एक्सक्लूसिव : ओपो के1 आ रहा है ​भारत, फरवरी के पहले हफ्ते में 6जीबी रैम पर होगा लॉन्च

Join Us icon

ओपो के एक आगामी स्मार्टफोन को कल शॉपिंग साइट फ्लिकार्ट पर लिस्ट किया गया था। फ्लिपकार्ट पर इस फोन के नाम और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन इतना बताया गया था कि इस स्मार्टफोन के साथ ओपो इंडिया में नई स्मार्टफोन सीरीज़ की शुरूआत करने जा रही है। लेकिन आज 91मोबाइल्स एक्सक्लूसिव खबर निकाल कर लाया है कि फ्लिपकार्ट पर लिस्ट यह स्मार्टफोन ओपो के1 होगा जो फरवरी के पहले हफ्ते में ही देश में लॉन्च कर दिया जाएगा।

91मोबाइल्स को इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि ओपो जल्द ही भारत में अपनी के स्मार्टफोन सीरीज़ की शुरूआत करने वाली है। ओपो इस सीरीज़ के तहत सबसे पहले ओपो के1 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। फ्लिपकार्ट पर बना वेबपेज़ ओपो के1 का ही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओपो के1 फरवरी के पहले सप्ताह में भी भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। ओपो के1 शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर ही एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा और इस फोन की कीमत 20,000 रुपये से कम ही होगी।

oppo-flipkart

ओपो के1 इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। आपको बता दें कि पिछले साल इसी नाम से ओपो अपना स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर चुकी है। ओपो के1 की बात करें तो चीन में इस फोन को वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुल एचडी+ एमोलेड स्क्रीन सपोर्ट करता है। चीन में इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है।

एक्सक्लूसिव: ट्रिपल कैमरा और वी शेप इनफिनिटी के साथ लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए50, देखें इसका फर्स्ट लुक

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन में 25-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो कि नॉच पर उपलब्ध है। वहीं रियर कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इसे डुअल सेंसर से लैस किया है। मुख्य सेंसर 16-मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए ओपो के1 में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। ओपो के1 चीन में दो वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है।

नोकिया 9 प्योरव्यू फोन 18 वाट फास्ट चर्जिंग तकनीक से होगा लैस, पास किया 3सी सर्टिफिकेशन

ओपो के1 के 4जीबी रैम व 64जीबी वेरिएंट की कीमत जहां भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 16,000 रुपये है वहीं फोन के 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत इंडियन करंसी के अनुसार 18,000 रुपये के करीब है। उम्मीद है कि भारत में भी ओपो के1 के दोनों ही वेरिएंट्स लॉन्च किए जाएंगे। यह फोन फरवरी के पहले सप्ताह में ही बाजार में कदम रख देगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here