Exclusive: OnePlus 7T से कम कीमत पर लॉन्च होगा Samsung Galaxy Note 10 Lite, जानें क्या है प्राइस

Join Us icon

Samsung द्वारा हाल ही में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में दो नए डिवाइस Galaxy S10 Lite और Galaxy Note10 Lite लॉन्च किया गया है। वहीं, इन दोनों ही स्मार्टफोंस को कंपनी अब जल्द ही इंडिया में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वहीं, कल ही हमने आपको बताया था कि Galaxy Note 10 Lite इंडियन मार्केट में ऑफर्स इत्यादि के साथ 40,000 रुपये के करीब कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, अब हमें एक्सक्लूसिव रूप से कीमत की जानकारी सामने आ गई है।

91मोबाइल्स को रिटेल सोर्स द्वारा सैमसंग गलेक्सी नोट 10 लाइट के दोनों ही वेरिएंट की कीमत की जानकारी मिली है। हैंडसेट के 6जीबी रैम को कंपनी 35,990 रुपए और 8जीबी रैम वेरिएंट को 39,990 रुपए में पेश किया जाएगा।

बता दें कि 4 जनवरी को हुए इंटरनेशनल लॉन्च के कुछ घंटो बाद ही Samsung Galaxy S10 Lite को इंडिया में भी टीज़ कर दिया गया था। यह स्मार्टफोन सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हो चुका है जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स मौजूद है। वहीं अब भारतीय बाजार में लॉन्च होने से पहले ही Samsung Galaxy S10 Lite की कीमत का खुलासा भी हो गया है।

स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy S10 Lite को 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है, जिसमें उपरी ओर पंच-होल सेल्फी कैमरा मौजूद है। यह फोन सैमसंग वन यूआई 2.0 आधारित एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुआ है जो 7 नैनो मीटर आर्किटेक्चर वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर 2.8 GHz + 2.4 GHz + 1.7 GHz) पर काम करता है। उम्मीद है कि भारत में यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर लॉन्च होगा।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए Samsung Galaxy S10 Lite एफ/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy S10 Lite को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन में अपको डुअल सिम के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। वहीं बेसिक कनेक्विटी फीचर्स के साथ एनएफसी सपोर्ट भी मिलेगा। पावर बैकअप के लिए Galaxy S10 Lite में 4,500 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। ग्लोबल मंच पर यह फोन प्रिज्म व्हाइट, प्रिज्म ब्लैक और प्रिज्म ब्लू कलर वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। उम्मीद है कि भारत में भी यही वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here