Croma पर मौजूद हैं 14-इंच वाले ये बेस्ट लैपटॉप्स, जानें क्या है कीमत

यदि आप 14-इंच वाले ऐसे परफेक्ट लैपटॉप की तलाश में हैं, जो परफॉर्मेंस से समझौता किए बिना फ्लैक्सिबिलिटी भी प्रदान करे तो सही जगह पर हैं। वैसे, इन दिनों 14-इंच वाले कॉम्पैक्ट लैपटॉप की डिमांड भी काफी ज्यादा है, क्योंकि इन्हें कैरी करना भी आसान होता है। आइए आपको इस आर्टिकल में क्रोमा पर उपलब्ध कुछ ऐसे ही 14-इंच वाले कॉम्पैक्ट लैपटॉप की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें आकर्षक डील के साथ खरीद सकते हैं।

14-इंच लैपटॉप खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बातें

प्रोसेसर: लैपटॉप खरीदने से पहले प्रोसेसर का ध्यान रखना जरूरी है। वेब ब्राउजिंग और डॉक्यूमेंट एडिटिंग जैसे बुनियादी कार्यों के लिए Intel Core i3 या AMD Ryzen 3 प्रोसेसर पर्याप्त होगा। वीडियो एडिटिंग या गेमिंग जैसे कार्यों के लिए Core i5/Ryzen 5 या फिर इससे ऊपर वाले विकल्प को चुनें।

रैम: वैसे, तो 8 जीबी रैम अधिकांश यूजर्स के लिए आदर्श ऑप्शन होता है। मगर जैसे-जैसे फाइलें बड़ी होती जाती हैं, हम कम से कम 16 जीबी रैम की सिफारिश करेंगे, क्योंकि यह भविष्य में बेहतर प्रूफिंग सुनिश्चित करता है। यदि नहीं, तो कम से कम जांचें कि क्या रैम अपग्रेड करने योग्य है, ताकि आप बाद में जरूरत पड़ने पर उसे अपग्रेड कर सकें।

डिस्प्ले रिजॉल्यूशन: QHD+ जैसे हाई रिजॉल्यूशन वाले लैपटॉप आकर्षक हो सकते हैं, लेकिन छोटे 14-इंच का मतलब है कि स्टैंडर्ड FHD रिजॉल्यूशन अधिकांश यूजर्स के लिए पर्याप्त हो सकता है।

पोर्ट: लैपटॉप खरीदने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके पास आवश्यक पोर्ट हैं, जैसे कि यूएसबी-ए, यूएसबी-सी, एचडीएमआई और एक एसडी कार्ड रीडर जरूर हो।

क्रोमा पर उपलब्ध 14-इंच वाले लैपटॉप्स

HP Pavilion 14-ec1003AU

Value for money

HP Pavilion 14 लैपटॉप AMD Ryzen 5 5625U प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें 6 कोर और 12 थ्रेड हैं। इसके साथ आपको 8GB DDR4 रैम (2x 4GB) मिलता है, जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें फुल साइज का बैकलिट कीबोर्ड और 43Wh बैटरी भी दी गई है। इसमें 14 इंच के डिस्प्ले में FHD आईपीएस पैनल है, जिसमें 250 निट्स तक की ब्राइटनेस और टचपैड है।

HP Pavilion x360 14-dy0208TU

Feature Rich

HP Pavilion x360 14-dy0208TU में आपको 11वीं पीढ़ी का इंटेल कोर i3-1125G4 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 14 इंच FHD टचस्क्रीन डिस्प्ले है। इसकी खासबात यह है कि इसमें 360-डिग्री हिंज है, जिसकी वजह से लैपटॉप को टैबलेट में बदल सकते हैं। विंडोज इंक कम्पैटिबिलिटी और रिस्पॉन्सिव टच इंटरफेस जैसी सुविधाओं के साथ पवेलियन x360 क्रिएटिव कार्यों और नोट लेने के लिए उपयुक्त है। इसमें आपको बैकलिट कीबोर्ड, 512 जीबी स्टोरेज, यूएसबी-सी और एचडीएमआई सहित कई कनेक्टिविटी विकल्प भी मिलते हैं।

ASUS VivoBook Go 14 E1404FA

Affordable

आसुस का यह लैपटॉप परफॉर्मेंस और पोर्टेबिलिटी के बीच बेहतरीन बैलेंस प्रदान करता है। यह AMD Ryzen 3 7320U प्रोसेसर से लैस है और आपको 8GB DDR5 रैम और 512GB SSD स्टोरेज की सुविधा मिलती है। देखा जाए, तो यह कॉन्फिगरेशन अधिकांश रोजमर्रा के कार्यों के लिए पर्याप्त है। वीवोबुक गो 14 में पतले बेजल डिजाइन के साथ 14 इंच का FHD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें आपको एर्गोसेंस कीबोर्ड और सोलिड ट्रैकपैड है। यह लैपटॉप MIL-STD-810H सर्टिफाइड भी है। वीवोबुक गो 14 की सबसे अच्छी चीजों में से एक इसकी बैटरी लाइफ है। ASUS का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 7 घंटे तक चल सकता है।

ASUS Vivobook 14X

Feature Rich

ASUS Vivobook 14X लैपटॉप उन लोगों के लिए बेहतर है, जो ग्राफिक से जुड़े कार्य अधिक करते हैं, जैसे कि आर्किटेक्चर, इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स आदि। इस लैपटॉप में 12वीं पीढ़ी का इंटेल कोर i5-12450H प्रोसेसर है, जो हाई टीडीपी वाला प्रोसेसर है। यह एनवीडिया आरटीएक्स 2050 जीपीयू के साथ भी आता है। इसमें रैम कॉन्फिगरेशन थोड़ा अलग है। 16GB DDR4 RAM (8GB DDR4 सोल्डर + 8GB DDR4 SO-DIMM) है, जिसे 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस लैपटॉप में 300 निट्स ब्राइटनेस के साथ 14 इंच का WUXGA डिस्प्ले भी है। बैटरी की बात करें, तो इसमें 50Wh की बैटरी है और यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।

Lenovo IdeaPad Slim 5 82XD003PIN

Feature Rich

लेनोवो आइडियापैड स्लिम 5 लैपटॉप में 14 इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले है, जो इसे वीडियो देखने या गेम खेलने के लिए बेहतरीन बनाता है। लैपटॉप 13वीं पीढ़ी के इंटेल कोर i5-13420H प्रोसेसर और 16GB DDR5 रैम के साथ आता है। इसमें 512GB SSD भी है जो बढ़ाया जा सकता है। इसमें आपको 56.6Wh की बैटरी मिलती है, जो करीब 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आता है। लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड भी है, जो कम रोशनी की स्थिति में काम करने के लिए भी परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।

Acer One Z2-493

Budget friendly

एसर वन Z2-493 कॉम्पैक्ट लैपटॉप है। इसमें आपको 14-इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह AMD Ryzen 3 प्रोसेसर के साथ आता है। लैपटॉप में आपको यूएसबी-सी और एचडीएमआई सहित कई और पोर्ट मिलते हैं। यह लैपटॉप बाहरी डिवाइस के लिए पर्याप्त कनेक्टिविटी विकल्प प्रदान करता है। लैपटॉप 8GB रैम के साथ आता है, लेकिन इसके SO-DIMM स्लॉट के साथ इसे 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह एक ही समय में HDD और SSD दोनों को सपोर्ट कर सकता है। इसलिए यदि आप अधिक स्टोरेज चाहते हैं, तो फिर HDD को इंस्टॉल कर सकते हैं।

Apple MacBook Pro 2023

Premium

अगर आपको बजट की कोई परेशानी नहीं है, तो फिर Apple MacBook Pro पर भी विचार कर सकते हैं। इसमें एम3 प्रो चिप है, जो लैपटॉप में बेस्ट प्रोसेसरों में से एक है। इस मैकबुक में 18 जीबी की इंटीग्रेटेड मेमोरी है जिसका उपयोग जीपीयू और सीपीयू दोनों में किया जाता है। यह लैपटॉप 1TB SSD के साथ आता है और इसमें प्रीमियम और मजबूत बिल्ड के लिए यूनिबॉडी एल्यूमीनियम डिजाइन है। डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 500 निट्स ब्राइटनेस के साथ 14.2-इंच रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है और एचडीआर वीडियो चलाते समय 1000 निट्स ब्राइटनेस तक पहुंच सकता है। मैकबुक प्रो एक बार चार्ज करने पर 18 घंटे तक आसानी से चल सकता है।