Oppo F21 Pro 5G स्मार्टफोन Snapdragon 695 5G प्रोसेसर, 4500mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Oppo F21 Pro 5G स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 64MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Join Us icon

Oppo ने भारत में मिड रेंज में दो नए स्मार्टफोन Oppo F21 Pro 4G और Oppo F21 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। सबसे दिलचस्प बात है कि स्पेसिफिकेशन्स के मामले में Oppo F21 Pro 4G स्मार्टफोन 5G वेरिएंट की तुलना में ज्यादा अपग्रेड है। Oppo F21 Pro स्मार्टफोन को कंपनी ने क्वालकॉम के Snapdragon 6 सीरीज के प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन में AMOLED डिस्प्ले और ऑर्बिट ग्लो डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Oppo F21 Pro 5G स्मार्टफ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

Oppo F21 Pro 5G : स्पेसिफिकेशन्स

Oppo F21 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.43-इंच Full HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। रियलमी के इस फोन को 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही Oppo F21 Pro स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट दिया गया है।

Oppo F21 Pro 5G Launched with Snapdragon 695 5G Processor.

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 64MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ओप्पो का यह फोन Android 11 पर आधारित ColorOS 12 पर रन करता है। दूसरे फीचर्स की बात करें तो फोन की मोटाई 7.49mm और वजन 173-ग्राम है। ओप्पो का यह फोन ग्लो डिजाइन, डुअल ऑर्बिट लाइट के साथ आता है जो कि कैमरा सेंसर के चारों ओर दिया LED रिंग लाइट है।यह भी पढ़ें : वीवो का पहला टैबलेट Vivo Pad चीन में Snapdragon 870 प्रोसेसर और 8040mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Oppo F21 Pro 5G Launched with Snapdragon 695 5G Processor.

Oppo F21 Pro 5G : कीमत


Oppo F21 Pro 5G स्मार्टफोन को सिंगल रैम और स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इस फोन का 8GB + 128GB वेरिएंट को 26,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। यह फोन रेनबो स्पेक्ट्रम और कॉस्मिक ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Oppo F21 Pro 5G स्मार्टफोन की बिक्री अमेजन पर 21 अप्रैल से शुरू होगी। यह भी पढ़ें : वीवो का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold एक से बढ़कर एक धांसू स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here