
Xiaomi इंडिया के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को जांचकर्ताओं के सामने पेश होने के लिए समन भेजा है। ईडी का कहना है कि वह यह जांच करना चाहती है कि शाओमी भारत में भारतीय विदेशी मुद्रा क़ानून के तहत बिज़नेस कर रहा है या नहीं। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी मामले से जुड़े लोगों के हवाले से दी है। मनु कुमार जैन वर्तमान में शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेज़िडेंट है, जो दुबई में कार्यरत हैं। फ़िलहाल मनु कुमार जैन इन दिनों भारत में है।
Enforcement Directorate has summoned Xiaomi’s former India Managing Director Manu Kumar Jain to appear before investigators today in its probe to ensure whether the company’s business practices conformed with Indian foreign exchange laws: Sources
— ANI (@ANI) April 13, 2022
Xiaomi के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, “हम जांच अधिकारियों को शाओमी के ख़िलाफ़ चल रही जाँच में पूरा सहयोग कर रहे हैं ताकि अधिकारियों को सभी तथ्यों की सटीक जानकारी मिले।’’ ईडी ने इससे पहले दिसंबर 2021 में शाओमी के भारत स्थित दफ़्तर में कर चोरी को लेकर एक छापा भी मारा था। उस वक़्त शाओमी समेत अन्य चाइनीज़ स्मार्टफ़ोन कंपनियों में छापेमारी की कार्रवाई की गई थी। यह भी पढ़ें : Oppo F21 Pro 5G स्मार्टफोन Snapdragon 695 5G प्रोसेसर, 4500mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च, जानें कीमत
टैक्स चोरी और नियमों में हेरफेर के हैं आरोप
ईडी शाओमी के भारत में व्यवसाय करने के नियमों का उल्लंघन करने और कर चोरी करने के मामलों की जांच कर रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कंपनी कर चोरी के साथ-साथ वीजा नियमों में भी बड़े पैमाने पर हेरफेर करती है। फिलहाल शाओमी इंडिया की ओर से इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है। यह भी पढ़ें : Chinese Mobile कंपनियों पर गिरी गाज, Xiaomi, OPPO समेत इन ब्रांड पर IT रेड, जानें क्या है पूरा मामला


















