1,199 रुपये में लॉन्च हुई गिजमोर स्मार्टवॉच गिजफिट फ्लैश, जानें किन खूबियों से है लैस

1
गिजमोर ने इंडियन मार्केट में कम कीमत में अपनी नई स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। इसे गिजफिट फ्लैश नाम के साथ उतारा गया है। अगर खासियत की बात करें तो इसमें हेल्थ और ट्रैकिंग के लिए एक से बढ़कर एक फीचर्स हैं। वहीं, गिजफिट फ्लैश में कई स्पोर्ट्स मोड भी शामिल हैं। वहीं, इसे फ्लिपकार्ट पर 21 अप्रैल 2023 से 1,199 रुपये में खरीदा जा सकेगा। आइए आगे आपको इसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स और खासियत के बारे में जानकारी देते हैं।
गिजफिट फ्लैश स्मार्टवॉच की स्पेसिफिकेशन्स
- यह स्लीक स्मार्टवॉच मेटल बॉडी के साथ 1.85 इंच की बड़ी स्क्रीन (240×286 पिक्सल) से लैस है। इसके अलावा इसमें 500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है।
- इसके अलावा कंपनी का दावा है कि इसके साथ 15 दिन की मैराथन बैटरी मिलती है। साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इसमें एडवांस्ड ब्लूटुथ कॉलिंग की क्षमता है।
- इसमें बिल्ट इन माइक्रोफोन,स्पीकर के साथ सिंगल चिप कनेक्टिविटी भी मिलती है।
- यूजर्स स्मार्टवॉच से कॉल कर सकते हैं और सीधे कॉल रिसीव भी कर सकते हैं।
- गिजफिट फ्लैश में में एलेक्सा और सिरी जैसे लोकप्रिय वॉयस असिस्टेंट्स को कमांड देने की क्षमता है।
- गिजफिट फ्लैश अपने डाफिट ऐप हेल्थ सूट के साथ यूजर्स की इस जरूरत को पूरा करती है।
- हेल्थ और ट्रैकिंग फीचर्स के पूरे पैकेज में एसपीओ2 की निगरानी, सातों दिन 24 घंटे हार्ट रेट,कैलोरी बर्न करने पर नजर रखने के साथ आपको पानी पीने के लिए भी अलर्ट करती है।
- महिलाओं के लिए पीरियड्स पर नजर रखती है। नींद तथा सांस लेने तथा छोड़ने पर भी निगरानी रखती है।
- गिजफिट फ्लैश में कई स्पोर्ट्स मोड जैसे स्टेप पेडोमीटर, कैलोरी मॉनिटर और स्टॉपवॉच है।
- वॉच में पानी के छींटे पड़ने और बारिश से बचाव के लिए आईपी67 सर्टिफिकेशन दिया गया है।
अगर कुल मिलाकर देखा जाए तो स्पेक्स शीट पर तो गिजफिट फ्लैश आपकी फिटनेस और अच्छी सेहत की राह में पूरी तरह साथ निभाने वाली वॉच लगती है, जिससे यूजर्स अपना अच्छी तरह ख्याल रख सकते हैं।
गिजमोर के सीईएओ श्री संजय कलिरोना ने कहा, “हम मेड इन इंडिया गिज़फिट फ्लैश को लॉन्च कर बेहद खुश हैं। नए जमाने के लोग ऐसी स्मार्ट वॉच चाहते हैं, जो तमाम खूबियों और फीचर्स से तो लैस रहे, लेकिन दाम में किफायती हो।”