
Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर कंपनी की मुश्किल ख़त्म होती नज़र नहीं आ रही हैं। लॉन्च के ऐलान के साथ ही ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर सुर्खियों में हैं। अब इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का फ़्रंट व्हील सस्पेंशन टूटने की ख़बर सामने आई है। ऑनलाइन एक इमेज वायरल हो रही है जिसमें दिख रहा है कि ओला की इलेक्ट्रिक स्कूटर का फ़्रंट व्हील स्कूटर से अलग हो गया है। यह इमेज कहां की है और यह कैसे हुआ फ़िलहाल इसके बारे में जानकारी नहीं है। Ola S1 Pro के ओनर और कंपनी ने भी इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है कि यह कैसे हुआ।
Cartoq ने इस घटना को सबसे पहले रिपोर्ट किया है। अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि यह दो कारणों से हुआ हो सकता है। पहला कार – Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर का किसी बड़े पत्थर के साथ भिड़ंत हो गई हैं, जिसके चलते इलेक्ट्रिक स्कूटर का फ्रंट पार्ट डैमेज हो गया होगा। दूसरा कारण यह हो सकता है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर का बीच सड़क पर चलते हुए टूट गया हो।
Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर में सामने आ चुकीं खामियां
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के टूटने का कारण जो भी हो लेकिन यह कंपनी ने अच्छा नहीं है। Ola S1 Pro कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जिसके कंपनी ने अगस्त 2021 में लॉन्च किया था और इसकी डिलीवरी दिसंबर 2021 में शुरू हुई थी। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में पहले से ही सॉफ्टवेयर में खामियां, हीट, लो परफॉर्मेंस और आग लगने जैसी प्रॉब्लम आ रही हैं।

ओला की इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर कुछ दिनों पहले ख़बर आई थी कि Ola S1 Pro ऑटोमैटिक्ली रिवर्स मोड पर चला गया था, जब इसका ओनर इसे पार्क सड़क के किनारे पार्क कर रहा था। ऐसे ही एक और मामला सामने आया जब Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर रिवर्स मोड में 90kmph की रफ़्तार से चलने लगा था। यह भी पढ़ें : मात्र 31 सेकेंड में जलकर राख हो गई Ola S1 pro इलेक्ट्रिक स्कूटर, कंपनी बोली मामले की कर रहे हैं जांच
इसके साथ ही यह इलेक्ट्रिक स्कूटर पिछले महीने पुणे में एक सड़क पर धूंधूं कर जलने लगा था। फिलहाल आग कि कारण से लगी यह जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में लो क्वालिटी की लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जिसके चलते इसमें आग लग गई। इस मामले में सरकार ने भी जांच के आदेश दिए हैं।यह भी पढ़ें : Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर ने किया निराश, एक के बाद एक खामियां रिपोर्ट कर रहे खरीदार




















