किसका इंटरनेट सबसे फास्ट Jio, Airtel या Vi? देखें साल Q1 2026 का कौन है विनर

Join Us icon

महंगे मोबाइल रिचार्ज कराने के बाद भी अगर मनचाही इंटरनेट स्पीड ना मिले तो यकिनन गुस्सा ही आएगा। अपनी फेवरेट वीडियो देखने बैठे हो या फिर गेम खेलने, स्लो इंटरनेट हर चीज का मजा किरकिरा कर देता है। लेकिन अगर आपको पहले से ही पता चल जाए कि आपके एरिया में किस कंपनी का इंटरनेट सबसे तेज है तो कितना फायदा होगा! SpeedGeo कंपनी ने लेटेस्ट रिपोर्ट जारी करते हुए साल 2026 की पहली तिमाही के आंकड़ें शेयर किए हैं जो बताते हैं कि जियो, एयरटेल और वीआई में से किसका इंटरनेट ज्यादा तेज है।

स्पीड जिओ ने Q1 2026 की रिपोर्ट जारी की है जिसमें बताया गया है कि साल के शुरुआती तीन महीनों में किस कंपनी ने नेटवर्क पर सबसे तेज इंटरनेट मिला है। इस रिपोर्ट में सिर्फ सिम प्रोवाइडर मोबाइल कंपनियां ही नहीं बल्कि ब्रॉडबैंड के आंकड़ें भी शेयर किए गए हैं कि कौन-सा प्रोवाइडर बेस्ट सर्विस दे रहा है। इस रिपोर्ट के मुताबिक इंडिया में मोबाइल इंटरनेट की ऐवरेज स्पीड 89.4 Mbps दर्ज की गई है जो पिछले साल की तुलना में 4 फीसदी बेहतर है।

रिपोर्ट के अनुसार Jio, Airtel और Vi के बीच रिलायंस जियो सबसे आगे निकली है। जियो नेटवर्क पर 115.3Mbps की औसत डाउनलोड स्पीड दर्ज की गई है जो अन्य दोनों कंपनियों की तुलना में सबसे ज्यादा तेज है। सूची में दूसरा नाम भारती एयरटेल का है। इस कंपनी के नेटवर्क पर ऐवरेज डाउनलोड स्पीड 84.3Mbps रही है। वहीं 29.2Mbps औसत डाउनलोड स्पीड के साथ वोडाफोन आइडिया सबसे पीछे आई है।

5G Internet Speed के लिए अलग से आकंड़े शेयर किए गए हैं जिनमें सिर्फ रिलायंस जियो और एयरटेल को शामिल किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार Jio 5G नेटवर्क पर ऐवरेज डाउनलोड स्पीड 195.6Mbps की प्राप्त हुई है वहीं Airtel 5G औसत डाउनलोड स्पीड 169.4Mbps दर्ज हुई है। बताते चलें कि स्पीड जिओ की रिपोर्ट में मोबाइल नेटवर्क की लेटेंसी 69 मिलीसेकंड दर्ज की गई है।

ब्रॉडबैंड की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार देश में ACT Fibernet पर सबसे तेज इंटरनेट स्पीड मिल रही है। इस कंपनी के WiFi पर 118.1 Mbps की औसत डाउनलोड स्पीड दर्ज की गई है। वहीं ऐवरेज अपलोड स्पीड 109.8 Mbps रही है। एसीटी फाइबरनेट के बाद दूसरे नंबर पर BSNL broadband का नाम आया है जिसने 65.7 Mbps की ऐवरेज स्पीड पाई है। वहीं 62.7 Mbps स्पीड के साथ Airtel ब्रांडबैंड तीसरे नंबर पर रहा है।

लगे हाथ बताते चलें कि TRAI ने भी अपनी नई रिपोर्ट शेयर की है जिसमें देश में मौजूद मोबाइल सब्सक्राइबर्स का डाटा शेयर किया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार देश में मार्च महीने में कुल मोबाइल सब्सक्राइबर्स की गिनती 1265 मिलियन से उपर चली गई है। मार्च 2026 में Jio ने 32.27 लाख नए सब्सक्राइबर्स अपने नेटवर्क से जोड़े हैं जब्कि Airtel नेटवर्क पर 50.94 लाख नए यूजर्स शामिल हुए हैं। Vi को 1.02 लाख और BSNL ने 17 हजार नए यूजर्स का फायदा हुआ है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here