Ola Electric ने 1441 इलेक्ट्रिक स्कूटर को सेफ़्टी चैक के लिए रिकॉल किया, एक के बाद एक ईवी में आग लगने के कंपनी ने उठाया कदम

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाले इंडियन स्टार्टअप Okinawa और PureEV जैसे कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में भी आग लगने के समाचार सामने आए थे।

Join Us icon

Ola Electric के इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च के ऐलान के साथ ही सुर्खियों में हैं। कभी अपने फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन और फ़ीचर्स के चलते तो कभी लोगों की नाराज़गी के चलते सुर्खियों में रहे हैं। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर पिछले कुछ समय से आग लगने के कारण चर्चा में है। बीते दिनों कंपनी के कई स्कूटर में आग लगने की ख़बर सामने आई थी। ओला ने अपने 1441 इलेक्ट्रिक स्कूटर को सेफ़्टी चैक के लिए रिकॉल किया है। पिछले हफ़्ते केंद्र सरकार ने सख़्त रुख़ अपनाते हुए कहा था कि इलेक्ट्रिक व्हीकल में आग लगने की जांच की जाएगी और कंपनियों की गलती सामने आने पर उनपर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाले इंडियन स्टार्टअप Okinawa और PureEV जैसे कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में भी आग लगने के समाचार सामने आए थे। इलेक्ट्रिक व्हीकल पर आग लगने की घटनाओं पर कुछ लोगों का कहना है कि यह भारत के कार्बन उत्सर्जन में कटौती करने के लक्ष्यों को झटका दे सकता है। इन घटनाओं से लोगों का इलेक्ट्रिक व्हीकलर पर विश्वास करना और मुश्किल हो सकता है।

ईवी में आग लगने की घटनाओं की जांच

181km range OLA S1 Pro electric scooter Price Hike Soon india
OLA S1 Pro

केंद्र सरकार ने कुछ हफ़्तों पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल पर आग लगने की घटनाओं की जांच के लिए विशेषज्ञों की कमेटी बनाई है। इसके साथ ही ओकिनावा ने भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने के बाद 3,215 इलेक्ट्रिक व्हीकल को जांच के लिए वापस बुलाया है।

ओला इलेक्ट्रिक ने रविवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि कंपनी के एक बैच में इलेक्ट्रिक स्कूटरों का डिटेल डाइग्नोस्टिक और हेल्थ चेक करने के लिए 1,441 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को रिकॉल कर रहे हैं। ओला ने अपने बयान में कहा है कि वे ईवी सेफ्टी पॉलिसी का सर्मथन करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ओला की इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की एक घटना की शुरुआती जाँच से पता चलता है कि यह बाहरी कारण से लगी थी। हम जाँच के लिए अपने एक बैच के सभी इलेक्ट्रिक व्हीकल को चेकिंग के लिए वापस बुला रहे हैं। यह भी पढ़ें : Tecno Phantom X स्मार्टफोन की इंडियन मार्केट में जल्द होने वाली है एंट्री, लॉन्च से पहले जान लें क्या होंगी खूबियां

भारत का लक्ष्य है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरबाइक 2030 तक कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री का 80 प्रतिशत हो, जबकि यह आज कुल बिक्री का लगभग 2 प्रतिशत है। केंद्र सरकार स्थानीय स्तर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने के लिए देसी कंपनियों को अरबों डॉलर का प्रोत्साहन दे रही है। यह भी पढ़ें : 150W Fast Charging के साथ OnePlus Ace लॉन्च! इस पावरफुल फोन में दी गई है 12GB RAM की ताकत

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here