10999 रुपये में शुरू हुई इस लेटेस्ट 5G Phone की सेल, बड़ी 6000mAh बैटरी के साथ मिलती है रिवर्स चार्जिंग

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/poco-c85-5g-battery.jpg

5G मोबाइल फोंस की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। OPPO, Vivo और realme जैसी कंपनियां अपने स्मार्टफोंस का प्राइस धीरे-धीरे बढ़ा रही है। लेकिन अगर आपको कोई सस्ता 5जी फोन खरीदना है तो आज 16 दिसंबर से मार्केट में नया मोबाइल बिकना शुरू हुआ है। यह स्मार्टफोन POCO C85 है जिसे सिर्फ 10,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। आज अभी इस अर्फोडेबल 5जी फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

पोको सी85 5जी फोन इंडिया में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका लॉन्च प्राइस 11,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी 1 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट दे रही है। अगर आप HDFC, ICICI या SBI बैंक कार्ड से पेमेंट करेंगे तो पूरे 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। यानी POCO C85 5G फोन 10,999 रुपये में परचेज किया जा सकेगा।

इस मोबाइल का 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 12,999 रुपये और 8GB RAM + 128GB Storage 14,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। स्कीम में यह 6जीबी रैम वाला 5जी फोन 11,999 रुपये में मिलेगा और 8जीबी रैम वाला 5जी फोन 13,499 रुपये में बिकेगा। इसे Mystic Purple, Spring Green और Power Black कलर में परचेज कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट ऑफर जानने या फोन खरीदने के लिए (यहां क्लिक) करें।

POCO C85 5G फोन को एंड्रॉयड 15 आधारित HyperOS 2 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 6नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 553034 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है।

पावर बैकअप के लिए इस सस्ते 5जी फोन में 6000mAh बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 15 घंटे, 19 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर प्राप्त कर चुकी है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। टेस्टिंग के दौरान इसने मोबाइल को 67 मिनट में 20% से 100% चार्ज किया। बताते चलें कि फोन में 3 डिफरेंट चार्जिंग मोड वाला Smart Charging 2.0 फीचर और 10W रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए POCO C85 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल वाला मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह कम प्राइस का 5जी फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पोको सी85 5जी फोन 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली एलसीडी स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 800निट्स ब्राइटनेस मिलती है। फोन को पानी की छींटों से बचाने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। यूजर्स को इसमें 200% सुपर वॉल्यूम मोड भी मिलेगा। बताते चलें कि POCO C85 5G फोन 2 साल एंड्रॉयड और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आएगा।

10 हजार से 12 हजार की रेंज में पोको सी85 को बुरा फोन नहीं कहा जाएगा। बड़ी बैटरी और बड़ी स्क्रीन इसे बजट में बेहतर विकल्प साबित करती है जो कंटेंट देखने का मजा देगा। वहीं अगर आप इसी प्राइस सेगमेंट में किसी अन्य ब्रांड का मोबाइल खरीदना चाहते हैं तो OPPO K13x, Infinix Note 50x और Vivo T4x को चुना जा सकता है। वहीं इस रेंज में लंबी ओएस अपडेट वाला Samsung Galaxy M17 भी कंसीडर किया जा सकता है।

POCO C85 5G Price
Rs. 14,450
Go To Store
See All Prices
See Full Specs