फ्री में देखें वेब सीरीज और मूवी, बस डाउनलोड करें इनमें से कोई भी ऐप

क्या आप जानते हैं कि ऐसे भी कई प्लेटफॉर्म हैं, जिनपर बिना सब्सक्रिप्शन के फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी शो का मजा लिया जा सकता है।

Join Us icon

जब ऑनलाइन मूवी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म (OTT) की बात आती है, तो Netflix और Amazon Prime Video का ख्याल दिमाग में आता है। हालांकि, इन दोनों प्लेटफार्मों पर पेमेंट करने के बाद ही मौजूद कंटेंट देखा जा सकता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ऐसे भी कई प्लेटफॉर्म हैं, जिनपर बिना सब्सक्रिप्शन के फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी शो का मजा लिया जा सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में…

देखें फ्री Movies और Web Series वाली ऐप्स की लिस्ट

  • YouTube
  • MX Player
  • Disney Plus Hotstar
  • Sony LIV
  • JioCinema
  • Zee5
  • Vi Movies and TV
  • Amazon Mini Tv
  • Samsung TV Plus

1. YouTube

youtube

इस लिस्ट में सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण ऐप YouTube है। आपको आश्चर्य हो सकता है, लेकिन प्रोडक्शन स्टूडियो खुद कई फिल्में YouTube पर डालते हैं ताकि आप उन्हें मुफ्त में देख सकें।

  • केजीएफ, भूल भुलैया जैसे हिट और अमर प्रेम जैसी फिल्में इस प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए उपलब्ध हैं।
  • आप एंडरॉयड फोन, आईफोन, टीवी, फायर टीवी स्टिक या डेस्कटॉप Youtube को चला सकते हैं।
  • इस प्लेटफॉर्म पर आपको ऑफ़लाइन देखने के लिए फिल्में और टीवी शो डाउनलोड करने की भी परमिशन मिलती है।

Android
iOS

2. MX Player

mx-player

यदि आप एमएक्स प्लेयर के ओजी यूजर हैं, तो आपको याद होगा कि अपने शुरुआती दिनों में, एमएक्स प्लेयर केवल एक ऑफलाइन वीडियो प्लेयर था।

  • 2019 में, एमएक्स प्लेयर को फिर से लॉन्च किया गया और यह एक ओटीटी सर्विस प्रोवाइडर बन गई।
  • प्लेटफॉर्म में लगभग 150,000 घंटे का कंटेंट 12 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध है।
  • आप एमएक्स प्लेयर पर वुल्फ ऑफ द वॉल स्ट्रीट, नॉक नॉक और 24 ऑवर्स टू लिव जैसी हिट हिंदी फिल्में व सीरीज बिल्कुल मुफ्त (विज्ञापनों के साथ) देख सकते हैं।

Android
iOS

3. Disney Plus Hotstar

disney-plus-hotstar

डिज़नी प्लस हॉटस्टार आपके स्मार्टफोन, टीवी, फायर टीवी स्टिक या क्रोमकास्ट पर कार्य करता है। बिना सब्सक्रिप्शन के मुफ्त में फिल्में और शो देख सकते हैं।

  • इसमें Baaghi 3, Bang Bang, The Ice Man, साथ ही Quix शो जैसी फिल्में देख सकते हैं।
  • इसके अलावा डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मुफ्त फिल्में और टीवी शो हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध हैं।

Android
iOS

4. Sony LIV

sony-liv

SonyLIV भी एक फ्रीमियम सर्विस है, जिसमें कन्नड़, अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी और बंगाली जैसी विभिन्न भाषाओं में 40,000 घंटे से अधिक का कंटेंट उपलब्ध है।

  • आप जर्सी जैसी फिल्में देख सकते हैं, और गोलमाल, और खट्टा मीठा जैसे क्लासिक्स बिना साइन इन किए भी देख सकते हैं।
  • साइन इन करने के बाद, आप तारक मेहता का उल्टा चश्मा, गुड नाइट इंडिया और मैडम सर जैसे हिट टीवी शो बिल्कुल मुफ्त देख सकते हैं।

Android
iOS

5. JioCinema

jiocinema

यदि आप एक Jio यूजर हैं, तो JioCinema पर फ्री में सभी कंटेंट को देख सकते हैं। ऐप पर 100,000 घंटे से अधिक की फिल्में, टीवी शो और बहुत कुछ प्रदान करता है।

  • अंग्रेजी के अलावा, यह हिंदी, तमिल, कन्नड़, मराठी, तेलुगु, बंगाली, गुजराती, भोजपुरी, मलयालम और पंजाबी सहित कई भारतीय भाषाओं में कंटेंट मिलता है।
  • ऐप में नाटक, एक्शन, कॉमेडी और रोमांस सहित कई अलग-अलग शैलियों की फिल्में शामिल हैं।
  • इसके अलावा, Jio ने SunNXT, ErosNow, Voot, ALTBalaji, Shemaroo और Playflix के साथ भी साझेदारी की है।

Android
iOS

6. Zee5

zee5

Zee5 इस लिस्ट में मौजूद एक और OTT platform है, जिसमें 12 अलग-अलग भाषाओं में movies और TV shows के साथ 1,00,000 घंटे का कंटेंट मौजूद हैं। इसमें Zee original shows और music भी है। इसके अलावा Zee5 यूजर्स ALTBalaji’s का कंटेंट फ्री में देख सकते हैँ।

  • ऐप पर कुछ कंटेंट को फ्री में देखा जा सकता है।
  • प्लेटफॉर्म में A Flying Jatt, Ra One और Wanted फिल्म देख सकते हैं।
  • इसके अलावा टीवी शो Jodhaa Akbar, Bhabhiji Ghar par hai और Pavitra Rishta को फ्री में स्ट्रीम कर सकते हैं।

Android
iOS

7. Vi Movies and TV

vi-movies-and-tv

यह ऐप Vodafone Idea (VI) यूजर्स के लिए बनाया गया है। वीआई मूवीज और टीवी ऐप सैकड़ों फिल्मों और टीवी शो को मुफ्त में एक्सेस देता है।

  • टेल्को ने लायंसगेट प्ले, इरोज नाउ, वूट सेलेक्ट, सनएनएक्सटी, ज़ी5, हंगामा प्ले, डिस्कवरी और युप्पटीवी जैसी सेवाओं के साथ भी भागीदारी की है।
  • आप एक वीआईपी सदस्य हैं, तो आपको वीआई फिल्मों के अलावा इन सभी सेवाओं को फ्री में एक्सेस कर सकते हैं।

Android

8. Amazon Mini tv

अमेजन शॉपिंग ऐप में आपको अमेजन मिनी टीवी का प्लेटफॉर्म दिखाई देगा, जहां पर आप एक दम फ्री में सभी सीरीज को देख सकते हैं। इस पर आप बिना पैसा खर्च कर फ्री में वेब सीरीज और शो को आसानी से देख सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर Yeh Meri Family, Aspirants, Half CA आदि जैसी शानदार सीरीज को देखा जा सकता है।

Android
iOS

9. Samsung TV Plus

samsung-tv-plus

जैसा कि नाम से साफ है कि यह ऐप सैमसंग डिवाइसों के लिए विशेष तौर पर तैयार किया गया है। चाहे वह स्मार्ट टीवी हो, फोन हो या टैबलेट हो।

  • सैमसंग टीवी प्लस एक लाइव टीवी सेवा है जो आपको मुफ्त में शो और फिल्में देखने की परमिशन देता है।
  • इसमें मस्ती और वर्ल्ड वॉर 2 की डॉक्यूमेंट्री जैसी फिल्में शामिल हैं।

Android

सवाल-जवाब (FAQ)

मोबाइल में फ्री में मूवी कैसे देखें?

फ्री में मूवी देखने के लिए आप अपने फोन में “Jio Cinema और MX Player” ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं, यह ऐप आपको ज्यादातर मूवी बिल्कुल फ्री में दिखएंगी।

फ्री मूवी वाला ऐप कौन सा है?

YouTube, MX Player, Disney Plus Hotstar, Sony LIV, JioCinema, Zee5, Vi Movies and TV और Amazon Mini Tv आदि।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here