
Coronavirus आज पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुका है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। आज देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 174 हो गए हैं। हर दिन देश के किसी न किसी ईलाके से कोई न कोई नया व्यक्ति इस वायरस की चपेट में आ रहा है। यूं तो भारत सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए व्यापक उपाय किए गए हैं और लगातार आम जनता को स्वास्थय विभाग की ओर से चेतावनी दी जा रही है, लेकिन फिर भी Coronavirus का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस फैलती तबाही से लोगों को जीवन अस्तव्यस्त हो रहा है। भारत में बिगड़े माहौल को देखते हुए आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं।
पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए इस संबोधन की जानकारी दी है। मोदी ने बताया है कि आज यानि 19 मार्च की रात 8 बजे वह देश को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में हो सकता है कि कोरोन के प्रकोप को रोकने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की जाए और जनहित में कुछ कड़े फैसले लिए जाएं। यह संबोधन भारत के हर नागरिक और हर तबके के लोगों के लिए बेहद आवश्यक होने वाला है। ऐसे में आपको भी देश के नाम मोदी के इस संदेश को जरूर सुनना चाहिए।
उपर दिए गए लिंक के अलावा आप अपने फेसबुक, ट्वीटर व इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस राष्ट्र संबोधन को सुन सकते हैं।
मोदी का संबोधन फेसबुक पर सुनने के लिए (यहां क्लिक करें)
ट्वीटर पर इस संदेश को सुनने के लिए (यहां क्लिक करें)
इंस्टाग्राम पर यह संबोधन सुनना चाहते हैं तो (यहां क्लिक करें)
ऐसे ट्रैक करें Coronavirus की लाईव अपडेट
Corona जैसी घातक बीमारी को रोकने व खत्म करने के लिए हर एक व्यक्ति को अपने निजी स्तर पर स्वास्थय विभाग द्वारा जारी दिशानिर्देशों को पालन करना होगा। ऐसे में हमनें आगे उन तरीकों का ब्यौरा दिया है जिससे न सिर्फ आप अपने मोबाइल पर एक क्लिक करते ही कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे लोगों की लाईव अपडेट जान पाएंगे बल्कि साथ ही इस वायरस से बचाव के तरीकों और कोरोना के प्रकोप को कम करने के लिए सरकार जारी का जा रही गाइडलाइन्स को भी पढ़ पाएंगे।

इस महामारी की गंभीरता को समझते हुए देश की राज्य सरकारें भी अपने अपने स्तर पर कदम उठा रही है। विभिन्न राज्यों में स्कूल व कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। दफ्तर व कंपनियों को घर से काम करने की हिदायत दी गई है। सिनेमा हॉल पर ताला जड़ दिया गया है और नाईट लाईफ पर बैन लगा दिया गया है। मुबंई फिल्म सिटी से लेकर कई बड़े धार्मिक स्थल को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। कुछ राज्यों ने टूरिज़्म पर बैन लगा दिया है। भारत सरकार कोरोना वायरस के फैलावा को रोकने के लिए तथा संक्रमण को कंट्रोल करने के लिए लगातार चेतावनी और सुझाव दे रही है तथा सरकार हर दिन कोई न कोई नई घोषणा कर रही है।
इन सभी घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए और कोरोना से बचने के उपायों को समझने के लिए (यहां क्लिक करें)





















