Exclusive : 18 फरवरी को लॉन्च होगा सबसे सस्ता पॉप-अप कैमरे वाला Infinix S5 Pro, फोन में होगी 4000एमएएच बैटरी

Join Us icon

Infinix का नाम उन चुनिंदा टेक ब्रांड्स में शामिल है जो कम कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन लाते हैं। इनफिनिक्स ही वह कंपनी है जिसने इंडिया का सबसे सस्ता 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन Infinix S4 और भारतीय बाजार का सबसे सस्ता 6 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन Hot 7 Pro लॉन्च किया था। इनफिनिक्स अपनी इस परंपरा को बरकरार रखते हुए अब इंडिया का सबसे सस्ता पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन लाने जा रही है। ब्रांड के इस आने वाले स्मार्टफोन का नाम Infinix S5 Pro होगा और 91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार यह डिवाईस आने वाली 18 फरवरी को भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा।

Infinix ने हालांकि अभी तक Infinix S5 Pro की लॉन्च डेट और इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन 91मोबाइल्स को सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार कंपनी का यह शानदार स्मार्टफोन आने वाली 18 फरवरी को भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा। Infinix S5 Pro से जुड़ी सबसे बड़ी खास बात है कि यह स्मार्टफोन 10,000 रुपये से भी कम कीमत पर लॉन्च होगा जो इसे इंडिया के सबसे सस्ते पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन का तगमा दिलाएगा।

Infinix S5 Pro to launch on 14 february valentine day in india under 10k cheapest smartphone in pop up camera segment

यह होगी स्पेसिफिकेशन्स

Infinix S5 Pro की स्पेसिफिकेशन्स कंपनी की ओर से अभी ऑफिशियल नहीं की गई है लेकिन हमें मिली जानकारी के अनुसार इनफिनिक्स इस स्मार्टफोन को 4,000एमएएच की बड़ी पावर वाली बैटरी के साथ लॉन्च करेगी जो AI smart power management तकनीक से लैस होगी।। इसके साथ ही यह फोन एंडरॉयड ओएस के साथ मीडियाटेक के चिपसेट पर रन करेगा। वहीं इस फोन में 3.5एमएम ऑडियो जैक और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिलेगा। बता दें कि Infinix S5 Pro लॉन्च होने के बाद Tecno ब्रांड भी भारत में अपना पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन लाएगा। गौरतलब है कि इनफिनिक्स और टेक्नो दोनों ब्रांड Transsion Holdings Limited के ही हैं।

ऐसा होगा डिजाईन

Infinix S5 Pro की लुक और डिजाईन की बात करें तो यह स्मार्टफोन बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। डिसप्ले के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस होंगे वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट देखने को मिलेगा। फोन का पॉप-अप कैमरा उपरी पैनल पर दाईं ओर स्थित होगा जो सेल्फी की कमांड देते ही बॉडी से बाहर निकलकर फोटो क्लिक करेगा। Infinix S5 Pro के बैक पैनल पर रियर कैमरा सेटअप वर्टिकल शेप में दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर बीच में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है जिसके ठीक नीचे Infinix की ब्रांडिंग दी गई है। फोन के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद है वहीं लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ ही 3.5एमएम ऑडियो जैक और स्पीकर भी दिया गया है।

Honor 9X को मिलेगी टक्कर

सूत्रों के अनुसार Infinix S5 Pro को इंडिया में लॉन्च करते हुए कंपनी एक ओर जहां मोबाइल यूजर्स को सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन उपलब्ध कराएगी। वहीं इस डिवाईस के साथ Infinix की मंशा हाल ही में भारत में लॉन्च हुए पॉप-अप कैमरे वाले ऑनर स्मार्टफोन Honor 9X को टक्कर देने की है। बता दें कि Honor 9X इंडियन मार्केट में 13,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन की 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here