Okinawa डीलरशिप में खड़े ई-स्कूटर में लगी आग, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/04/Okinawa-Autotech-dealership-caught-fire.jpg

तमिलनाडु में Okinawa Autotech डीलरशिप आउटलेट के अंदर एक ईवी में आग लगने की खबर है। इस आउटलेट में आग लगने का वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। भारत में गर्मियों के मौसम की शुरुआत के साथ ही एक के बाद इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की खबरे आ रही है। इससे पहले ओकिनावा ने कुछ दिन पहले ही बैटरी फॉल्ट चेक और सर्विस के लिए करीब तीन हजार से ज्यादा Praise Pro इ-स्कूटर को रिकॉल किया है।

Okinawa डीलरशिप में खड़े ई-स्कूटर में लगी आग

तमिलनाड़ु स्थित Okinawa के डीलरशिप में खड़े एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक आग लग गई। इस आग से किसी इंसान को नुक़सान की ख़बर नहीं है। आसपास के लोगों ने मिलकर आग को समय पर बुझा लिया। इस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। इस डीलरशिप के अंदर ईवी में लगी आग और डैमेज हुए आउटलेट को देखा जा सकता है। यह आग इतनी भयंकर थी कि डिलरशिप के अंदर कई चीजें जलकर राख हो गईं।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि डीलरशिप के अंदर से मोटा काला धुआं उड़ रहा है। इस धुएं आग लगने से हुई तबाही का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि आग लगने के कारणों को लेकर ऑफिशियल जांच की रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आई हैं। भारत में पिछले काफ़ी समय से इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की ख़बरें सामने आ रही हैं। यह भी पढ़ें : Realme Pad Mini टैबलेट भारत में जल्द होगा लॉन्च, Ask Madhav के लेटेस्ट एपिसोड में इस तरह किया टीज

ख़बरों की माने तो इलेक्ट्रिक वाहनों में लगी ख़राब क्वालिटी के बैटरी पैक, डिज़ाइन में ख़ामी और टेस्टिंग के दौरान लापरवाही के चलते इनमें आग लग रही है। हालाँकि किसी भी घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह भी पढ़ें : Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर ने किया निराश, एक के बाद एक खामियां रिपोर्ट कर रहे खरीदार

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro