
Samsung जल्द ही इंडिया में अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ का बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Galaxy M40 लॉन्च करने वाली है। कपंनी आधिकारिक तौर पर घोषणा कर चुकी है कि आने वाली 11 जून को यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा। Galaxy M40 को लेकर शॉपिंग साइट अमेजन इंडिया पर भी प्रोडक्ट पेज बना दिया गया है जिसने साफ कर दिया है कि यह स्मार्टफोन इसी ई-कॉमर्स साइट पर बिकेगा। वहीं आज तमाम लीक्स के बीच हम Galaxy M40 से जुड़ी एक्सक्लूसिव खबर निकाल कर लाए हैं जिससे लॉन्च से पहले ही आपको फोन की अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिल जाएगी।
91मोबाइल्स को Samsung Galaxy M40 की यह जानकारी कहीं ओर से नहीं बल्कि स्वयं सैमसंग स्मार्टफोन बिजनेस इंडिया हेड और सिनियर वाइस प्रेजिडेंट असीम वारसी ने दी है। असीम ने 91मोबाइल्स से हुई अपनी बातचीत के दौरान न सिर्फ कंपनी के आने वाले स्मार्टफोन Galaxy M40 के बारे में बताया बल्कि साथ ही सैमसंग मोबाइल्स द्वारा इंडिया में अपनाई जाने वाली स्ट्रेटजी और चुनौतियों पर भी खुल कर चर्चा की।
Samsung Galaxy M40
Galaxy M40 लुक में शानदार और स्पेसिफिकेशन्स में दमदार होगा। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप सपोर्ट करेगा तथा इस डिवाईस का सेल्फी कैमरा फोन डिसप्ले पर बने होल में दिया जाएगा। इस डिसप्ले को सैमसंग ने ‘इनफिनिटी ओ’ डिसप्ले का नाम दिया है। कंपनी अधिकारी की ओर से 91मोबाइल्स को बताया गया है कि Samsung Galaxy M40 में सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
फोन के बैक पैनल पर तीन कैमरा सेंसर दिए जाएंगे जो बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित होंगे। इस कैमरा सेटअप में प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर 32-मेगापिक्सल का होगा। इस कैमरा सेंसर के साथ ही Galaxy M40 एक वाइड एंगल लेंस और एक टेलीफोटो लेंस सपोर्ट करेगा। फोन के वेरिएंट को चिपसेट की जानकारी हालांकि असीम वारसी से गुप्त ही रखी है लेकिन इतना जरूर बताया है कि Samsung का यह आगामी स्मार्टफोन 4,000एमएएच से ज्यादा की बैटरी सपोर्ट करेगा।
इनफिनिटी ओ डिसप्ले
Galaxy M40 को सैमसंग द्वारा इनफिनिटी ओ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह सैमसंग का पहला मीड रेंज वाला स्मार्टफोन होगा जो इस तरह की डिसप्ले सपोर्ट करेगा। फोन बेजल लेस डिजाईन पर बना होगा जिसके तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस होंगे वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया जाएगा। फोन की डिसप्ले पर ही उपरी बाईं ओर छोटा सा छेद दिया जाएगा और इसी होल में Galaxy M40 का सेल्फी कैमरा फिट होगा।
दमदार होगी स्पेसिफिकेशन्स
गौरतलब है कि Galaxy M40 को कुछ समय पहले चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी देखा गया था। गीकबेंच पर यह फोन SM-M405F मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई थी। लिस्टिंग व लीक्स के अनुसार Galaxy M40 को कंपनी द्वारा 6जीबी रैम मैमोरी से लैस कर बाजाार में उतारा जा सकता है। वहीं फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं फोन में 6.3-इंच की डिसप्ले दिए जाने की बात भी लीक में सामने आई है।
Galaxy M40 को गीकबेंच पर एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई से लैस दिखाया गया था जिसमें प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6150 चिपसेट मौजूद था। आपको बता दें कि यह चिपसेट स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट का ही कोडनेम है। वहीं Samsung India ने भी साफ कर दिया है कि Galaxy M40 स्नैपड्रैगन 6 सीरीज़ के चिपसेट पर ही लॉन्च होगा। Samsung Galaxy M40 को 25,000 रुपये तक की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।





















