फ्री का मजा न बन जाए सजा, इन मैसेज को गलती से भी न करें ओपन

Join Us icon

WhatsApp पर आज कल एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें Amazon Prime video और Netflix जैसी वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स पर फ्री एक्सेस की पेशकश का दावा किया जा रहा है। लेकिन, इस मैसेज से आपको सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कहीं फ्री का मजा आपके लिए सजा न बन जाए। दरअसल, इस प्रकार के लिंक फर्जी हैं जो तेजी से व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे हैं। वहीं, कुछ लोग बिना सोचे समझे इन लिंक पर क्लिक भी कर देते हैं और इस मैसेज को आगे दूसरे लोगों को भेज देते हैं। आपको एक बात ध्यान रखनी होगी कि इस प्रकार के मैसेज में मौजूद लिंक आपका बैंकिंग डिटेल समेत कई डाटा चुराने का काम करता है। सिर्फ लिंक पर क्लिक करते ही आप हैकर्स के निशाने पर आ जाते हैं और और जब तक आप कुछ समय पाते हैं तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। इस प्रकार के मामलों को देखते हुए इस प्रकार के लिंक से सावधान रहने के लिए Delhi Police Cybercrime ने अलर्ट जारी किया है।

क्या है अलर्ट

दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने ट्वीट में पुलिस ने इंटरनेट यूजर्स से कहा कि उन्हें इस प्रकार के लिंक पर क्लिक नहीं करना है और साथ ही साथ इन्हें व्हाट्सएप पर एक दूसरे के साथ शेयर भी नहीं करना है। इसमें बताया गया है कि ऐसे लिंक को कई एंटीवायरस इंजन द्वारा फर्जी मैसेज के साथ पर बताया गया है और ब्लॉक किया गया है।

एंडरॉयड फोन की समस्या और उनका समाधान हिंदी में

DCP साइबर क्राइम के ट्वीट में कहा गया कि ‘ऐसे मैसेज में URL या लिंक होते हैं, जिनको कई एंटीवायरस इंजन द्वारा धोखाधड़ी के लिए दिखाया गया है। लिंक को ब्लॉक कर दिया गया है। सावधान रहे और ऐसे लिंक पर कभी भी क्लिक नहीं करना और आगे किसी को ऐसे मैसेज भेजने से बचें।

 

वायरल मैसेज की पहचान

  • ट्विटर पोस्ट में ऐसे कई मैसेज के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए जो कि यूजर्स को व्हाट्सएप पर आए हैं। इस मैसेज में कहा गया है कि 60 दिनों के यानी दो महीने के लिए Amazon Premium मुफ्त में मिल रहा है।
  • अगर इस प्रकार के मैसेज को ध्यान से पढ़ा जाएगा तो इन फर्जी मैसेज को पहचान आसानी से की जा सकती है क्योंकि इसमें Amazon Prime की बजाय Amazon Premium लिखा है।
  • अन्य शेयर किए गए ट्वीट में बताया गया है कि यूजर्स के क्रेडिट कार्ड की जानकारी, पासवर्ड, फोटो और मैसेज जैसी निजी जानकारी चोरी करने का कोशिश में ऐसे मैसेज भेजे जाते हैं।

how-to-keep-your-phone-secure-from-data-leak-mobile-hacking-protection-tips-in-hindi

फ्री का लालच पड़ न जाए भारी

ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूजर्स को यह सलाह दी जाती है कि इन फ्री ऑफर देने वाले मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक नहीं करना है और ऐसे मैसेज आने पर सावधान रहना चाहिए। ऐसे मैसेज की जानकारी तुरंत पुलिस और साइबर क्राइम को देनी चाहिए।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here