फिटनेस बैंड में लगी आग, सोते वक्त हुआ ब्लास्ट, यूजर का हाथ बुरी तरह झुलसा

Join Us icon

स्मार्टफोन में आग लगने तथा मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट होने की घटनाएं कहीं न कहीं से सामने आती रहती है। इसी हफ्ते ऐसा ही मामला उड़ीसा राज्य से आया था जहां रात को सोते वक्त स्मार्टफोन में ब्लास्ट हो गया था और उस धमाके मोबाइल यूजर की मृत्यु हो गई थी। मोबाईल के इन हादसों के बाद अब एक ऐसी घटना प्रकाश में आई है जिसमें स्मार्टफोन नहीं बल्कि हाथ पर बांधने वाले स्मार्ट बैंड में ब्लास्ट हो गया। और इस हादसे से यूजर का हाथ बुरी तरह से जलकर जख्मी हो गया है।

स्मार्टफोन के आग लगने व ब्लास्ट होने की खबरों के बाद अब स्मार्ट बैंड व फिटनेस बैंड पर ही संकट छाया है। स्मार्ट बैंड में आग लगने और ब्लास्ट होने की यह खबर अमेरिका से आई है। इस महीने के पहले हफ्ते में यह हादसा हुआ था जो अब दुनिया भर के स्मार्ट बैंड व फिटनेस बैंड यूजर्स को डरा रहा है। हैरानी की बात यह है कि जिस बैंड में ब्लास्ट हुआ है वह किसी छोटे ब्रांड या नौसिखिया कंपनी का बैंड नहीं था बल्कि टेक जगत के दिग्गज़ ब्रांड्स में शुमार Fitbit का फिटनेस बैंड था। हाल ही में Fitbit कंपनी का अधिकरण Google द्वारा किया गया है।

Fitbit smart fitness band explode caught fire on wrist google

Fitbit फिटनेस बैंड में ब्लास्ट होने की खबर हमें द सन वेबसाइट से मिली है। वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक यह दुर्घटना गत 5 नवंबर हो हुई है और इस गंभीर हादसे का शिकार अमेरिका के लोवा का रहने वाला इथन लैंडर्स हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार लैंडर्स ने अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिये इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी। लैंडर्स ने बताया था, कि वह हमेशा की तरह फिटनेस बैंड को हाथ पर पहने हुए थे और सो रहे थे। यह भी पढ़ें : उड़ीसा में हुआ बड़ा हादसा! फोन को सिर के पास रख कर सोया था 22 वर्षीय युवक, ब्लास्ट होने से हुई मौत

रात को सोते वक्त अचानक से उन्हें अपनी कलाई पर जलन महसूस हुई। गहरी नींद में होने बावजूद उन्हें एक दम से अहसास हुआ कि उनका हाथ जल रहा है। उन्होंने देखा के ​Fitbit बैंड से घुंआ निकल रहा था। लैंडर्स ने आननफानन में बैंड को निकालने की कोशिश की लेकिन बैंड बेहद अधिक गर्म होने की वजह से वह निकल नहीं पा रहा था। लैंडर्स ने और उनकी पत्नी ने किसी तरह से बैंड को हाथ से निकाला और वह फट गया। यह भी पढ़ें : सर्विस सेंटर पर फोन देने से पहले जरूर करें ये काम, वर्ना एक छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी

बुरी तहर से जख्मी होने के बाद लैंडर्स अस्पताल पहुॅंचे जहां उनका ईलाज किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने बताया है कि लैंडर्स को थर्ड डिग्री बर्न हुआ है और उसकी स्कीन के नीचे मांस तक जख्म पहुॅंचा है। लैंडर्स का हाथ पूरी तरह से ठीक होने में अभी काफी समय लगेगा। वहीं इस मामले पर Fitbit का कहना है कि उन्हें हादसे की जानकारी मिल चुकी है और वह इसकी पूरी तफ्तीश करेंगे। Google ने भरोसा दिलाया है कि वह कभी भी नहीं चाहेंगे कि उनके यूजर ऐसे हादसे का शिकार बनें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here