JioHotstar पर आने वाली फिल्में और वेब सीरीज (May 2025)

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/11/jiohotstar.jpg

ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर दर्शकों के लिए भरपूर कंटेंट मौजूद हैं। यहां पर न केवल भारतीय भाषाओं में ही मूवी और वेब-सीरीज मौजूद नहीं है, बल्कि हॉलीवुड की बेहतरीन सीरीज, एनिमेशन फिल्म और मूवीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं। जियोहॉटस्टार पर मई 2025 (May 2025) में Conan O’brien Must go, Criminal Justice, Landman, Hai Junoon, Wolfman जैसी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। आइए जानते हैं डिज्नी+ हॉटस्टार पर अपकमिंग फिल्म-वेब सीरीज के बारे में विस्तार से।

डिज्नी+ हॉटस्टार पर आने वाली फिल्में-सीरीज ( May 2025)

मई 2025 में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आने वाली मूवीज-सीरीज की लिस्ट नीचे देख सकते हैंः

Poker Face

पोकर फेस सीजन 2 का प्रीमियर 9 मई, 2025 को JioHotstar पर होगा। यह चर्चित मिस्ट्री-कॉमेडी सीरीज रायन जॉनसन द्वारा बनाई गई है और इसमें नताशा लियोन चार्ली केल की भूमिका में हैं, जो कि एक ‘ह्यूमन लाई डिटेक्टर’ हैं। इस नए सीज़न में चार्ली देशभर की यात्रा जारी रखती हैं और हर एपिसोड में एक नई पहेली सुलझाती हैं।
इस सीजन में कुल 12 नए एपिसोड होंगे। पहले तीन एपिसोड रिलीज डे पर उपलब्ध होंगे, जबकि बाकी एपिसोड हर गुरुवार साप्ताहिक रूप से रिलीज़ किए जाएंगे।

Conan O’brien Must go

Emmy अवॉर्ड जीत चुकी Max सीरीज “Conan O’Brien Must Go” इस हफ्ते अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रही है। यह शो एक तरफ जहां बेतुकेपन के लिए एक प्रेमपत्र जैसा लगता है, वहीं दूसरी ओर यह दिखाता है कि कैसे एक लंबा, अजीब-सा इंसान अनजान जगहों में भी सच्चे मानवीय रिश्ते बना सकता है।

Criminal Justice- A Family Matter

Criminal Justice: A Family Matter अपने चौथे सीजन के साथ लौट रहा है। सीरीज 22 मई से सिर्फ JioHotstar पर स्ट्रीम होगी इस सीजन में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर अपनी चर्चित भूमिका में लौट रहे हैं, बतौर तेज-तर्रार वकील माधव मिश्रा, जो इस बार उलझते हैं एक ऐसे केस में जिसमें शामिल हैं प्यार, झूठ और एक रहस्यमयी मर्डर।

And Just Like That-Season 3

“And Just Like That…” एक बार फिर लौट रहा है अपने तीसरे सीजन के साथ आ रहा है, जिसका प्रीमियर 30 मई, 2025 को होगा। यह सीरीज एक बार फिर फॉलो करती है कैरी ब्रैडशॉ (सारा जेसिका पार्कर), मिरांडा हॉब्स (सिंथिया निक्सन) और शार्लेट यॉर्क (क्रिस्टिन डेविस) की ज़िंदगी को, जो अब अपने 50 के दशक में हैं और न्यूयॉर्क सिटी की रौनक के बीच प्यार, दोस्ती और खुद की ग्रोथ से जूझ रही हैं।

The Lord of the Rings: The War of the Rohirrim

The Lord of the Rings की घटनाओं से सदियों पहले की कहानी पर आधारित, The War of the Rohirrim का प्रीमियर 13 मई को JioHotstar पर होगा। यह महाकाव्य एनीमेटेड फिल्म रोहन के महान राजा हेल्म हैमरहैंड की गाथा और हेल्म्स डीप की उत्पत्ति को दर्शाती है। केंजी कामियामा द्वारा निर्देशित इस एनीमे-शैली की फिल्म में ब्रायन कॉक्स और मिरांडा ऑट्टो ने दमदार वॉइस परफॉर्मेंस दी है, जो टॉल्किन की दुनिया को एक नया विजुअल और इमोशनल आयाम देती है।

सवाल-जवाब (FAQs)

JioHotstar के सब्सक्रिप्शन प्लान क्या हैं

Jioहॉटस्टार पर मूवीज-सीरीज देखना चाहते हैं, तो फिर जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन लेना होगा। जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन प्लान भारत में कुछ इस तरह हैः

जियोहॉटस्टार को हम कितने डिवाइस पर देख सकते हैं?

जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन प्लान के मुताबिक, आप अलग-अलग डिवाइस पर इसे देख सकते हैं। कंपनी के अनुसार, सुपर प्लान वाले लोग दो स्क्रीन पर कंटेंट देख सकते हैं, वहीं जिनके पास डिज्नी + हॉटस्टार प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है, वे एक साथ चार स्क्रीन पर कंटेंट देख सकते हैं।

क्या हम जियोहॉटस्टार पर फ्री लाइव टीवी चैनल देख सकते हैं?

नहीं, जियोहॉटस्टार पर लाइव टीवी चैनल उपलब्ध नहीं हैं। आप लाइव खेल देख सकते हैं। हालांकि आप इसे केवल कुछ मिनटों के लिए ही लाइव देख पाएंगे। वहीं इसे देखना जारी रखने के लिए प्लान खरीदना होगा।

स्मार्ट टीवी पर जियोहॉटस्टार कैसे सक्रिय कर सकते हैं?

कोई भी आपके स्मार्ट टीवी या फायरस्टिक पर आसानी से जियोहॉटस्टार प्लान को सक्रिय कर सकता है। आपको बस सबसे पहले अपने स्मार्ट टीवी या फायर टीवी स्टिक पर एप्लिकेशन डाउनलोड करना है। फिर ऐप को ओपन करें, मोबाइल से रजिस्टर कर लें। अब अपने मोबाइल ब्राउजर पर hotstar साइट जाएं और अपने जियोहॉटस्टार अकाउंट से लॉगइन करें। एक बार हो जाने के बाद अपनी टीवी स्क्रीन पर दिखाया गया 4-अंकों वाला कोड दर्ज करें। इसके साथ, आप अपने स्मार्ट टीवी या फायरटीवी स्टिक पर अपना डिज्नी + हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन सक्रिय कर पाएंगे।

क्या कोई जियोहॉटस्टार मासिक सदस्यता योजना है?

हां, जियोहॉटस्टार वर्तमान में अपने ग्राहकों के लिए 299 रुपये प्रति माह प्रीमियम प्लान पेश कर रहा है।