Exclusive : Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन भारत में करेगा एंट्री, जानें कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह जनवरी में आयोजित होने वाले CES 2022 इवेंट में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, दुनिया भर में चिप की कमी के चलते मार्केट में इस स्मार्टफ़ोन की उपलब्धता सीमित हो सकती है। 91mobiles को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफ़ोन जनवरी 2022 में ग्लोबल मार्केट के साथ भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही सैमसंग के इस स्मार्टफ़ोन के कलर वेरिएंट की जानकारी भी सामने आई है। Samsung का अपकमिंग स्मार्टफ़ोन Galaxy S21 FE का डिज़ाइन Galaxy S21 की तरह होगा। सैमसंग का यह स्मार्टफ़ोन Snapdragon 888 और Exynos 2100 दोनों चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा।

Samsung Galaxy S21 FE कलर वेरिएंट

Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन को व्हाइट, ब्लैक, पिंक और ग्रीन कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा।

Samsung Galaxy S21 FE Production Shutdown Launch Suspended

Samsung Galaxy S21 FE की कीमत (संभावित)

Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन के यूरोपियन मार्केट की कीमत सामने आई है। सैमसंग के इस स्मार्टाफोन के 8GB/128GB मॉडल की कीमत 920 यूरो (करीब 78,000 रुपये) हो सकती है। इसके साथ ही 8GB/256GB मॉडल की क़ीमत 985 यूरो (करीब 83,000 रुपये) हो सकती है।

Samsung Galaxy S21 FE स्पेसिफिकेशन्स (रूमर्स)

Samsung Galaxy S21 FE Support Page Live on official website launch soon

Samsung Galaxy S21 FE के बारे में कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में 6.4-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। यह स्मार्टफोन Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन की डिस्प्ले में फ्रंट कैमरा पंच होल कटआउट दिया जाएगा। सैमसंग का यह फोन Qualcomm Snapdragon 888 5G चिपसेट और Exynos 2100 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन 12GB तक की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में microSD कार्ड स्लॉट दिया जाएगा। सैमसंग का यह फोन Android 11 OS पर आधारित OneUI 3.1 स्किन पर रन करेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, GPS, NFC, Bluetooth 5.2, और USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : iQOO Neo6 स्मार्टफोन Google पर हुआ लिस्ट, Snapdragon 888 प्रोसेसर और 12GB RAM से होगा लैस

Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP के साथ 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और 15W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : OnePlus Band को सस्ते में खरीदने का जबरदस्त मौका Amazon India पर मिल रहा 1000 रुपये का डिस्काउंट

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here