
Okinawa Autotech ने पिछले हफ्ते एक नया electric scooter Okhi-90 को इंडियन मार्केट में पेश किया था। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च से पहले इसकी कई लीक व जानकारियां सामने आई थीं, जिसके बाद इस स्कूटर को कंपनी ने एक इवेंट के दौरान पेश किया और इसके फीचर्स व कीमत से पर्दा उठाया। यह देशी इलेक्ट्रिक स्कूटर स्टाईलिश लुक और शानदार फीचर्स से लैस है। आज हम इस आर्टिकल में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की 5 खास बातों की जानकारी देने वाले हैं, जिससे आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेने से पहले अपना फैसला ले पाएंगे।
स्टाइलिश लुक व डिजाइन
भारत में हाल ही में लॉन्च हुआ OKHi-90 एक बड़े और आकर्षक मैक्सी डिजाइन स्पोर्ट के साथ आता है। इस ई-स्कूटर के सामने के एक पतली क्रोम पट्टी दी गई है। वहीं, साथ में स्लीक टर्न इंडिकेटर देखने को मिलेंगे। वहीं, हेडलैम्प वाले हैंडलबार काउल में भी क्रोम स्लैट देखने को मिलेगी। इसके अलावा पीछे की तरफ, चौड़े टेल लैंप और मजबूत लगेज रैक के साथ लंबे और घुमावदार अंडर-सीट पैनल दिए गए हैं।
दमदार फीचर्स
Okinawa ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई खास फीचर्स भी दिए हैं जो कि आजकल एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर में आना आम बात है। इस Electric Scooter के कॉकपिट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगा है। बुनियादी डाटा के अलावा, यह कॉल और मैसेज अलर्ट, बीमा और स्पीड अलर्ट व बैटरी से संबंधित जानकारी देता है। वहीं, इसमें जियो-फेंसिंग, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, अंडर-सीट लाइट और एक इन-बिल्ट नेविगेशन सिस्टम है।
दिल लूट लेने वाली स्पेसिफिकेशन्स
रेंज और परफॉर्मेंस के मामले में पेपर पर OKHI-90 काफी शानदार लगती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 72V50AH लिथियम-आयन बैटरी से लैस है जो कि फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है और इसमें 160 किमी की रेंज देती है। इसके अलावा, मिड-माउंटेड इसे स्पोर्ट मोड में 85-90kmph की टॉप स्पीड तक मिलती है। साथ ही ईको मोड के लिए, यह 55-60 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है।
धांसू हार्डवेयर
OKHI-90 को उबड़-खाबड़ भारतीय सड़कों और अलग-अलग इलाकों में अच्छे से चलाने के लिए ओकिनावा ने दोनों ओर 16 इंच के बड़े पहिये दिए हैं। इस प्राकर के व्हील इससे पहले किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर में नहीं देखे गए हैं। इसके अलावा इसमें आगे और पीछे लंबा ट्रैवल सस्पेंशन और 175mm का हाई ग्राउंड क्लीयरेंस भी दी गई है। साथ ही फ्रंट व रियर पर एक डिस्क ब्रैक भी है।
प्राइस
Okhi-90 electric scooter की कीमत 1,21,866 रुपये के एक्स-शोरूम है। हालांकि, विभिन्न राज्य सरकारें की खरीद पर सब्सिडी भी प्रदान कर रही है। इस सरकारी छूट के दिल्ली और महाराष्ट्र में स्कूटर का दाम 1,03,866 रुपये रहेगा। इसी तरह गुजरात में 1,01,866 रुपये, राजस्थान में 1,14,866 रुपये और उड़ीसा में 1,16,866 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इंडिया में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर Glossy Wine Red, Glossy Pearl White, Glossy Ash Grey और Glossy Jewellery Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।


























