iPhone 12 वाले प्रोसेसर पर ही रन करेगा Apple का नया iPhone SE 3, होगा कंपनी का सबसे सस्ता 5G फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/07/Apple-iPhone.jpg

Apple ने Android SmartPhones की तुलना में 5G मार्केट में थोड़ा लेट एंट्री की है। अपने 5जी फोंस की शुरूआत एप्पल कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुई आईफोन 12 सीरीज़ से की थी जिसमें iPhone 12, iPhone 12 miniiPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max शामिल थे। ये तीनों ही मोबाइल फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ आए थे। यूं तो ब्रांड की आने वाली iPhone 13 सीरीज़ में भी 5जी देखने को मिलेगा लेकिन इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा iPhone SE 3 की है क्योंकि यह Cheapest 5G iPhone बनने वाला है। इस सीरीज़ से जुड़ी नई खबर आई है कि आईफोन एसई 3 को Apple A14 Bionic चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा।

iPhone SE 3 से जुड़ी यह बड़ी खबर मैकरुमर्स वेबसाइट के जरिये सामने आई है। वेबसाइट रिपोर्ट की मानें तो एप्पल कंपनी अपनी ‘एसई’ सीरीज़ के आगामी मॉडल आईफोन एसई3 को ए14 बॉयोनिक चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारेगी। आपको बता दें कि बीते वर्ष लॉन्च हुई आईफोन 12 सीरीज़ में भी Apple A14 Bionic चिपसेट ही देखने को मिला था वहीं साथ ही ए14 एप्पल का पहला 5जी फोन प्रोसेसर बनकर मार्केट में आया था। खबर को सच मानें तो कम कीमत वाला आईफोन एसई 3 भी मौजूदा iPhone 12 सीरीज़ वाले चिपसेट पर ही काम करेगा।

Cheapest 5G iPhone

आईफोन एसई को एप्पल के किफायती एप्पल फोंस के तौर पर देखा जाता है। इस सीरीज़ का दाम अन्य आईफोंस की तुलना में कम ही होता है। एप्पल का सबसे सस्ता 5 आईफोन इस वक्त iPhone 12 है। कंपनी आने वाले समय में iPhone SE 3 लेकर आएगी और यह फोन भी आईफोन 12 वाले चिपसेट से ही लैस होगा। यह तय है कि आईफोन एसई 3 का दाम इस वक्त बाजार में मौजूद आईफोन 12 से कम रहने वाला है। ऐसी स्थिति में आईफोन एसई 3 Cheapest 5G Apple iPhone बन जाएगा। यह भी पढ़ें : Reliance Jio का अनोखा तोहफा, 999 रुपये में चलेगा 4 लोगों का इंटरनेट, फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा 200GB Data

जानें कब होगा लॉन्च

Apple की ओर से अभी तक iPhone SE 3 के लॉन्च की कोई भी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईफोन एसई 3 इस साल 2021 में नहीं बल्कि अगले साल 2022 में लाया जाएगा। लीक में दावा किया जा रहा है कि एप्पल कंपनी अपने इस सस्ते 5जी आईफोन 2022 की पहली छमाही में लॉन्च करेगी। यानी इस फोन के मार्केट में आने में अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।