5G पर मिलेगी 3G सर्विस! धीमे नेटवर्क से परेशान यूजर्स कर रहे हैं ऐसे कमेंट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/07/Internet-Speed.jpg

इस माह 26 जुलाई से भारत में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी होने वाली है। इस नीलामी के बाद भारत में 5G Network के लॉन्च का रास्ता साफ हो जाएगा और यूजर्स सुपरफास्ट Internet का उपयोग कर पाएंगे। हल्ला इसी बात का है परंतु यूजर्स इसी को लेकर नाराज दिख रहे हैं। उनका कहना है कि भले ही भारत में 5G, 6G या फिर 10G ही क्यों न आ जाए लेकिन मिलेगी तो वही 2G और 3G वाली स्पीड। जी हां! खराब नेटवर्क क्वालिटी और धीमे इंटरनेट की वजह से भारतीय यूजर्स इस कदर परेशान हो गए हैं और अपनी भड़ास अब सोशल मीडिया पर निकालने लगे हैं। Call Drop, Slow Internet और Cross Connection Network जैसी समस्याएं तो आम हो गई है। ऐसे में यूजर्स अब खुले आप नेटवर्क ऑपरेटर्स की शिकायत करने लगे हैं।

यह सब देखने के बाद यही सवाल उठता है कि क्या वास्तव में भारत में नेटवर्क की स्थिति बेहद ज्यादा खराब है? क्या वाकई लोगों को मोबाइल इंटरनेट में बेहद धीमी स्पीड मिल रही है? या फिर हम बेवजह हल्ला मचा रहे हैं! तो चलिए भारत में 5G Service के लॉन्च से पहले हम यहां की इंटरनेट स्पीड और क्वालिटी पर नजर डाल लेते हैं। परंतु उससे पहले देख लेते हैं कि सोशल मीडिया पर यूजर्स 5जी को लेकर किस तरह की बातें कर रहे हैं।

5जी को लेकर सोशल मीडिया पर क्या कहते हैं लोग

कुछ यूजर्स जहां देश में 5जी सर्विस होने का इंतजार कर रहे हैं वहीं बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो सीधा सीधा यही बोल रहे हैं कि 5जी इंटरनेट बाद में लेकर आना पहले अपने 4जी नेटवर्क में सुधार कर लो। मोबाइल यूजर्स की शिकायत है कि उन्हें 4G Network पर 2G Internet की स्पीड मिल रही है। टेलीकॉम कंपनियां 4G Data के नाम पर पैसा तो पूरा वसूल रही हैं लेकिन जब इंटरनेट स्पीड देने की बारी आती है तो बेहद ही ज्यादा स्लो स्पीड मिलती है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने तो यह तक कह दिया है कि उन्हें 5जी नहीं चाहिए, बल्कि इसके बदले में मौजूदा 4जी की बेहतर और फास्ट इंटरनेट स्पीड चाहिए।

महानगर व शहरों में तो मोबाइल नेटवर्क तथा इंटरनेट स्पीड फिर भी कुछ सही बताई जा रही है लेकिन ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग मोबाइल सर्विस से ज्यादा परेशान नज़र आ रहे हैं। लोगों की शिकायत है कि उनके एरिया में बहुत ही खराब नेटवर्क मिल रहा है तथा इंटरनेट भी बहुत धीमा चलता है। मोबाइल यूजर्स की मानें तो उनके घर के अंदर कमरों में बिल्कुल भी नेटवर्क नहीं मिलता है। वहीं ऑनलाईन वीडियो चलाने की कोशिश होती है तो बस बफरिंग वाला चक्कर ही घूमता रह जाता है।

क्या है भारत में इंटरनेट की स्थिति

क्या आपको पता है इंटरनेशनल लेवल पर 4G Internet Speed को लेकर एक ग्लोबल स्टैंडर्ड सेट किया हुआ है, जिसमें यह बताया गया है कि 4G LTE नेटवर्क पर औसतन कितनी डाउनलोड स्पीड और कितनी अपलोड स्पीड होनी चाहिए। इस ग्लोबल स्टैंडर्ड के मुताबिक 4जी एलटीई पर ऐवरेज Download Speed 150Mbps और Upload Speed 50Mbps तक होनी चाहिए। इसी तरह 4G LTE-Advanced पर डाउनलोड स्पीड 300Mbps और अपलोड स्पीड 150Mbps तक होनी चाहिए। वहीं इंडिया में कौन-सा ऑपरेटर कितनी इंटरनेट स्पीड दे रहा इसकी जानकारी आप आगे पढ़ पाएंगे।

राज्य के आधार पर ट्राई की इंटरनेट रिपोर्ट :
 

Download Speed (Mbps)

Circles AIRTEL(Mbps) BSNL(Mbps) JIO(Mbps) Vi India(Mbps)
Andhra Pradesh 16 3.1 24.4 6.6
Assam 10.4 11.2 13.5
Bihar 12.9 30.1 8.5
Chennai 12.2 31.4 17.8
Delhi 14 27.9 14.5
Gujarat 15.5 30.3 16.2
Haryana 13.4 20.7 15.1
Himachal Pradesh 12.9 6.4 10.4
Jammu & Kashmir 12.9 11.4 19.9
Karnataka 12 28.6 11.1
Kerala 10.6 3.2 26.2 12.6
Kolkata 15.1 39.7 15.2
Madhya Pradesh 12 49.5 22.7
Maharashtra 11.3 8.9 49.7 15.5
Mumbai 9.9 40 19.3
North East 9.2 14.7
Orissa 16.5 50 14.3
Punjab 15 27.1 19.2
Rajasthan 12.9 27.6 11.6
Tamil Nadu 13 4.5 27.9 18.1
UP East 12.2 3.4 35.7 19.8
UP West 12.4 3.3 24.2 13.1
West Bengal 11.3 21 24.1

 

Upload Speed (Mbps)

Circles AIRTEL(Mbps) BSNL(Mbps) JIO(Mbps) Vi India(Mbps)
Andhra Pradesh 8.1 3.2 6.8 2
Assam 3 5.3 13.1
Bihar 6.2 8.2 5.9
Chennai 5.3 6.2 8.4
Delhi 3.5 11 5
Gujarat 5 8.3 9.4
Haryana 3.3 6.7 6.9
Himachal Pradesh 5.9 3.8 5.4
Jammu & Kashmir 6 4.3 10.9
Karnataka 5.8 8.3 9.2
Kerala 3.1 2.5 5.2 5.2
Kolkata 3.6 7.6 6.6
Madhya Pradesh 6.2 7.7 9.2
Maharashtra 5.1 7.6 7.5 7.5
Mumbai 3.5 8.3 9.4
North East 2.9 4.3
Orissa 5.4 8.2 11.8
Punjab 5.8 7.3 11.6
Rajasthan 5.9 9.9 6.8
Tamil Nadu 5.6 3.8 6.1 10.7
UP East 5.3 3.4 8.5 8.9
UP West 6.8 3.4 7.1 8.5
West Bengal 3.5 6.5 8.4

क्या है दिल्ली में हाल

किसी भी देश की राजधानी का जिक्र आता है तो यही माना जाता है कि किसी भी तरह की सुविधा पूरे देश की तुलना में राजधानी में सबसे अधिक होती होगी। नेटवर्क और इंटरनेट की बात करें तो भी यही सोचा जाता है। लेकिन भारत की राजधानी दिल्ली में ऐसा नहीं है। दिल्ली में इंटरनेट की स्थिति पर नज़र डाले तो यहां डाउनलोड और अपलोड ​स्पीड देश के अन्य शहरों की तुलना में बेहद अच्छी नहीं है। पिछले 6 महीने के दौरान दिल्ली में किस कंपनी की कितनी इंटरनेट स्पीड रही इसका ब्यौरा आगे दिया गया है।

TRAI की रिपोर्ट के अनुसार राजधानी दिल्ली में Jio Download Speed 27.9Mbps नापी गई है जो सभी टेलीकॉम कंपनियों में सबसे ज्यादा है। जिओ के बाद Airtel का नंबर आता है जिसकी Download Speed 14.0Mbps रही गई है। वहीं Vi की डाउनलोड स्पीड 14.5Mbps रही है। इसी तरह Upload Speed की बात करें तो Jio Upload Speed 11.0Mbps देखी गई है। वहीं Airtel की अपलोड स्पीड 3.5Mbps तथा Vi अपलोड स्पीड 5.0Mbps देखी गई है।

क्या यूजर्स की बात सही है?

उपर शेयर की गई ट्राई की रिपोर्ट पर नज़र डालें कई सर्किल व राज्यों में रिलायंस जिओ की स्पीड को तकरीबन 50एमबीपीएस तक दिखाया गया है। वहीं एयरटेल व वीआई की स्पीड भी 20एमबीपीएस पर बताई गई है। लेकिन जमीनी स्तर पर देखें तो हमारे और आपके क्षेत्रों में हकिकत कुछ और ही सामने आती है। घर के अंदर कमरों में 4जी इंटरनेट 3जी से भी बदत्तर स्पीड देता है। असलियत देखते हुए तो यह कहना गलत नहीं होगा कि सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा किए जा रहे कमेंट्स कुछ ज्यादा गलत नहीं हैं। मौजूदा 4G की हालत देखते हुए यह कह सकते हैं कि 5G Internet Speed शायद 20-25Mbps तक ही मिलेगी।