-12gb-ram-snapdragon-chipset-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y600k-turbo-google-play-console-12gb-ram-snapdragon-chipset-launch-soon/#respond Wed, 23 Sep 2026 08:08:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204783 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo की Y-सीरीज में नया स्मार्टफोन जल्द आ सकता है। क्योंकि Vivo Y600K Turbo को Google Play Console पर लिस्ट किया गया है। जिससे इसके लॉन्च की उम्मीद बढ़ गई है। लिस्टिंग में इसके मॉडल नंबर, डिस्प्ले रिजॉल्यूशन, प्रोसेसर और RAM से जुड़ी जानकारी सामने आई है। खास बात यह है कि Y600K Turbo का […]

The post Snapdragon चिपसेट और 12GB RAM के साथ Vivo Y600K Turbo हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo की Y-सीरीज में नया स्मार्टफोन जल्द आ सकता है। क्योंकि Vivo Y600K Turbo को Google Play Console पर लिस्ट किया गया है। जिससे इसके लॉन्च की उम्मीद बढ़ गई है। लिस्टिंग में इसके मॉडल नंबर, डिस्प्ले रिजॉल्यूशन, प्रोसेसर और RAM से जुड़ी जानकारी सामने आई है। खास बात यह है कि Y600K Turbo का मॉडल नंबर और डिवाइस कोड पहले लॉन्च हो चुके Vivo Y600 Turbo से मिलता है। ऐसे में माना जा रहा है कि नया फोन इसी मॉडल का रिब्रांडेड वर्जन बनकर आ सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Vivo Y600K Turbo गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग

Google Play Console Supported Devices List में Vivo Y600K Turbo को V2553A मॉडल नंबर और PD2553 डिवाइस कोड के साथ स्पॉट किया गया है। यही मॉडल नंबर और डिवाइस कोड चीन में मई में लॉन्च हुए Vivo Y600 Turbo से जुड़े हैं। इससे लगता है कि Vivo Y600K Turbo मौजूदा Vivo Y600 Turbo का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है।

दोनों फोन में RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन या कलर ऑप्शन में अंतर देखने को मिल सकता है। हालांकि Vivo ने अभी यह साफ नहीं किया है कि Y600K Turbo किन बाजारों में लॉन्च होगा इसलिए आगे असल ऐलान का वेट करना होगा।

Google Play Console लिस्टिंग के अनुसार, Vivo Y600K Turbo में Qualcomm QTI SM7635 चिपसेट दिया गया है। इसमें प्राइम CPU कोर की अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.80GHz सामने आई है। इसलिए अनुमान है कि आगामी फोन में Snapdragon 7s Gen 3 या Snapdragon 7s Gen 4 चिप लगाई जा सकती है। हालांकि, लिस्टिंग में चिपसेट का सटीक नाम कंफर्म नहीं हुआ है।

फोन की लिस्टिंग में 12GB RAM वैरियंट भी देखा गया है। इसके अलावा Vivo Y600K Turbo को Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लिस्ट किया गया है। Google Play Console के अनुसार, Vivo Y600K Turbo के डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1,260 x 2,800 पिक्सल और स्क्रीन डेंसिटी 480dpi हो सकती है। वहीं, डिस्प्ले का साइज और रिफ्रेश रेट अभी लिस्टिंग से सामने नहीं आया है।

हालांकि, अगर यह Vivo Y600 Turbo का रिब्रांडेड वर्जन होता है, तो इसमें 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है। क्योंकि Y600 Turbo में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED पैनल दिया गया है।

Vivo Y600 Turbo में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ 12GB तक LPDDR4x RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 50MP का मेन कैमरा शामिल है। इसकी बड़ी खासियत 9,000mAh बैटरी है। जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Vivo Y600 Turbo को चीन में मई में लॉन्च किया गया था। इसके बेस 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत CNY 2,299 यानी करीब 32,500 रुपये थी।

Vivo Y600 Turbo

Vivo Y600K Turbo कब हो सकता है लॉन्च

Vivo ने अभी Y600K Turbo के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। हालांकि लिस्टिंग सामने आने के बाद लगता है यह अक्टूबर में आ सकता है। डिवाइस की और जानकारी के लिए ब्रांड के ऐलान का वेट करना होगा। आप आगे के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

The post Snapdragon चिपसेट और 12GB RAM के साथ Vivo Y600K Turbo हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y600k-turbo-google-play-console-12gb-ram-snapdragon-chipset-launch-soon/feed/ 0
Vivo Y600i 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ 30 सितंबर को आ सकता है फोन, डिटेल्स लीक https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y600i-china-telecom-listing-specs-launch-date/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y600i-china-telecom-listing-specs-launch-date/#respond Tue, 22 Sep 2026 13:19:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204730 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo अपनी Y600 सीरीज में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इसके आने की खबर इसलिए भी जोर पकड़ रही है क्योंकि Vivo Y600i China Telecom की लिस्टिंग में स्पॉट हुआ है। लिस्टिंग से फोन के मॉडल नंबर, डिस्प्ले, रैम-स्टोरेज, कैमरा, बैटरी और डिजाइन से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। यही नहीं संभावित लॉन्च […]

The post Vivo Y600i 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ 30 सितंबर को आ सकता है फोन, डिटेल्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo अपनी Y600 सीरीज में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इसके आने की खबर इसलिए भी जोर पकड़ रही है क्योंकि Vivo Y600i China Telecom की लिस्टिंग में स्पॉट हुआ है। लिस्टिंग से फोन के मॉडल नंबर, डिस्प्ले, रैम-स्टोरेज, कैमरा, बैटरी और डिजाइन से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। यही नहीं संभावित लॉन्च डेट भी देखने को मिली है। आइए, आगे आपको पूरी जानकारी देते हैं।

Vivo Y600i की संभावित स्पेसिफिकेशंस

China Telecom की लिस्टिंग के अनुसार Vivo Y600i का मॉडल नंबर V2617A है। फोन में 6.87 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। लिस्टिंग में फिलहाल स्क्रीन के रिजॉल्यूशन या रिफ्रेश रेट की जानकारी सामने नहीं आई है।

आगामी Vivo Y600i स्मार्टफोन को 6GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में लिस्ट किया गया है। इसके साथ 6GB+256GB स्टोरेज वाला वैरियंट भी स्पॉट हुआ है। जिसे Y600i China Mobile Edition बताया गया है।

परफॉरमेंस के लिए अपकमिंग Vivo Y600i में Qualcomm का SM4450 चिप दिया जा सकता है। जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz बताई गई है। यह चिपसेट Snapdragon 4 Gen 2 होने का इशारा कर रहा है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन को Android 16 के साथ लिस्ट किया गया है।

Vivo Y600i की बड़ी खूबी इसकी बैटरी हो सकती है। लिस्टिंग के मुताबिक फोन में 8,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, China Telecom की लिस्टिंग में चार्जिंग स्पीड नहीं बताई गई है, लेकिन सामने आई 3C सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार फोन में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo Y600i में बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

डिजाइन की बात करें तो Vivo Y600i फोन का डायमेंशन 169.55 x 79.20 x 8.69mm और वजन 229 ग्राम बताया गया है। स्मार्टफोन को Sky Blue, Midnight Black और Starry Sky जैसे तीन कलर्स में लिस्ट किया गया है।

30 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

China Telecom की लिस्टिंग में 30 सितंबर 2026 को फोन की मार्केट डेट बताया गया है। इससे लगता है कि Vivo Y600i को चीन में इसी दिन पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी लॉन्च डेट और अन्य डिटेल्स आना बाकि हैं। यदि आप चीन में हैं और मिड रेंज फोन लेना चाहते हैं तो इसका इंतजार किया जा सकता है। यह अच्छा विकल्प बन सकता है। हम आपको आगे भी इस डिवाइस के अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Vivo Y600i 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ 30 सितंबर को आ सकता है फोन, डिटेल्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y600i-china-telecom-listing-specs-launch-date/feed/ 0
Lava Virat Power आया सामने। ये बन सकता है लावा का सबसे बड़ी बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/lava-virat-power-launch-in-india-soon-as-biggest-battery-smartphone/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-virat-power-launch-in-india-soon-as-biggest-battery-smartphone/#respond Tue, 22 Sep 2026 10:19:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204703 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

इंडियन मोबाइल कंपनी लावा ने हाल ही में अपना कर्व स्क्रीन वाला मोबाइल Lava Virat Curve 5G लॉन्च किया है। यह ब्रांड की ‘विराट’ सीरीज का सबसे एडवांस और स्टाइलिश स्मार्टफोन बनकर आया है। अब खबर आ रही है कि कंपनी कर्व डिस्प्ले वाले मोबाइल के बाद अब बड़ी बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी […]

The post Lava Virat Power आया सामने। ये बन सकता है लावा का सबसे बड़ी बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन मोबाइल कंपनी लावा ने हाल ही में अपना कर्व स्क्रीन वाला मोबाइल Lava Virat Curve 5G लॉन्च किया है। यह ब्रांड की ‘विराट’ सीरीज का सबसे एडवांस और स्टाइलिश स्मार्टफोन बनकर आया है। अब खबर आ रही है कि कंपनी कर्व डिस्प्ले वाले मोबाइल के बाद अब बड़ी बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी कर रही है जिसे Lava Virat Power नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Lava Virat Power की डिटेल्स

लावा विराट पावर को लेकर कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह अपकमिंग मोबाइल फोन IMEI Database पर स्पॉट किया गया है। टेक वेबसाइट पेश्नेटगीक्ज़ पर इस फोन की डिटेल्स सामने आई है। लिस्टिंग में फोन की अन्य कोई डिटेल तो सामने नहीं आई है लेकिन यहां स्मार्टफोन का मार्केटिंग नेम Lava Virat Power साफ हो गया है।

स्मार्टफोन के नाम को देखकर उम्मीद की जा सकती है कि Lava Virat Power बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा। मौजूदा ट्रेंड के साथ चलते हुए हो सकता है कि लावा कंपनी इस मोबाइल को 7000mAh Battery पर लॉन्च कर दे। लावा विराट पावर ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आ सकता है। बहरहाल अभी अपकमिंग लावा फोन से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Lava Virat Curve 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

लावा के लेटेस्ट 5जी फोन विराट कर्व की बात करें तो इसका रेट 23,999 रुपये है जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है। यह LPDDR5 RAM है जिसमें 6जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर फोन को 12GB RAM की ताकत दी जा सकती है। इस नए लावा 5जी फोन को 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर पर लाया गया है।

Lava Virat Curve 5G फोन में 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह 3D Curved AMOLED स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मौजूद है। ड्यूरेबिलिटी के लिए फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेट से लैस किया गया है। वहीं मोबाइल को डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए यह नया 5जी फोन 50 मेगापिक्सल Sony IMX752 डुअल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 6000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

The post Lava Virat Power आया सामने। ये बन सकता है लावा का सबसे बड़ी बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lava-virat-power-launch-in-india-soon-as-biggest-battery-smartphone/feed/ 0
Redmi M100 Pro की डिटेल्स लीक, 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 50MP OIS कैमरा के साथ आ सकता है फोन https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-m100-pro-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-m100-pro-leak/#respond Tue, 22 Sep 2026 09:56:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204696 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Redmi ने अगस्त में चीन में अपनी M-Series के तहत Redmi M100 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी की M-Series में एक और नया मॉडल आने की जानकारी सामने आई है। लीक के अनुसार, Redmi M100 Pro को Xiaomi के सॉफ्टवेयर डेटाबेस में देखा गया है। खास बात यह है कि इसे Redmi Note […]

The post Redmi M100 Pro की डिटेल्स लीक, 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 50MP OIS कैमरा के साथ आ सकता है फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi ने अगस्त में चीन में अपनी M-Series के तहत Redmi M100 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी की M-Series में एक और नया मॉडल आने की जानकारी सामने आई है। लीक के अनुसार, Redmi M100 Pro को Xiaomi के सॉफ्टवेयर डेटाबेस में देखा गया है। खास बात यह है कि इसे Redmi Note 14 Pro 5G का रिब्रांड माना जा रहा है। आइए, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi M100 Pro डिटेल्स लीक

टिप्स्टर Kacper Skrzypek ने सोशल मीडिया साइट एक्स आगामी Redmi M100 Pro से जुड़ी जानकारी शेयर की है। उनके अनुसार, Xiaomi के हालिया सॉफ्टवेयर डेटाबेस अपडेट में Redmi M100 Pro को कंपनी के डिवाइस लाइनअप में जोड़ा गया है।

लिस्टिंग में “malachite” कोडनेम को Redmi Note 14 Pro और “Redmi M100Pro” दोनों से जोड़ा गया है। इसी वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि Redmi M100 Pro चीन में Redmi Note 14 Pro 5G के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पेश किया जा सकता है।

मिल सकते हैं Redmi Note 14 Pro 5G के फीचर्स

अगर Redmi M100 Pro पूर्व में आए Redmi Note 14 Pro 5G का रिब्रांड बनकर आता है तो नए फोन में समान फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Redmi Note 14 Pro 5G में 6.67 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। ऐसे में Redmi M100 Pro में भी इसी तरह की स्क्रीन दी जा सकती है।

परफॉरमेंस के लिए Redmi Note 14 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7300 Ultra चिपसेट दिया गया है। आगामी Redmi M100 Pro भी इसी प्रोसेसर के साथ आ सकता है।

कैमरा की बात करें तो Redmi Note 14 Pro 5G में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें 1/1.4-इंच सेंसर, f/1.65 अपर्चर और OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है।

अन्य संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Redmi M100 Pro में 5,110mAh बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। फोन में डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Victus 2 और डस्ट-वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग दी जा सकती है।

Redmi Note 14 Pro

आखिर में बताते चलें कि Redmi M100 को चीन में इसी साल अगस्त में लाया गया था। वहीं, अब M-Series के तहत M100 Pro आ सकता है। हालांकि ब्रांड के असल ऐलान का इंतजार करना होगा। हम आपको आगे भी इसके अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स साइट पर विजिट करते रहें।

The post Redmi M100 Pro की डिटेल्स लीक, 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 50MP OIS कैमरा के साथ आ सकता है फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-m100-pro-leak/feed/ 0
Vivo S60t China Telecom पर लिस्ट, 7,200mAh बैटरी और 50MP कैमरा की डिटेल्स लीक https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s60t-china-telecom-listing-7200mah-battery-50mp-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s60t-china-telecom-listing-7200mah-battery-50mp-camera/#respond Tue, 22 Sep 2026 08:28:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204686 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo के नए स्मार्टफोन की जानकारी China Telecom के प्रोडक्ट डेटाबेस पर सामने आई है। लिस्टिंग में फोन को Vivo V2620A मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। खास बात यह है कि यही मॉडल नंबर पहले Google Play Supported Devices List पर भी दिखाई दिया है। जहां इसे Vivo S60t नाम से जोड़ा गया […]

The post Vivo S60t China Telecom पर लिस्ट, 7,200mAh बैटरी और 50MP कैमरा की डिटेल्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo के नए स्मार्टफोन की जानकारी China Telecom के प्रोडक्ट डेटाबेस पर सामने आई है। लिस्टिंग में फोन को Vivo V2620A मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। खास बात यह है कि यही मॉडल नंबर पहले Google Play Supported Devices List पर भी दिखाई दिया है। जहां इसे Vivo S60t नाम से जोड़ा गया है। फोन का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस हाल ही में टीज किए गए Vivo V80 से मिलते-जुलते लग रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि S60t चीन में लॉन्च होने वाला वही फोन हो सकता है जिसे ग्लोबल मार्केट सहित इंडिया में Vivo V80 के नाम से पेश किया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Vivo S60t का डिजाइन लिस्टिंग 

China Telecom की लिस्टिंग में Vivo S60t का डिजाइन सामने आया है। फोन में सेंटर पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। जबकि रियर पैनल पर बड़ा कैमरा मॉड्यूल है। इसमें दो बड़े गोल कैमरा रिंग के साथ एक छोटा सेंसर और फ्लैश दिया गया है।

लिस्टिंग में फोन को Starry Sea, Midsummer Night और Early Summer Green कलर ऑप्शन में दर्शाया गया है। इसका ओवरऑल डिजाइन Vivo S60 सीरीज के दूसरे मॉडल्स से भी मिलता है।

खास बात यह है कि फोन का डिजाइन हाल ही में सामने आए Vivo V80 के टीजर से भी काफी मिलता है। इसी वजह से S60t को V80 का चाइना वर्जन या अलग नाम वाला मॉडल माना जा रहा है।

Vivo S60t स्पेसिफिकेशंस लीक

Vivo S60t की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh बैटरी हो सकती है। China Telecom की लिस्टिंग के अनुसार, Vivo S60t में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50MP + 50MP + 8MP कैमरे शामिल होने की जानकारी है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

लिस्टिंग के अनुसार, Vivo S60t में 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन का डायमेंशन 157.52 x 74.33 x 7.89mm और वजन 206 ग्राम बताया गया है।

रैम और स्टोरेज की बात करें तो आगामी Vivo S60t फोन को तीन कॉन्फिगरेशन में लिस्ट किया गया है। जिसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज शामिल हैं।

vivo S60t की China Telecom लिस्टिंग में प्रोसेसर का नाम सामने नहीं आया है।हालांकि Vivo V80 को इससे पहले Geekbench पर मॉडल नंबर V2648 के साथ देखा गया था। Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसलिए उम्मीद है S60t में भी यही चिपसेट मिल सकता है।

China Telecom की लिस्टिंग में Vivo S60t के साथ Android 17 का जिक्र किया गया है। हालांकि, फोन पर कौन-सा सॉफ्टवेयर इंटरफेस मिलेगा इसकी जानकारी अभी नहीं है।

बता दें कि Vivo S60t को लेकर सामने आई जानकारी China Telecom की लिस्टिंग पर आधारित है। जबकि Vivo V80 भारत में 6 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने वाला है। आने वाले दिनों में वीवो की ओर और डिटेल्स मिल सकती हैं। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Vivo S60t China Telecom पर लिस्ट, 7,200mAh बैटरी और 50MP कैमरा की डिटेल्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s60t-china-telecom-listing-7200mah-battery-50mp-camera/feed/ 0