भारत में 5G सर्विस की कीमत होगी सबसे कम, जानें पूरी डिटेल

Join Us icon

भारत में 5जी सर्विस की कीमत सबसे कम होने वाली है। यह बाद किसी और ने नहीं बल्कि कम्यूनिकेशन मिनिस्टर, अश्विनी वैष्णव ने कहा है। माना जा रहा है कि देश में 5जी सर्विस की शुरुआत 15 अगस्त से हो जाएगी ऐसे में इस नए नेटवर्क तकनीक को लेकर काफी हलचल है और इस पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि माना जा रहा है कि भारत में 5जी सर्विस काफी महंगी होने वाली है लेकिन इसी बीच खबर आई है कि यह सर्विस वैश्विक सेवाओं की तुलना में इंडिया में बेहद कम होने वाली है। अगले माह जुलाई में ही 5जी स्पेक्ट्रम की ​नीलामी हो सकती है और इसके तुरंत बाद सेवा को लॉन्च किया जा सकता है। जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसी कंपनियां पहले से ही इसकी तैयारी कर चुकी हैं। ऐसे में अब इसके शुल्क और स्पीड को लेकर काफी बातें हो रही हैं। इसी बीच कम्यूनिकेशन मिनिस्टर द्वारा दिए गए इस बयान के बाद लोगों को काफी राहत जरूर होगी।

5G in India

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश में आने वाली 5G Service को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। भारत में 5जी सेवाओं की शुरूआत कब से होगी इस मुद्दे पर बड़ा खुलासा किया गया है कि सरकार की ओर से अगस्त-सितंबर से देश में 5जी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। गौरतलब है कि इंडियन गर्वनमेंट का टारगेट पहले 15 अगस्त के दिन ही 5जी रोलआउट करने का था और अब अश्विनी वैष्णव के बयान के बाद उम्मीदें और भी प्रबल हो गई है कि शायद इस स्वतंत्रता दिवस पर ही देश में 5जी सेवाएं चालू कर दी जाएं।

5G Spectrum Auction approved by india Cabinet 5g services to be rolls out soon

इंडिया में 5जी अपने शुरूआती दौर में कुछ चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध कराया जाएगा जो बाद में अपना विस्तार करेगा। अश्विनी वैष्णव के अनुसार 2022 के अंत तक भारत के तकरीबन 25 शहर व कस्बों में 5जी नेटवर्क पूरी तरह से एक्टिव कर दिया जाएगा। 5जी टेलीकॉम सर्विस की बात की जाए तो Jio और Airtel अपने नेटवर्क पर 5जी टेस्टिंग पहले ही पूरी कर चुकी है लिहाजा उम्मीद है कि ये दोनों कंपनियां 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी होने के तुरंत बाद 5जी इंटरनेट देना शुरू कर देगी।

क्या होगा इंडिया में 5जी डाटा का प्राइस

बहुत से लोग सोशल मीडिया पर कमेंट करते नज़र आ रहे हैं कि टेलीकॉम कंपनियां 5जी नेटवर्क के नाम पर अधिक दाम वसूलेगी लेगी 5जी इंटरनेट स्पीड 4जी के बराबर ही मिलेगी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर इंडिया में 5जी इंटरनेट यूज़ करने पर कितना पैसा चुकाना होगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 5जी डाटा प्राइस पर बात करते हुए कहा है कि इंडिया में 5जी दरें ग्लोबल मार्केट की तुलना में काफी कम रहने वाली है। अश्विनी वैष्णव के अनुसार अभी भी भारत में डाटा प्राइस वैश्विक औसत से काफी कम है।

5G Phone under 15000

मंत्री के मुताबिक इंडिया में डाटा रेट तकरीबन 2 अमेरिकी डॉलर (तकरीबन 155 रुपये) है जब्कि औसतन ग्लोबल प्राइस 25 यूएस डॉलर (तकरीबन 1900 रुपये) है। 5जी नेटवर्क की कीमत को लेकर अश्विनी वैष्णव ने साफ किया है कि 5जी डाटा की कीमतें भी इंडिया में इसी दर के करीब मिलेगी तथा ग्लोबल मंच के मुकाबले कम बनी रहेंगी। यानी बाहरी देशों की तुलना में भारत में 5जी डाटा 10 गुणा तक अधिक सस्ता मिलेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here