अब आप अपना Gmail Username बदल सकते हैं, जानें क्या है तरीका

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/gmail-main-username-kaise-change-kare.jpg

कई बार हम जल्दबाजी में ऐसे फैसले ले लेते हैं, जिनका असर सालों तक हमारे साथ रहता है और Gmail यूजरनेम इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। स्कूल या कॉलेज के दिनों में बनाया गया कोई फनी या अजीब-सा ईमेल एड्रेस, जो उस समय कूल लगता था, लेकिन आज की प्रोफेशनल लाइफ में शर्मिंदगी का कारण बन सकता है। अब Google ने इस समस्या का समाधान निकालते हुए एक ऐसा फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स अपने Gmail एड्रेस के यूजरनेम को बदल सकते हैं यानी अब आपको नया अकाउंट बनाने या पुराना छोड़ने की जरूरत नहीं है, बल्कि उसी अकाउंट के साथ एक नई पहचान मिल सकती है। यह अपडेट धीरे-धीरे रोलआउट किया गया है और अब अमेरिकी यूजर्स के लिए यह फीचर उपलब्ध हो गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे भारतीय यूजर के लिए भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके जरिए आप @gmail.com से पहले वाले हिस्से को बदल सकते हैं, जो आपके ईमेल की असली पहचान होता है। आइए जानते हैं यह फीचर कैसे काम करता है?

चेक करें यह फीचर आपके लिए उपलब्ध है या नहीं

इस प्रोसेस की शुरुआत करने से पहले सबसे जरूरी यह पता करना है कि आप अपने Gmail एड्रेस को बदल सकते हैं या नहीं। इसके लिए आपको अपने Google अकाउंट की सेटिंग्स में जाना होगा। अपने Android फोन या कंप्यूटर में myaccount.google.com/google-account-email को ओपन करें और अपने अकाउंट से साइन इन करें। इसके बाद आपको Personal info सेक्शन में जाना होगा, जहां Email का विकल्प मिलेगा। यहां Google Account email पर टैप करें। अगर यहां Change Google Account email का ऑप्शन दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि आप अपना Gmail यूजरनेम बदल सकते हैं। अगर यह ऑप्शन नहीं दिखता है, तो फिलहाल यह फीचर आपके अकाउंट के लिए उपलब्ध नहीं है और आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

बदलाव से पहले जरूरी सावधानियां

ईमेल बदलना आसान जरूर है, लेकिन इसके साथ कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। Google ने साफ तौर पर कहा है कि कुछ सेवाओं और फीचर्स पर इसका असर पड़ सकता है, इसलिए बदलाव से पहले आपको कुछ बातों की जांच कर लेनी चाहिए। अगर आप Chromebook का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको पहले उससे जुड़े निर्देशों को समझना होगा। इसी तरह, अगर आप Sign in with Google का उपयोग करके किसी थर्ड-पार्टी वेबसाइट में लॉगइन करते हैं, तो वहां आपको दोबारा साइन इन करना पड़ सकता है। Chrome Remote Desktop का उपयोग करने वाले यूजर्स को भी कुछ सेटिंग्स में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, कुछ ऐप्स की सेटिंग्स रीसेट हो सकती हैं, जैसा कि तब होता है जब आप किसी नए डिवाइस में लॉगइन करते हैं। सबसे अहम सलाह यह है कि आप अपने डेटा का बैकअप जरूर लें। हालांकि Google का कहना है कि डेटा सुरक्षित रहेगा, फिर भी सावधानी के तौर पर बैकअप लेना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है।

जीमेल यूजरनेम कैसे बदलें?

अगर आप अपने Gmail एड्रेस का यूजरनेम (@gmail.com से पहले वाला हिस्सा) बदलना चाहते हैं, तो Google ने इसके लिए एक आसान प्रोसेस दिया है। इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं?

जीमेल यूजरनेम चेंज के बाद क्या होगा?

जैसे ही आप यह प्रोसेस पूरा करते हैं, आपका नया Gmail एड्रेस एक्टिव हो जाता है। आपका पुराना ईमेल एड्रेस delete नहीं होता है, बल्कि वह एक alternate email बन जाता है। इसका मतलब है कि पुराने एड्रेस पर आने वाले ईमेल भी आपको मिलते रहेंगे। दूसरा, आप Google की सभी सेवाओं में लॉगइन करने के लिए पुराने या नए किसी भी ईमेल का उपयोग कर सकते हैं। इसमें Gmail, Google Maps, YouTube, Google Play और Google Drive जैसी सेवाएं शामिल हैं। तीसरा, आपका पूरा डेटा सुरक्षित रहता है यानी आपके पुराने मेल, फोटोज, डॉक्युमेंट्स और बाकी सभी जानकारी बिना किसी बदलाव के वैसी ही रहती है जैसी पहले थी।

Gmail एड्रेस बदलने के नियम और सीमाएं

Gmail यूज़रनेम बदलने का यह फीचर उन लाखों यूज़र्स के लिए एक बड़ा बदलाव है, जो सालों से अपने पुराने ईमेल एड्रेस से परेशान थे। अब उन्हें नया अकाउंट बनाने या डेटा खोने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

यह फीचर न सिर्फ आपकी डिजिटल पहचान को अपडेट करता है, बल्कि आपको एक नई शुरुआत का मौका भी देता है। अगर आप भी अपने पुराने Gmail यूजरनेम से खुश नहीं हैं, तो यह सही समय है उसे बदलकर एक प्रोफेशनल और बेहतर पहचान अपनाने का।

सवाल-जवाब (FAQs)

Google Account Email क्या होता है?

Google Account Email वही ईमेल एड्रेस होता है, जिससे आप Google की सभी सेवाओं में साइन इन करते हैं। जब आप लॉगइन होते हैं, तो यही ईमेल आपके नाम और प्रोफाइल फोटो के साथ दिखाई देता है। इसी ईमेल पर आपको Google की सेवाओं से जुड़े जरूरी अपडेट और नोटिफिकेशन मिलते हैं।

इसके अलावा, जब आप Google Drive पर फाइल शेयर करते हैं, Calendar इनवाइट भेजते हैं या Sign in with Google का इस्तेमाल करते हैं, तब भी यही ईमेल उपयोग में आता है। यह आपके अकाउंट की मुख्य पहचान होती है, हालांकि आप इसमें recovery या alternate emails भी जोड़ सकते हैं।

क्या ईमेल बदलने के बाद मेरा Google डेटा सुरक्षित रहेगा?

हां, आपका पूरा Google डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। Google के अनुसार, जब आप अपना Gmail यूजरनेम बदलते हैं, तो आपके अकाउंट में सेव सभी चीजें, जैसे- फोटो, ईमेल, मैसेज, डॉक्युमेंट्स और अन्य फाइल्स बिना किसी बदलाव के वैसे ही रहती हैं। यहां तक कि आपके पुराने ईमेल एड्रेस पर आए हुए मैसेज भी सुरक्षित रहते हैं और आप उन्हें एक्सेस कर सकते हैं यानी ईमेल बदलने का असर सिर्फ आपके एड्रेस पर पड़ता है, डेटा पर नहीं।

ईमेल बदलने के बाद पुराने Gmail एड्रेस का क्या होता है?

आपका पुराना Gmail एड्रेस डिलीट नहीं होता है, बल्कि वह एक alternate email बन जाता है। इसका मतलब है कि अगर कोई आपको आपके पुराने ईमेल एड्रेस पर मेल भेजता है, तो वह भी आपके इनबॉक्स में ही आएगा यानी पुराने और नए दोनों ईमेल एड्रेस एक ही अकाउंट से जुड़े रहते हैं और दोनों पर आने वाले मैसेज आपको मिलते रहेंगे।

क्या मैं वापस अपने पुराने Gmail एड्रेस पर जा सकता हूं?

हां, आप कभी भी अपने पुराने Gmail एड्रेस पर वापस जा सकते हैं। Google आपको यह सुविधा देता है कि आप नया ईमेल रखने के साथ-साथ पुराने ईमेल का भी उपयोग कर सकते हैं। हालांकि कुछ नियम लागू होते हैं,जैसे- आप नया Gmail एड्रेस बनाने के बाद अगले 12 महीनों तक दूसरा नया एड्रेस नहीं बना सकते है और नए एड्रेस को डिलीट भी नहीं कर सकते हैं।

क्या मुझे अब सिर्फ नया ईमेल ही इस्तेमाल करना होगा?

नहीं, ऐसा जरूरी नहीं है। आप अपने नए और पुराने दोनों ईमेल एड्रेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। Google आपको दोनों में से किसी भी एड्रेस से साइन इन करने की अनुमति देता है। आप Gmail, Google Maps, YouTube, Google Play और Google Drive जैसी सभी सेवाओं में पुराने या नए किसी भी ईमेल से लॉगिन कर सकते हैं।

क्या मेरा पुराना Gmail एड्रेस पूरी तरह खत्म हो जाएगा?

नहीं, यह इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा है कि आपका पुराना Gmail एड्रेस खत्म नहीं होता है। वह alternate email के रूप में सेव रहता है और उस पर आने वाले सभी ईमेल आपको मिलते रहते हैं। इससे आपको किसी जरूरी मेल के मिस होने की चिंता नहीं रहती है।