300GB Data सिर्फ 139 रुपये में! Jio नहीं, यह कंपनी लेकर आई है जबरा प्लान

Join Us icon

वोडाफोन आइडिया का यूजर बेस घट रहा है। लोग इस कंपनी को छोड़कर Jio और Airtel जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर्स को चुन रहे हैं। लेकिन अपने ग्राहकों के लिए कंपनी एक ऐसा जबरा प्लान लेकर आई है जो जियो, एयरटेल के पास भी नहीं है। Vodafone Idea यानी Vi से जुड़ी यह खबर हमें टिपस्टर अभिषेक यादव के जरिये मिली है। प्राप्त जानकारी अनुसार वीआई अपने कस्टमर्स को 139 रुपये के डाटा प्लान में 300जीबी डाटा दे रही है।

टिपस्टर द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार Vi के 139 रुपये वाले Data Pack में 300GB Data दिया जा रहा है। जब हमने इस प्लान की डिटेल्स जानने के लिए वेबसाइट और ऐप को खंगाला तो हमें 300जीबी डाटा वाला ऑफर नहीं मिला। लेकिन टिपस्टर सहित कई ग्राहकों ने दावा किया है कि वीआई उन्हें 300जीबी डाटा दे रही है और इसका स्क्रीनशॉट भी एक्स (ट्वीटर) पर शेयर किया जा रहा है।

​सामने आई डिटेल्स के मुताबिक 139 रुपये के डाटा पैक में वीआई एक्स्ट्रा डाटा वाला स्पेशल ऑफर दे रही है जो चुनिंदा कस्टमर्स को ही मिल रहा है। इस ऑफर के तहत मोबाइल यूजर्स को 300जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है जो बिना किसी कॉलिंग या एसएमएस बेनिफिट के आ रहा है। यानी इस डाटा पैक में सिर्फ इंटरनेट ही मिलेगा और इसके अलावा अन्य कोई टेलीकॉम सुविधा नहीं दी जाएगी।

खबर लिखे जाते वक्त हमें 300जीबी डाटा की जगह सिर्फ 12GB Data ही मिल रहा है। बताते चलें कि यह डाटा पैक बिना किसी वैधता के आता है और मोबाइल में पहले से मौजूद प्लान की वैलिडिटी के हिसाब से ही काम करता है। कोई भी वीआई यूजर इस डाटा पैक का रिचार्ज कर सकता है। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि ₹139 वाले इस डाटा पैक में मिलने वाले डाटा को 28 दिनों के भीतर ही खत्म करना होगा।

Vi launches new Rs 401 postpaid plan with 50GB data, Sun NXT premium subscription, and more

यह डाटा पैक उन लोगों के काम आएगा जो इंटरनेट का खूब इस्तेमाल करते हैं। वहीं 300GB Data के चलते फोन के हॉटस्पॉट से अन्य डिवाइस भी कनेक्ट कर, उनमें इंटरनेट का लुफ्त उठाया जा सकता है। हमें तो अभी यह एक्स्ट्रा डाटा स्पेशल ऑफर नहीं मिला है लेकिन, अगर आप Vi यूजर हैं तो जरूर चेक करें और हमें भी बताएं कि क्या आपको 139 रुपये में 300जीबी डाटा मिल रहा है?

लगे हाथ बताते चलें कि हाल ही में TRAI ने अक्टूबर 2025 की रिपोर्ट शेयर की थी जिसमें सभी टेलीकॉम कंपनियों का लेखा जोखा शेयर किया गया था। इस ​रिपोर्ट में बताया गया था कि अक्टूबर महीने में Vi का यूजर बेस घटकर 20.07 करोड़ रह गया है। यह सितंबर 2025 में 20.28 करोड़ था। यानी Vodafone Idea लगातार ग्राहकों को बनाए रखने के लिए चुनौतियों का सामना कर रही है। इस दौरान देश के कुल टेलीफोन यूजर्स की गिनती 123.1 करोड़ दर्ज की गई थी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here